Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

गरीबों का ‘सुरक्षा कवच’ बनी आयुष्मान योजना, यूपी में ₹13,315 करोड़ का भुगतान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 19, 2026
in राज्य
A A
Ayushman
18
SHARES
588
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में ‘आयुष्मान भारत योजना’ प्रदेश के गरीबों और जरूरतमंद परिवारों के लिए सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करने का नतीजा है कि आज राज्य का कोई भी गरीब पैसों के अभाव में बड़े इलाज से वंचित नहीं है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 50 लाख 40 हजार 937 आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों ने कुल 91 लाख 87 हजार 418 बार अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ उठाया है। इन मरीजों के इलाज के लिए अब तक 15,140 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम किया जा चुका है, जिसमें से रिकॉर्ड 13,315 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे अस्पतालों को किया जा चुका है।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
Load More

बरेली में स्वास्थ्य क्रांति: इलाज के भुगतान में पूरे प्रदेश में अव्वल

‘साचीज’ (SACHIS) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अर्चना वर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में से आयुष्मान योजना के तहत सबसे अधिक वित्तीय लाभ बरेली जिले के लाभार्थियों को मिला है। बरेली में 1 लाख 83 हजार 714 आयुष्मान कार्ड धारकों ने इस योजना का लाभ उठाया, जिसके तहत 3 लाख 72 हजार 319 उपचार क्लेम दर्ज किए गए। जिले में कुल 682 करोड़ 99 लाख 77 हजार 778 रुपये का क्लेम किया गया, जिसमें से 620 करोड़ 81 लाख 64 हजार 359 रुपये का सफल भुगतान किया जा चुका है। इस भारी-भरकम राशि के साथ बरेली पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है।

गोरखपुर दूसरे और मुरादाबाद तीसरे स्थान पर

इस सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर दूसरे स्थान पर रहा। गोरखपुर में 1 लाख 71 हजार 492 लाभार्थियों ने गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज कराया, जिसके लिए कुल 3 लाख 59 हजार 529 क्लेम दर्ज हुए। यहाँ स्वीकृत हुई 591 करोड़ रुपये की धनराशि के सापेक्ष 539 करोड़ 56 लाख 47 हजार 285 रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया गया। वहीं, मुरादाबाद जिला तीसरे स्थान पर रहा, जहाँ 1 लाख 29 हजार 1 लाभार्थियों के इलाज के लिए कुल 519 करोड़ 60 लाख रुपये का क्लेम किया गया और अब तक 459 करोड़ 91 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

महानगरों से लेकर कस्बों तक प्रमुखता से लिया गया योजना का लाभ

  • साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा के अनुसार, बड़े महानगरों के साथ-साथ अन्य जिलों में भी इस योजना को लेकर जनता में भारी जागरूकता देखी गई है। अन्य प्रमुख जिलों की प्रगति इस प्रकार है।
  • बिजनौर: 486 करोड़ रुपये से अधिक के उपचार क्लेम दर्ज।
  • सहारनपुर: 463 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम।
  • वाराणसी: 449 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के उपचार क्लेम।

इसके अलावा बुलंदशहर, मेरठ, लखनऊ और कानपुर नगर जैसे बड़े जिलों में भी करोड़ों रुपये का भुगतान कर लाखों मरीजों को गंभीर और महंगे इलाज से बड़ी राहत दी गई है।

2017 के बाद बदला यूपी का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर

वर्ष 2017 में कार्यभार संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे का कायाकल्प करने पर विशेष जोर दिया है। ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ की नीति के तहत मेडिकल कॉलेजों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है, जिला अस्पतालों को आधुनिक वेंटिलेटरों और आईसीयू जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है तथा स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। इसी सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश के गरीब से गरीब नागरिक को भी देश और प्रदेश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित निजी व सरकारी अस्पतालों में सम्मानजनक और पूरी तरह मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

5 राज्यों का चुनावी रण: बंगाल में ममता की अग्निपरीक्षा, असम में बीजेपी की हैट्रिक की चुनौती, दक्षिण में क्षेत्रीय दलों की साख दांव पर

March 15, 2026
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी

मुख्य सचिव ने राज्य में विश्व स्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं निर्धारित समयसीमा में विकसित करने के दिए निर्देश

February 16, 2024

जो नहीं फंसे हैं उनको फंसाना है

August 19, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.