Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- ‘शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 23, 2026
in राज्य
A A
Baba Ramdev
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। हरिद्वार की श्रीजी वाटिका में आयोजित ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव ने वन नेशन वन इलेक्शन के समर्थन में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से शिक्षा व्यवस्था समेत विकास के कई क्षेत्रों में बड़ा सुधार होगा. रामदेव ने कहा कि साल के कई महीने चुनावी प्रक्रिया में निकल जाते हैं, जिससे विकास योजनाएं प्रभावित होती हैं.

स्वामी रामदेव ने कहा कि चुनावी ड्यूटी में शिक्षकों का भी काफी समय चला जाता है. वन नेशन वन इलेक्शन लागू होने से शिक्षक बच्चों को ज्यादा समय दे सकेंगे और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि देश का मतदाता बेहद समझदार है और वह राज्य और केंद्र में किसे चुनना है, इसका फैसला खुद कर सकता है.

इन्हें भी पढ़े

cm yogi akhilesh yadav

सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?

October 17, 2026
rain

अगले सात दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

October 17, 2026
rafale fighter jets

गंगा के ऊपर गरजेगा राफेल, हवा में करतब दिखाएंगे सुखोई-तेजस

October 16, 2026
cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
Load More

बाबा रामदेव ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए देशहित से समझौता नहीं होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है, लेकिन उनकी इच्छा है कि भारत 2040 तक ही विकसित राष्ट्र बन जाए.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सड़क और संसद में हंगामा कर बंधक बनाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. नाबालिग बच्चों को आंदोलनों में आगे करने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई. रामदेव ने कहा कि यदि किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएं.

कंगना रनौत की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर सवाल पूछे जाने पर स्वामी रामदेव ने कहा कि वह ऐसी किसी बात पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, जिससे विवाद और बढ़े. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विवाद बढ़ाना नहीं, बल्कि सकारात्मक मुद्दों पर बात करना है.

वंदे मातरम पर भी दिया बयान

वंदे मातरम को लेकर रामदेव ने कहा कि जो लोग इसमें देवी-देवता या मंदिर की पूजा का विवाद तलाशते हैं, उन्हें इसके भाव और सांस्कृतिक संदर्भ को समझना चाहिए. उन्होंने कहा, “मेरे लिए भारत माता ही दुर्गा हैं, भारत माता ही लक्ष्मी हैं और भारत माता ही विद्या का स्वरूप हैं.” रामदेव ने कहा कि भारत माता उनके लिए केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति, कर्तव्य और जीवन मूल्यों का प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम भारत माता के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति है.

स्वामी रामदेव ने समाज में जाति और वर्ग के नाम पर भेदभाव तथा एक-दूसरे को अपमानित करने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र, ब्राह्मण या संन्यासी किसी का भी अपमान नहीं होना चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Digvijaynath

पुण्यतिथि पर विशेष: नाम के नहीं सचमुच के दिग्विजयी थे दिग्विजयनाथ

September 29, 2023
INS Arighat

इंडियन नेवी का ‘साइलेंट शिकारी’…चीन-PAK में भय भारी !

June 7, 2025

भावावेश ने बिगाड़ी छवि

August 21, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी
  • सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?
  • सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.