Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

टीम इंडिया सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? समझिए पूरा गणित

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 27, 2026
in खेल
A A
woman Team India
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला अब आखिरी दिन (28 जून) होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अब तक चार में से तीन मुकाबले जीतकर खुद को मजबूत स्थिति में जरूर रखा है, लेकिन सेमीफाइनल का टिकट अभी पक्का नहीं हुआ है.

रविवार (28 जून) को क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स पर दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में बांग्लादेश का सामना साउथ अफ्रीका से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी. इन दोनों मैचों के नतीजे तय करेंगे कि सेमीफाइनल में कौन-कौन सी टीम पहुंचेगी.

इन्हें भी पढ़े

Hockey World Cup

‘चक दे इंडिया…’,15 अगस्त को हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास

August 15, 2026
grassy pitch

घास वाली प‍िच देखकर टीम इंडिया भड़की, जानिए पूरा मामला

August 6, 2026
Hockey India

भगवा जर्सी पर हॉकी इंडिया ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों चुना ये रंग!

July 30, 2026
hockey india

FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारतीय टीम की नई केसरिया जर्सी पर छिड़ी बहस, पूर्व कप्तान ने उठाए सवाल

July 30, 2026
Load More

चारों ग्रुप मैच जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 अंकों और +4.724 के शानदार नेट रनरेट के साथ सेमीफाइनल के दरवाजे पर खड़ी है. दूसरी ओर भारत 6 अंकों और +2.268 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है. साउथ अफ्रीका ने भी नीदरलैंड्स को 88 रन से हराकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. ऐसे में ग्रुप-ए से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट के लिए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

भारत के लिए सबसे अच्छा और सीधा रास्ता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत है. यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे. हालांकि इसके बाद भी कहानी खत्म नहीं होगी. अगर साउथ अफ्रीका भी बांग्लादेश को हरा देता है, तो दोनों टीमों के 8-8 अंक होंगे और फैसला नेट रनरेट से होगा. वहीं अगर बांग्लादेश साउथ अफ्रीका को हरा देता है, तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर सीधे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

ऑस्ट्रेलिया से हार तो क्या होगा?

हालांकि ऑस्ट्रेलिया से हार की स्थिति में भारत 6 अंकों पर ही रहेगा. तब भारतीय टीम की नजरें पूरी तरह बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के मुकाबले पर टिकी होंगी. अगर बांग्लादेश साउथ अफ्रीका को हरा देता है, तो भारत और साउथ अफ्रीका बराबर अंकों पर रहेंगे. ऐसे में नेट रन रेट तय करेगा कि सेमीफाइनल में कौन जाएगा. लेकिन अगर साउथ अफ्रीका जीत जाता है, तो भारत का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा.

इंग्लैंड के मौसम को देखते हुए बारिश की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. यानी भारत के 7 अंक हो जाएंगे. इस स्थिति में टीम इंडिया को बांग्लादेश की जीत की दुआ करनी होगी. यदि साउथ अफ्रीका अपना मैच जीत लेता है, तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात उसका नेट रनरेट है. बांग्लादेश पर मिली जीत के बाद भारत का नेट रन रेट +2.268 पहुंच गया है, जो साउथ अफ्रीका से बेहतर है. यही कारण है कि कई संभावित स्थितियों में भारत को बढ़त मिल सकती है. हालांकि टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह के गणित पर निर्भर नहीं रहना चाहेगा. ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत हासिल कर भारत अपने दम पर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगा.

अब लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय टीम की सबसे बड़ी परीक्षा होनी है. कप्तान हरमनप्रीत कौर, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, ऑलराउंडर शेफाली वर्मा और मिडिल ऑर्डर बैटर जेमिमा रोड्रिग्स जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वहीं गेंदबाजी विभाग से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल

चमोली के देवाल में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल, 35 किमी सफर के बाद भी नहीं मिलता इलाज, जनता ने उठाई आवाज़।

April 28, 2026
world economic forum

कोई राह निकलेगी?

January 24, 2023

पीयूष प्रसाद ने एनडीए के लिए झोंकी ताकत, संजय सिंह के पक्ष में मांगा वोट

October 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा
  • बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.