नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं, जिनकी फिटनेस को लेकर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई थी हालांकि रोहित ने सभी फिटनेस टेस्ट पास करने साथ इस चिंता को पूरी तरह से दूर कर दिया था। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर जब रोहित शर्मा फील्डिंग करने के लिए उतरे उसी के साथ वह भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए, जिसमें उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
रोहित ने 39 साल 44 दिन की उम्र में खेला मुकाबला
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जब रोहित शर्मा मैदान पर खेलने उतरे तो ये उनकी उम्र 39 साल 44 दिन की रही। इसी के साथ वह अब मोहिंदर अमरनाथ के 39 साल 36 दिन के उम्र के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के साथ भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा लगभग 5 महीने के बाद इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं ऐसे में वह बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं इसको लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं क्योंकि टीम इंडिया की इस सीरीज के साथ साल 2027 के अक्टूबर महीने में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक उम्र में मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- रोहित शर्मा – 39 साल 44 दिन की उम्र
- मोहिंदर अमरनाथ – 39 साल 36 दिन की उम्र
- सचिन तेंदुलकर – 38 साल 329 दिन की उम्र
- राहुल द्रविड़ – 38 साल 248 दिन की उम्र
- सुनील गावस्कर – 38 साल 118 दिन की उम्र
- एमएस धोनी – 38 साल 2 दिन की उम्र







