Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारतीय घरों की तिजोरियों में बंद गोल्ड से क्यों परेशान है सरकार, जानें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 12, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Gold
20
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत में सोने को सिर्फ एक आभूषण या निवेश नहीं, बल्कि संकट का सबसे बड़ा साथी माना जाता है। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर देश में सोने के भारी-भरकम आयात और भारतीय परिवारों के पास जमा विशालकाय गोल्ड स्टॉक की ओर ध्यान खींचा है।

लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार के पास भारतीय परिवारों के पास मौजूद निष्क्रिय सोने का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। लेकिन उद्योग जगत के अनुमान इतने हैरान करने वाले हैं कि भारतीय घरों में रखा सोना दुनिया के शीर्ष 10 केंद्रीय बैंकों के कुल स्वर्ण भंडार से भी अधिक बताया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े

pm modi

‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी

August 12, 2026
loksabha

अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करना होगा अपराध, तीन साल की जेल और होगा जुर्माना

August 12, 2026
air taxis and cars

भारत के आसमान में उड़ेंगी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी और कारें, जानें सभी डिटेल्स

August 12, 2026
IRCTC

अब IRCTC पर टिकट बुक करना होगा आसान! जानें क्या-क्या होगा बदलाव

August 12, 2026
Load More

कस्टम ड्यूटी से सरकार को ₹10,463 करोड़ की कमाई

सरकार ने संसद में बताया कि 13 मई से 2 अगस्त 2026 के बीच सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात से कुल ₹10,463 करोड़ का सीमा शुल्क एकत्र किया गया है। कुल राजस्व में सबसे बड़ा हिस्सा सोने का रहा, जिससे ₹10,040 करोड़ का कस्टम ड्यूटी मिला। चांदी से ₹328 करोड़ और प्लैटिनम से ₹95 करोड़ का टैक्स आया।

बता दें कि सरकार ने 13 मई 2026 को सोने और चांदी पर प्रभावी सीमा शुल्क को 6% से बढ़ाकर 15% और प्लैटिनम पर 6.4% से बढ़ाकर 15.4% कर दिया था। ड्यूटी बढ़ने के बाद अवैध तस्करी पर भी शिकंजा कसा गया है, जिसमें 6 हफ्तों के भीतर 160 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया गया और 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

भारतीय घरों में है कितना सोना?

उद्योग संगठन एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय परिवारों के पास जमा सोने का स्टॉक दुनिया के टॉप 10 सेंट्रल बैंकों के कुल रिजर्व से भी बड़ा है। विभिन्न औद्योगिक अनुमानों के अनुसार, भारतीय घरों में रखे सोने की कुल वैल्यू लगभग 5 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब ₹415 लाख करोड़ के आसपास है।

एसोचैम का मानना है कि अगर भारतीय हर साल अपने घरेलू सोने का केवल 2% हिस्सा भी वित्तीय संपत्तियों में बदल दें, तो 2047 तक भारत की जीडीपी में मल्टीप्लाई इफेक्ट के जरिए $7.5 ट्रिलियन का अतिरिक्त योगदान जुड़ सकता है।

‘बर्फ बन चुका है तिजोरी में रखा सोना’- नीलेश शाह

बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट नीलेश शाह ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत ने अब तक कीमती धातुओं के आयात पर लगभग 700 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं। यह आंकड़ा भारत में आए कुल एफडीआई और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) से भी ज्यादा है। यह सारा सोना हमारी तिजोरियों में पड़ा है और ‘बर्फ’ बन चुका है। अगर हम इस सोने को मोनेटाइज करके औपचारिक अर्थव्यवस्था में ले आएं, तो देश में टैलेंट, कैपिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर का ‘त्रिवेणी संगम’ बन जाएगा और विकास अपने आप रफ्तार पकड़ लेगा।

RBI का गोल्ड रिजर्व कितना है?

सरकार ने संसद में यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक के पास 29 मई 2026 तक अपने विदेशी मुद्रा भंडार के हिस्से के रूप में 880.52 टन सोना मौजूद था। सरकार ने उन सभी मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि आरबीआई ने सोना बेचा है।

क्या है गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम (GMS)?

घरों और संस्थानों में बेकार पड़े सोने को उत्पादक कार्यों में लगाने के लिए सरकार ने साल 2015 में गोल्ड मॉनिटाइजेशन स्कीम (GMS) शुरू की थी। इस योजना के तहत आम नागरिक अपना सोना बैंकों में जमा कराकर उस पर ब्याज कमा सकते हैं और देश के आयात बिल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami reviewed for achieving the goals of Uttarakhand @ 25

उत्तराखंड: जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति की मंजूरी

October 25, 2023

साधो देखो जग बौराना

June 14, 2022

पाकिस्तान में बम, भारत में जश्न, जानिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी कहानी !

May 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी
  • विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग, सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना से मिलती है जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति
  • अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करना होगा अपराध, तीन साल की जेल और होगा जुर्माना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.