Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अगस्त से बदल जाएगा ट्रेन टिकट बुकिंग सिस्टम, जानिए क्या-क्या होगा बदलाव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 9, 2026
in राष्ट्रीय
A A
railway
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने आरक्षण सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है. अगस्त से ट्रेन टिकट बुकिंग धीरे-धीरे नए Passenger Reservation System (PRS) पर शिफ्ट की जाएगी, जो 1986 से चल रहे पुराने सिस्टम की जगह लेगा. इस बदलाव का मकसद टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और आसान बनाना, सिस्टम की क्षमता बढ़ाना और यात्रियों को बेहतर अनुभव देना है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में इस काम की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो.

40 साल पुराने सिस्टम को मिल रहा है नया रूप

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

मौजूदा Passenger Reservation System (PRS) साल 1986 में शुरू किया गया था और इसमें अब तक बहुत कम बदलाव हुए हैं. अब इसे पूरी तरह नई तकनीक के साथ तैयार किया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा तेज और ज्यादा टिकट बुकिंग संभालने में सक्षम होगा. भारतीय रेलवे ने साल 2002 में ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू की थी और आज ज्यादातर लोग काउंटर पर जाने की बजाय ऑनलाइन ही टिकट बुक करना पसंद करते हैं. अब करीब 88% टिकट बुकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हो रही है.

RailOne ऐप से मिल रही कई सुविधाएं

यह बदलाव रेलवे की डिजिटल योजना का हिस्सा है. जुलाई 2025 में लॉन्च हुआ RailOne ऐप एक साल से भी कम समय में 3.5 करोड़ डाउनलोड पार कर चुका है. इस ऐप की मदद से यात्री एक ही जगह पर कई सुविधाएं पा सकते हैं, जैसे- टिकट बुक और कैंसल करना, ट्रेन का स्टेटस चेक करना, प्लेटफॉर्म और कोच की जानकारी लेना और शिकायत दर्ज करना. कुल मिलाकर यह नया सिस्टम और ऐप यात्रियों के लिए रेलवे सेवाओं को और आसान और बेहतर बना रहे हैं. रेलवे के मुताबिक, रोजाना करीब 9.29 लाख टिकट ऐप के जरिए बुक किए जाते हैं. इनमें लगभग 7.2 लाख जनरल टिकट और 2.09 लाख रिजर्व टिकट शामिल हैं.

AI से पता चलेगा टिकट कन्फर्म होने का चांस

इस सिस्टम की एक खास सुविधा AI बेस्ड वेटिंग लिस्ट प्रेडिक्शन है. इसे इस साल की शुरुआत में शुरू किया गया था. यह फीचर बताता है कि वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है. रेलवे के अनुसार, इसकी सटीकता पहले 53% थी, जो अब बढ़कर 94% हो गई है. इससे यात्रियों को अपने सफर की बेहतर प्लानिंग करने में मदद मिलती है. अगस्त से नया पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम शुरू होने के बाद रेलवे का टारगेट है कि टिकट बुकिंग को और तेज, स्मार्ट और भरोसेमंद बनाया जाए, ताकि देशभर के करोड़ों यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सके.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bbc reporting pahalgam

बीबीसी की ‘उग्रवादी’ संज्ञा पर भारत सरकार का सख्त एक्शन, पहलगाम हमले की सच्चाई को दबाने की कोशिश नाकाम!

April 28, 2025

संतुलित बजट की आस

January 21, 2023
Farmer leader Dallewal

हड़ताल से किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ी हालत, SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार

December 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.