नई दिल्ली। EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज सब्सक्राइबर्स के खाते में ट्रांसफर कर दिया है। सदस्यों के खाते में यह पैसा 15 जुलाई 2026 से दिखने लगा है। कुल 1.44 लाख करोड़ रुपये करीब 34 करोड़ अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। बता दें, पिछले वित्त वर्ष के लिए ईपीएफओ ने 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय किया गया था। कोई भी सब्सक्राइबर्स आसानी से अपना बैलेंस चेक कर सकता है। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से तरीके हैं?
कैसे चेक कर सकते हैं ब्याज दर
1-EPFO पासपुक पोर्टल पर जाकर आसानी यह अकाउंट देखा जा सकता है।
2- अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, पासवर्ड और कैप्चा के जरिए लॉग इन करें।
3- Member Id सिलेक्ट करें।
4- अपना पासबुक देखें। कर्मचारियों का शेयर, नियोक्ता का शेयर और ब्याज जितना क्रेडिट हुआ है दिख जाएगा।
5- लेटेस्ट एंट्री देखें।
अन्य कुछ तरीकों से भी चेक किया जाता है अकाउंट
1-UMANG app – सबसे पहले app ओपन करें। ईपीएफओ सर्विसेज पर सिलेंक्ट करें। पासबुक खोले हैं। अपने यूएएन और ओटीपी भेज कर कर्मचारी लॉग इन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस प्रक्रिया के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए।
2- दूसरा तरीका SMS का है। “EPFOHO UAN ENG” को 7738299899 पर भेजें।
3- मिस्डक कॉल – रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर भेजें। लेकिन यह तरीका सिर्फ तब काम करेगा जब यूएएन, आधार कार्ड, पैन और बैंक अकाउंट से लिंक होगा।
अगर ब्याज नहीं दिखा तब की स्थिति में?
अगर आपके अकाउंट में ब्याज दर अब तक क्रेडिट नहीं हुआ है उस स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में ब्याज दर क्रेडिट हो सकता है। बता दें, वित्त वर्ष 2026 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय किया गया था। वित्त वर्ष 2024 से अबतक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वित्त वर्ष 2023 में ब्याज दर 8.15 प्रतिशत तय किया गया था। वित्त वर्ष 2022 के लिए 8.10 प्रतिशत ब्याज दर तय हुआ था।
हाल के वर्षों में वित्त वर्ष 2021 में सबसे अधिक ब्याज दिया गया था। तब 8.50 प्रतिशत ब्याज दर था।






