नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में अभी तक यूएसए के खिलाफ एक भी छक्का नहीं लगाया है. इस टीम के खिलाफ रोहित ने एक ही मैच खेला है. साल 2024 में यूएसए के खिलाफ खेले गए अपने एकमात्र मुकाबले में रोहित शर्मा ने 6 गेंदों का सामना किया था और बिना कोई चौका या छक्का लगाए मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके अलावा जिस भी टीम के खिलाफ रोहित मैदान में उतरे हैं कम से कम एक सिक्स तो लगाया ही है.
रोहित शर्मा यूएई के खिलाफ एक भी छक्का लगाने में कामयाब नहीं हुए हैं.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक ख्वाब जैसा है. रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. दुनिया का शायद ही कोई ऐसा कोना या मैदान हो, जहां हिटमैन के गगनचुंबी छक्के न गूंजे हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बड़े-बड़े गेंदबाजों की धुनाई करने वाले रोहित शर्मा के करियर में एक ऐसी टीम भी रही है, जिसके खिलाफ वे अपने पूरे करियर में एक भी छक्का नहीं जड़ पाए? यह जानकार आप हैरान रह सकते हैं, चलिए जानते हैं…
रोहित शर्मा के छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर उनकी आक्रामक बैटिंग और बेहतरीन टाइमिंग की मिसाल रहा है. उन्होंने क्रिकेट के हर बड़े देश के खिलाफ रनों का अंबार लगाया है. रोहित शर्मा दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 से अधिक छक्के लगाए हैं. उनके नाम कुल 653 छक्के दर्ज हैं. उनके बाद इस लिस्ट में क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 553 छक्के लगाए. रोहित ने वनडे क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा (363) छक्के लगाए हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं. वह इस फॉर्मेट में 200+ (205) छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.
इस टीम के खिलाफ नहीं लगाया एक भी छक्का
हिटमैन के बल्लेबाजी आंकड़ों को देखें तो यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) एकमात्र ऐसी टीम है जिसके खिलाफ रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं. साल 2024 में यूएसए के खिलाफ खेले गए अपने एकमात्र मुकाबले में रोहित ने 6 गेंदों का सामना किया था और मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से न तो कोई चौका निकला और न ही कोई छक्का.
किस टीम के खिलाफ रोहित ने लगाए हैं सबसे ज्यादा सिक्स?
रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धुनाई की है. आंकड़ों देखें तो रोहित ने सबसे ज्यादा छक्के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उड़ाए हैं. कंगारू टीम के खिलाफ खेले गए 87 मैचों की 96 पारियों में रोहित ने 138 छक्के जड़े हैं. दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिसके खिलाफ रोहित के बल्ले से 88 छक्के निकले हैं. वहीं, पड़ोसी देश श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 86 छक्के और न्यूजीलैंड के खिलाफ 83 छक्के अपने नाम किए हैं.
प्रमुख टीमों के खिलाफ रोहित शर्मा के छक्के
- vs ऑस्ट्रेलिया: 138 छक्के (87 मैच)
- vs वेस्टइंडीज: 88 छक्के (65 मैच)
- vs श्रीलंका: 86 छक्के (81 मैच)
- vs न्यूजीलैंड: 83 छक्के (60 मैच)
- vs दक्षिण अफ्रीका: 64 छक्के (58 मैच)
- vs इंग्लैंड: 55 छक्के (53 मैच)
- vs बांग्लादेश: 53 छक्के (36 मैच)
- vs अफगानिस्तान: 22 छक्के (12 मैच)







