Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 9, 2026
in दिल्ली
A A
दिल्ली लक्ष्मी योजना
19
SHARES
627
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अगस्त में शुरू की गई दिल्ली लक्ष्मी योजना ने दिल्ली की महिलाओं के बीच शुरुआती दौर में ही बड़ी पहुंच बना ली है. योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने के महज सात दिन बाद पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख के पार पहुंच गया. शनिवार दोपहर तक 5,14,460 महिलाएं पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुकी थीं. इनमें से 2,18,728 आवेदन ऐसे हैं, जिन्हें लाभार्थियों ने पूरी प्रक्रिया के बाद फाइनल सबमिट भी कर दिया है.

पोर्टल के आंकड़ों से पता चलता है कि रजिस्ट्रेशन और अंतिम आवेदन के बीच अभी काफी अंतर है. कुल पंजीकृत महिलाओं में 4,36,316 ने अपने जिले या विधानसभा क्षेत्र की जानकारी दर्ज कर दी है. वहीं 78,144 ऐसी लाभार्थी हैं, जिन्होंने पंजीकरण तो कराया है, लेकिन अभी तक अपना जिला या विधानसभा क्षेत्र दर्ज नहीं किया है. इसी वजह से सरकार के सामने अब सिर्फ नए पंजीकरण कराने की चुनौती नहीं है, बल्कि पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुकी महिलाओं की अधूरी प्रक्रिया को पूरा कराना भी महत्वपूर्ण होगा.

इन्हें भी पढ़े

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो का दुनिया में डंका, न्यूयॉर्क-हांगकांग और पेरिस को भी छोड़ा पीछे

August 9, 2026
पार्सल

दिल्ली में ‘गुम’ नहीं होगा पार्सल, अब QR कोड से ट्रैक होगा सामान

August 8, 2026
Delhi Lakshmi Yojana

‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!

August 7, 2026
poor quality medicine

दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद

August 7, 2026
Load More

रक्षाबंधन पर पहली किस्त देने की तैयारी

सरकार की योजना पात्र लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त रक्षाबंधन के मौके पर देने की है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया के साथ पात्रता और अन्य जरूरी विवरणों को पूरा करना अहम होगा. मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पहुंचे.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

जिलेवार तस्वीर में उत्तर-पूर्वी दिल्ली सबसे आगे नजर आ रही है. यहां 73,676 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं. इनमें 38,579 आवेदन अंतिम रूप से जमा हो चुके हैं. उत्तर-पश्चिमी जिला 55,700 पंजीकरण के साथ दूसरे स्थान पर है, जहां 34,545 आवेदन फाइनल सबमिट किए गए हैं. पश्चिमी जिले में 44,358 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है और इनमें 18,967 आवेदन अंतिम रूप से जमा हो चुके हैं. दक्षिण-पश्चिमी जिले में 44,149 पंजीकरण हुए हैं, जबकि 23,994 आवेदन फाइनल सबमिट किए गए हैं.

बाहरी उत्तर से लेकर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली तक भी बड़ी संख्या

बाहरी उत्तर जिले में 39,401 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं. इनमें 23,694 आवेदन अंतिम रूप से जमा हो चुके हैं. दक्षिण-पूर्वी जिले में 38,979 महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 18,725 आवेदन फाइनल सबमिट किए गए. उत्तरी जिले में 37,263 पंजीकरण हुए और 16,074 आवेदन अंतिम रूप से जमा किए गए हैं. पूर्वी जिले में 30,621 पंजीकरण के मुकाबले 14,771 आवेदन फाइनल सबमिट हो चुके हैं.

दक्षिणी दिल्ली में 26 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

दक्षिणी जिले में 26,316 महिलाओं का पंजीकरण हुआ है. इनमें 11,000 आवेदन अंतिम चरण तक पहुंच चुके हैं. मध्य-उत्तरी जिले में 14,279 पंजीकरण दर्ज किए गए, जिनमें 6,332 आवेदन फाइनल सबमिट हुए हैं. मध्य जिले में 13,715 पंजीकरण हुए हैं और 4,208 आवेदन अंतिम रूप से जमा किए जा चुके हैं. पुरानी दिल्ली जिले में 12,286 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें 6,038 आवेदन फाइनल सबमिट हुए हैं.

नई दिल्ली जिले में सबसे कम पंजीकरण

नई दिल्ली जिला पंजीकरण के मामले में सबसे नीचे है. यहां 5,573 महिलाओं ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें से 1,801 आवेदन अंतिम रूप से जमा किए जा चुके हैं. इस तरह जिलावार आंकड़ों में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा 73,676 पंजीकरण हैं, जबकि नई दिल्ली में सबसे कम 5,573 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं.

महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है. सरकार ने इस रकम को केवल तत्काल खर्च के लिए उपलब्ध कराने के बजाय इसमें बचत का हिस्सा जोड़ने की व्यवस्था भी की है. लाभार्थियों के सामने दो वित्तीय विकल्प होंगे. पहले विकल्प में 1000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी यानी CBDC वॉलेट में रखे जाएंगे, जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किया जा सकेगा.

इसके अलावा बाकी 1500 रुपये आरडी या एफडी में जमा होंगे. दूसरे विकल्प में लाभार्थी को पूरी 2500 रुपये की राशि आरडी या एफडी में जमा कराने का विकल्प मिलेगा. इसका उद्देश्य महिलाओं की दीर्घकालिक बचत को मजबूत करना है.

सरकार का फोकस सिर्फ पैसे देने तक सीमित नहीं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ बचत की आदत, डिजिटल वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा और लंबे समय की आर्थिक स्थिरता से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को लेकर जो संकल्प लिया गया था, उसे सरकार जमीन पर लागू कर रही है. योजना को शुरुआती सात दिनों में मिला व्यापक समर्थन महिलाओं के भरोसे का संकेत है और सरकार का मानना है कि इससे बड़ी संख्या में परिवारों को आर्थिक रूप से फायदा मिल सकता है.

अभी आवेदन नहीं किया तो पोर्टल पर कर सकती हैं रजिस्ट्रेशन

जिन पात्र महिलाओं ने अब तक दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पंजीकरण कर सकती हैं. सरकार ने महिलाओं से योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है.

दिल्ली लक्ष्मी योजना का आधिकारिक पोर्टल

अगर अब तक जिस पात्र महिला ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल www.dly.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दिल्ली सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकती हैं.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना को लॉन्च के महज सात दिनों में मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी योजना में इतने कम समय में इतने बड़े पैमाने पर पंजीकरण होना एक रिकॉर्ड है. उनके मुताबिक, ये आंकड़े योजना के प्रति महिलाओं के बढ़ते विश्वास और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए दिल्ली सरकार की पहल को मिल रही व्यापक स्वीकृति को दर्शाते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने ब्रज में विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

July 19, 2025
mask

भारतीय बाजार के लिए लोकल और ग्लोबल अरबपति में टक्कर

June 24, 2023

परमात्मा होता है न्याय में मददगार  !

July 21, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली मेट्रो का दुनिया में डंका, न्यूयॉर्क-हांगकांग और पेरिस को भी छोड़ा पीछे
  • यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?
  • ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सुरक्षा के लिए भारत किसी भी हद तक जाएगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.