Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

हार्दिक पंड्या क्यों किया MI टीम छोड़ने का फैसला, जानिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 29, 2026
in खेल
A A
Hardik Pandy
22
SHARES
742
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या के लिए आईपीएल 2026 बेहद ही खराब रहा. ना वो बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर सके और ना ही उनकी कप्तानी चली. मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही. अब खबर आ रही है कि हार्दिक पंड्या इस टीम की कप्तानी ही नहीं बल्कि इस टीम को ही छोड़ने वाले हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2026 के बीच में ही ये फैसला ले लिया था. हार्दिक पंड्या साल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे, उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली थी. सवाल ये है कि हार्दिक पंड्या ने आखिर क्यों कप्तानी और टीम को छोड़ने का ही फैसला किया?

हार्दिक पंड्या ने क्यों मुंबई इंडियंस को छोड़ने का फैसला किया?

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस को अपने इस फैसले की जानकारी दे दी है और फ्रेंचाइजी भी इस बात के लिए मान गई है. बताया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या मानसिक रूप से काफी थक गए थे और उनकी कमर की चोट भी उन्हें परेशान कर रही थी इसलिए पंड्या ने ये फैसला लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मुंबई इंडियंस की जब प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गई तो हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट को बता दिया कि वो अब इस टीम में नहीं रहेंगे.’

रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या जब मुंबई में कप्तान बनकर लौटे तो उन्हें फैंस और खिलाड़ियों का पूरा समर्थन नहीं मिला. साल 2021 में वो जैसा मुंबई इंडियंस को छोड़कर गए थे लौटने पर उसका माहौल काफी अलग दिखाई दिया. पंड्या ने जो तीन साल मुंबई इंडियंस में बिताए वो अच्छे नहीं रहे. यही वजह है कि पंड्या ने अब इस टीम से अलग होने का मूड बना लिया है.

हार्दिक पंड्या को किसने किया परेशान?

रिपोर्ट्स तो यहां तक है कि हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के एक सीनियर खिलाड़ी से बेहद ही निराश थे. दरअसल इस सीनियर खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उनसे 100 फीसदी कमिंटमेंट मांगा था और जब वो मुंबई इंडियंस में लौटे थे तो उसी खिलाड़ी ने उनका साथ नहीं दिया. हालांकि अबतक ये साफ नहीं हुआ है कि पंड्या ट्रेड डील से मुंबई छोड़ेंगे या फिर वो ऑक्शन पूल में जाएंगे. माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या की अगली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स हो सकती है.

मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा?

हार्दिक पंड्या अब मुंबई इंडियंस से जा रहे हैं तो इस टीम की कमान अब कौन संभालेगा. माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस एक बार फिर रोहित शर्मा की ओर जा सकती है और तिलक वर्मा को उनका डिप्टी बनाया जा सकता है. अब देखना ये है कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है?

हार्दिक पंड्या का IPL 2026 में प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2026 में बुरी तरह फेल रहे. इस खिलाड़ी ने 10 मैचों में 22.88 की औसत से 206 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 138.25 रहा. गेंदबाजी में ये खिलाड़ी 10 मैचों में 4 ही विकेट ले पाया और उनका इकॉनमी रेट 11.62 रहा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अल्पसंख्यकों के लिए सबसे बेहतरीन देश है भारत

February 7, 2023
BJP president JP Nadda

भाजपा को अपनी रणनीति पर सोचना होगा

May 18, 2023

आम चुनाव से पहले देश में लागू हुआ CAA, मिलेगी न्यायपूर्ण नागरिकता

March 12, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.