Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

चारधाम यात्रा पर सख्त हुए CM धामी- सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद का दिए निर्देश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 3, 2026
in राज्य
A A
CM Dhami
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बेहतर समन्वय, प्रभावी संवाद और सुव्यवस्थित प्रबंधन से ही यात्रा को और अधिक सुरक्षित एवं सफल बनाया जा सकता है।

यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए नई SOP

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
Load More

मुख्यमंत्री धामी ने चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप दर्शन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख दिशा-निर्देश:

रात्रिकालीन प्रतिबंध: रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए।

भारी वाहन: यात्रा मार्गों पर ट्रकों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को केवल रात्रिकाल में ही अनुमति दी जाए। दिन में इनका संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

भीड़ नियंत्रण: धाम या पड़ाव पर क्षमता से अधिक भीड़ होने पर नीचे स्थित होल्डिंग एरिया (Holding Area) एवं प्रमुख चेक पॉइंट्स पर वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए। यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से ही आगे भेजा जाए।

मूलभूत सुविधाएं: जिन स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है, वहां पार्किंग, भोजन, पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था हो।

यात्रियों से ‘सतत संवाद’ और सहयोगात्मक व्यवहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़ नियंत्रण के दौरान श्रद्धालुओं को केवल रोका न जाए, बल्कि उन्हें इसके कारण, संभावित प्रतीक्षा अवधि तथा आगे की व्यवस्थाओं की जानकारी नियमित रूप से दी जाए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने की हिदायत दी।

यात्रियों को किसी भी परिस्थिति में सूचना के अभाव का सामना नहीं करना चाहिए। सार्वजनिक सूचना प्रणाली (PA System), एलईडी डिस्प्ले, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप चैनल एवं एफएम रेडियो के माध्यम से लगातार अपडेट प्रसारित किए जाएं। मार्ग अवरोध, मौसम में बदलाव या ट्रैफिक जाम की जानकारी समय रहते यात्रियों तक पहुंचाई जाए।

मानसून की चुनौती और आपातकालीन तैयारियां

यात्रा के दूसरे और अधिक चुनौतीपूर्ण चरण (मानसून) को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिक सतर्कता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया।

संवेदनशील स्थल: संवेदनशील स्थानों पर अग्रिम रूप से JCB, पोकलेन मशीनें, सैटेलाइट फोन, एम्बुलेंस एवं राहत-बचाव उपकरणों की तैनाती की जाए।

हेली एम्बुलेंस सेवा: गंभीर मरीजों को शीघ्र उपचार के लिए राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, ताकि डीएम तत्काल समन्वय कर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचा सकें।

सुविधाएं और स्वच्छता: केदारनाथ पैदल मार्ग पर धूप व बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त शेड बनाए जाएं। चारों धामों एवं पैदल यात्रा मार्गों पर स्वच्छता और शौचालयों की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

रेट लिस्ट और सैंपलिंग: यात्रा मार्गों के होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाई जाए और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित सैंपलिंग हो।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Tahawwur Rana

तहव्वुर राणा का प्रत्यपर्ण भारत की कूटनीतिक जीत, भगोड़ों के लिए बड़ी चेतावनी!

April 14, 2025

देसी श्रोताओं के लिए?

November 28, 2022
Bhadar River

भदार नदी में डूबा युवक, पुल नहीं होने से जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

August 23, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.