Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 22, 2026
in खेल
A A
india test
26
SHARES
875
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार से कोलंबो में शुरू होने जा रहा है. गॉल टेस्ट में 165 रनों की शानदार जीत के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है.

अब सवाल यह उठता है कि जब टीम इंडिया सीरीज हार ही नहीं सकती तो फिर कोलंबो टेस्ट जीतने का इतना भारी दबाव क्यों है? दरअसल, अगर भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC 2025-27) के फाइनल में पहुंचना है तो फिर टीम को श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में यह टेस्ट सीरीज जीतना होगा.

इन्हें भी पढ़े

R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Hockey World Cup

‘चक दे इंडिया…’,15 अगस्त को हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास

August 15, 2026
grassy pitch

घास वाली प‍िच देखकर टीम इंडिया भड़की, जानिए पूरा मामला

August 6, 2026
Hockey India

भगवा जर्सी पर हॉकी इंडिया ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों चुना ये रंग!

July 30, 2026
Load More

कोलंबो में कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की भी बड़ी परीक्षा होगी. भारतीय खिलाड़ी कोलंबो में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स टेबल की रेस अब काफी पेचीदा और रोमांचक हो गई है. लिहाजा भारतीय टीम की तरफ से की गई एक गलती अब टीम के फाइनल खेलने के सपने को तोड़ सकती है.

बरकरार है WTC फाइनल में जाने की उम्मीद

टीम इंडिया फिलहाल 64 अंकों और 53.33 के PCT (पॉइंट्स पर्सेंटेज) के साथ टेबल में 5वें पायदान पर खड़ी है. अगर भारत कोलंबो टेस्ट जीत लेता है तो उसका PCT छलांग लगाकर 57.57 हो जाएगा. पिछले तीन WTC सीज़न का इतिहास बताता है कि फाइनल में पहुंचने वाली टॉप-2 टीमों का PCT हमेशा 60 से ऊपर रहा है.

क्या खत्म होगा तीन सालों का सूखा

कोलंबो टेस्ट सिर्फ पॉइंट्स का खेल नहीं है, बल्कि यह साख की भी लड़ाई है. टीम इंडिया पिछले तीन सालों से विदेशी सरजमीं पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. ऐसे में श्रीलंका को उसी के घर में रौंदकर भारतीय टीम एक बड़ा सूखा खत्म करना चाहेगी.

बांग्लादेश की हार से भारत को फायदा

कोलंबो में जीत का एक और सबसे बड़ा फायदा यह है कि टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी. दिलचस्प बात यह है कि इस वक्त चौथे नंबर पर बांग्लादेश का कब्जा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका जो हाल हो रहा है, उससे भारत को फायदा मिल सकता है.

बांग्लादेश की हार लगभग तय

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की टीम दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में महज 64 रनों पर ढेर हो गई है. उनकी हार लगभग तय मानी जा रही है. बांग्लादेश का वर्तमान PCT 66.67 है. मैच हारते ही यह धड़ाम से 55.55 पर आ गिरेगा. अगर भारत कोलंबो जीतता है, तो 57.57 PCT के साथ वह सीधे बांग्लादेश को पछाड़कर नंबर 4 पर पहुंच जाएगा.

WTC पॉइंट्स टेबल में कैसे मिलते हैं अंक

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के हर मैच जीतने पर टीम को 12 अंक मिलते हैं. जबकि मुकाबला टाई होने पर दोनों टीमों को 6-6 अंक और ड्रॉ रहने की स्थिति में 4-4 अंक दिए जाते हैं. तालिका में टीमों की रैंकिंग कुल हासिल किए गए अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि प्रतिशत अंकों के हिसाब से तय की जाती है. साल 2027 में होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए टीमों को टॉप दो स्थानों में शामिल होना जरूरी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कांग्रेस के लिए मीडिया है सास!

October 11, 2022
himalay

आपदाओं से जूझ रहे हिमालय में तापमान बढ़ने से बिगड़ेंगे हालात

March 27, 2023
cm dhami

निजी बसों की सवारियों को भी मिले दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा : सीएम धामी

January 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्लीवालों को सस्ती बिजली पाने को हर साल कराना होगा रजिस्ट्रेशन! चूके तो बंद होगी सुविधा
  • 19वीं सदी के बाद सबसे ताकतवर अल-नीनो, 2026-27 में टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड
  • FD जैसी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, मिलेगा तगड़ा मुनाफा!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.