Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो’, विवादों के बीच बोलीं शिल्पा शिंदे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 6, 2026
in मनोरंजन
A A
shilpa shinde
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मशहूर टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की पूर्व अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे इस समय एक बहुत बड़े विवाद में फंस गई हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में यह कबूल किया है कि उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न (सेक्शुअल हैरेसमेंट) के झूठे आरोप लगाए थे. इस बीच ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिल्पा शिंदे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है.

हालांकि, इस चौतरफा आलोचना और कानूनी शिकंजे के डर के बावजूद शिल्पा के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद आक्रामक अंदाज में पोस्ट शेयर कर अपने आलोचकों को ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो’ की खुली चुनौती दे डाली है.

इन्हें भी पढ़े

Ajay Devgn -Tom Cruise

अजय देवगन ने दी टॉम क्रूज को टक्कर, ‘दृश्यम 3’ ने की इन हॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाई

October 5, 2026
movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026
Load More

शिल्पा शिंदे का पोस्ट वायरल

चारों तरफ से घिरने के बाद भी शिल्पा शिंदे बैकफुट पर आने को तैयार नहीं हैं. शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील और कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए खुद का बचाव किया और एक बेहद बेबाक नोट लिखा. उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, ‘एक महिला बनो! और हमेशा ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो’ कहने के लिए तैयार रहो.’

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए आगे लिखा, ‘जलने वालों जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला-जलाकर खत्म कर दो.’

सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर पोस्ट

इस पोस्ट के बाद शिल्पा ने एक और पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अपना PR का काम करते रहिए.लेकिन इस मामले के बारे में झूठी बातें फैलाना बंद कीजिए. यौन उत्पीड़न (सेक्शुअल हैरेसमेंट) का मतलब है – कोई भी ऐसा अनचाहा यौन व्यवहार जिससे किसी व्यक्ति को असहज, डरा हुआ, अपमानित या बुरा महसूस हो. बिना मर्जी के शारीरिक संपर्क, यौन टिप्पणी या मजाक, गलत मैसेज या तस्वीरें, बार-बार अनचाही कोशिशें, यौन भावना जगाने वाले इशारे… इसलिए अपनी मनगढ़ंत थ्योरी फैलाना बंद कीजिए. जागो ग्राहक जागो.’

AICWA ने जताई गहरी चिंता

दूसरी तरफ, शुक्रवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस पूरे मामले पर एक कड़ा आधिकारिक बयान जारी किया. एसोसिएशन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर पब्लिसिटी या विवाद सुलझाने के लिए यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाना पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए बेहद चिंताजनक विषय है.

2016 में क्या था विवाद, क्यों लगाए थे झूठे आरोप?

इस विवाद की जड़ें साल 2016 से जुड़ी हुई हैं. उस वक्त शिल्पा शिंदे ने अचानक इस बेहद पॉपुलर कॉमेडी शो को छोड़ दिया था और प्रोड्यूसर्स पर मानसिक प्रताड़ना, बकाया पैसे न देने और सेट पर खराब माहौल बनाने के साथ-साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगा दिए थे. हालांकि, बाद में यह मामला आपसी समझौते के साथ खत्म हो गया था.

भारती और हर्ष के साथ बातचीत में शिल्पा ने याद किया कि जब उन्होंने ये आरोप लगाए थे, तब उनके दोस्तों ने उन्हें आगाह किया था कि वे क्या कर रही हैं. इस पर शिल्पा ने अब सफाई देते हुए कहा कि कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े उस विवाद को सुलझाने के लिए उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा था और शो छोड़ने के बाद अपने करियर को बचाने के लिए उन्होंने मजबूरी में यह कदम उठाया था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

वेकोलि के दो दिवसीय दौरे पर सह सचिव कोयला मंत्रालय श्री लखपत सिंह चौधरी

May 20, 2025
REC

आरईसी ने जुटाए 4.75% पर 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के फिक्स्ड रेट ग्रीन डॉलर बॉन्ड

September 30, 2024
Mahashivratri

झंडेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व!

February 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.