Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सुरक्षा के लिए भारत किसी भी हद तक जाएगा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 9, 2026
in राष्ट्रीय
A A
rajnath singh
23
SHARES
764
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली कैंट में ‘सिंदूर महा रक्तदान यात्रा’ का आयोजन हुआ है. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

उन्होंने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और पराक्रम को दुनिया के सामने रखा. उनके मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों और उनके आकाओं को निशाना बनाया. भारत के ख़िलाफ़ साज़िश करने वालों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ा.

इन्हें भी पढ़े

gobardhan yojana

गोबरधन योजना से देश का गैस आयात बिल 5 अरब डॉलर घटने की उम्मीद!

August 9, 2026
army

घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

August 9, 2026
E-Rupee

दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

August 9, 2026
land purchase

किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

August 9, 2026
Load More

ऑपरेशन सिंदूर और रक्तदान की तुलना

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने जहां देश के सैनिकों का साहस दिखाया, वहीं यह रक्तदान शिविर करुणा और सेवा की भावना को दर्शाता है. महाराष्ट्र से करीब 1,000 पहलवान और खिलाड़ी इस रक्तदान अभियान में शामिल हुए. उन्होंने रक्तदान कर सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता और सेवा की भावना दिखाई.

रक्षा मंत्री ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि आज दिया गया रक्त भविष्य में जरूरतमंद सैनिकों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण भंडार साबित होगा.उन्होंने रक्तदान को ‘जीवनदान’ और ‘महादान’ बताया.

राजनाथ सिंह ने कहा कि विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है. इसके बावजूद इंसानी खून का कोई कृत्रिम विकल्प अभी तक नहीं बनाया जा सका है. खून केवल इंसान का शरीर ही बना सकता है. इसलिए एक व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति के लिए रक्तदान करना सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक है.

युवाओं से रक्तदान को आदत बनाने की अपील

रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्त देने वाला और रक्त पाने वाला, दोनों अपने-अपने तरीके से देश की सेवा करते हैं. उन्होंने खास तौर पर युवाओं से रक्तदान को समाज की संस्कृति बनाने की अपील की. राजनाथ सिंह ने कहा कि 2047 में जब भारत अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे करेगा, तब लक्ष्य सिर्फ एक विकसित अर्थव्यवस्था बनाना नहीं होना चाहिए. भारत को ऐसा समाज बनाने की भी कोशिश करनी चाहिए, जहां लोग स्वस्थ और सुरक्षित हों और जरूरत के समय रक्त जैसी महत्वपूर्ण चीज़ आसानी से उपलब्ध हो.

फिटनेस पर जोर

रक्षा मंत्री ने युवाओं से फिट रहने की भी अपील की.उन्होंने कहा कि स्वस्थ और फिट व्यक्ति समाज के लिए ज्यादा उपयोगी होता है. वह रक्तदान जैसे नेक कामों में भी बेहतर तरीके से योगदान दे सकता है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों के जरिए युवाओं को फिटनेस को जीवनशैली बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

महाराष्ट्र के खिलाड़ियों की तारीफ

राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र की वीरता और सेवा की परंपरा का भी जिक्र किया.उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत आज भी पीढ़ियों को प्रेरणा देती है. उन्होंने कहा कि शारीरिक ताकत का असली उद्देश्य दूसरों की रक्षा करना और देश की सुरक्षा करना है. रक्षा मंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती से आए खिलाड़ियों और पहलवानों का रक्तदान देश की सेवा का एक नेक उदाहरण है.

करीब 500 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई वरिष्ठ नेता और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे. इनमें सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के लिए पर्याप्त रक्त भंडार बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है. सैन्य अस्पतालों में सामान्य इलाज के अलावा युद्ध, दुर्घटना और आपात स्थिति में भी बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज किया जाता है.

कार्यक्रम में करीब 500 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. आयोजकों के मुताबिक, यह अभियान ‘सेवा पहले, स्वयं बाद में’ की भावना को दर्शाता है. साथ ही यह संदेश भी देता है कि हर स्वस्थ और योग्य नागरिक नियमित रक्तदान के जरिए किसी की जान बचाने में योगदान दे सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Spy Satellite

भारत की ‘तीसरी आंख’ से नहीं बचेंगे पाकिस्तानी आतंकवादी!

April 27, 2025
rahul ladakh

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी ने क्या कहा!

March 11, 2024
Indian economic

टैरिफ के बावजूद वर्ष 2026 में भारत की आर्थिक विकास दर छू सकती है नई ऊचाईयां

January 20, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली मेट्रो का दुनिया में डंका, न्यूयॉर्क-हांगकांग और पेरिस को भी छोड़ा पीछे
  • यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?
  • ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सुरक्षा के लिए भारत किसी भी हद तक जाएगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.