Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

आंध्र प्रदेश को पीएम मोदी ने दी ₹17,900 करोड़ की सौगात, पहला सेमीकंडक्टर प्लांट भी शुरू

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 1, 2026
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
pm modi
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दौर पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विकास को एक नई रफ्तार देते हुए ₹17,900 करोड़ का मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर तोहफा दिया है. आंध्र प्रदेश दौर पर पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत 13,500 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक धिमसा नृत्य से किया.

पीएम ने इस दौरान राज्य के पहले हाई-टेक सेमीकंडक्टर प्लांट और भोगापुरम के नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. भोगापुरम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश आज विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. उन्होंने इन परियोजनाओं को ‘स्वर्ण आंध्र’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
Load More

भोगापुरम को मिला इंटरनेशलन एयरपोर्ट

इस दौरे पर पीएम में विजयनगरम जिले के भोगापुरम में बना अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की शुरुआत की. करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश का तीसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है.

इस एयरपोर्ट की क्षमता की बात करें तो पहले चरण में यह हर साल 60 लाख यात्रियों को सेवाएं देगा. भविष्य में इसे 4 करोड़ यात्री क्षमता तक बढ़ाने की योजना है.

यह एयरपोर्ट AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोमेट्रिक पैसेंजर प्रोसेसिंग और एडवांस्ड प्रेडिक्टिव ऑपरेशन्स जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस है.

प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने इसे उत्तर आंध्र का गहना बताते हुए कहा कि आज इस क्षेत्र के सपनों को नए पंख मिल गए हैं.

सेमीकंडक्टर, हाईवे और पावर सेक्टर को बड़ा बढ़ावा

एयरपोर्ट के साथ ही, पीएम मोदी ने प्रदेश में औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत की.

पहला सेमीकंडक्टर प्लांट

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत आंध्र प्रदेश के पहले चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया, जहां हर साल करीब 9.6 करोड़ यानी 96 मिलियन चिप्स का उत्पादन होगा. सालाना 9.6 करोड़ चिप्स बनाने वाले इस प्लांट के शुरू होने से न सिर्फ विदेशी निर्भरता कम होगी, बल्कि दक्षिण भारत में रोजगार का नया अध्याय शुरू होगा. स्मार्टफोन से लेकर कारों तक में इस्तेमाल होने वाली चिप्स के लिए अब भारत को दुनिया का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा!

ग्रीन एनर्जी और पावर सिस्टम

इसके साथ ही पीएम ने कर्नूल और अनंतपुर में पवन व सौर ऊर्जा क्षेत्रों को जोड़ने वाले ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन किया. साथ ही, कर्नूल-IV रिन्यूएबल एनर्जी जोन के लिए ₹5,550 करोड़ के ट्रांसमिशन सिस्टम की नींव रखी.

राष्ट्रीय राजमार्ग

1,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की हाईवे परियोजनाओं को पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया गया, जिसमें NH-365 BG पर 4-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे और NH-565 पर नया ब्रिज शामिल है.

आम लोगों को होगा फायदा-पीएम मोदी

इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए, स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए, बहुत ही खास है. पीएम ने कहा कि मुझे बहुत शुभ अवसर पर एक शुभ महीने में उत्तर आंध्र की इस पवित्र भूमि पर आने का अवसर मिला है. और आज लगभग 18000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभांरभ, लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. न सिर्फ एयरपोर्ट बल्कि दूसरी परियोजनाएं आंध्र की रोड कनेक्टिविटी से भी जुड़ी हैं. जिसका फायदा आम लोगों को मिलेगा. तेजी से हो रहा विकास कार्य इस बात का प्रतीक है कि इस समय आंध्र किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.

पीएम मोदी को गिफ्ट मिली बॉबिली एकांत वीणा

भोगापुरम दौरे के दौरान पीएम मोदी को उपहार में प्रसिद्ध बॉबिली एकांत वीणा मिली, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने शेयर की है. तस्वीर शेयर करते हुए पीएम ने लिखा कि भारत की संगीत परंपराओं में वीणा की एक खास जगह है. यह आंध्र प्रदेश के कारीगरों के हुनर ​​को दिखाती है. राज्य की संस्कृति को बचाए रखने के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं.

बता दें कि बॉबिली एकांत वीणा आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के बॉबिली क्षेत्र का एक प्रसिद्ध पारंपरिक वाद्य यंत्र है, जिसे लकड़ी के एक ही टुकड़े से तराशकर बनाया जाता है.

पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट-पीएम

एयरपोर्ट का उद्घाटन के दौरान पीएम ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले देश में हर हवाई अड्डे का नाम केवल एक ही परिवार के नाम पर रखा जाता था, लेकिन एनडीए सरकार ने इस परंपरा को बदला है. पीएम ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि और पंजाब के हवाई अड्डे का नाम संत रविदास के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि भोगापुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखना इसी सोच का हिस्सा है, जिससे यहां से उड़ान भरने वाले हर यात्री को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलेगी.

कर्नाटक का भी है दौरा

आंध्र प्रदेश के दौरे के बाद पीएम मोदी 1 अगस्त को कर्नाटक भी पहुंचेंगे. कर्नाटक के मैसूर जिले में दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद कल्चरल यूथ सेंटर का पीएम लोकार्पण करेंगे. 81,000 वर्ग फीट में फैला यह केंद्र युवाओं के लिए खास है. जिसमें शिक्षा, योग, ध्यान और कई अन्य सुविधाएं रहेगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
तीरथ सिंह रावत

अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के धनी नेता हैं तीरथ सिंह रावत, भविष्य में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

June 12, 2026
ram temple

राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी ने सरकार को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट, अंतिम रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की संभावना

June 23, 2026
PM Modi

लाइव- रोजगार मेला: पीएम मोदी ने दी युवाओं को बड़ी सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे

November 30, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.