Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 27, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
Deputy CM Samrat Chaudhary
22
SHARES
726
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना। रक्षाबंधन पर सीएम सम्राट चौधरी ने महिलाओं के लिए तीन योजनाओं की शुरुआत की। पीएएचडी छात्राओं को हर महीने 10 हजार रुपये, महिला स्टार्टअप को 2 लाख तक की मदद और पुलिस दीदी को 4700 दोपहिया गाड़ी दी गई।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार की बहनें ही राज्य की तकदीर बदलेंगी और सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाओं से ही समृद्ध बिहार बनेगा। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए तीन बड़ी योजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस दीदी के लिए 4,700 दोपहिया गाड़ियों का लोकार्पण और फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर अभया ब्रिगेड की महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। सीएम ने कहा कि यह अवसर बेटियों और बहनों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

इन्हें भी पढ़े

cm yogi akhilesh yadav

सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?

October 17, 2026
rain

अगले सात दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

October 17, 2026
rafale fighter jets

गंगा के ऊपर गरजेगा राफेल, हवा में करतब दिखाएंगे सुखोई-तेजस

October 16, 2026
cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
Load More

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस दीदी यानी अभया ब्रिगेड के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल दिए जा रहे हैं। इन गाड़ियों के माध्यम से महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा और संरक्षण के साथ-साथ महिला सुरक्षा से जुड़े कामों को और प्रभावी तरीके से कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस बल में करीब 40 हजार महिलाएं हैं। महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या देश के किसी भी राज्य के पुलिस बल में नहीं है। यह बिहार के लिए गर्व की बात है। आज महिलाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ही समृद्ध बिहार की तस्वीर है।

बेटियों को सरकार देगी आर्थिक मदद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत करीब 1000 छात्राओं को चार साल तक हर महीने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा और शोध के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बेटियां यदि पीएचडी करना चाहती हैं तो उन्हें पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ का भी शुभारंभ किया। इसके तहत महिला उद्यमियों को अपने नवाचार और उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना से 2100 महिलाओं को लाभ मिलेगा। इससे बेटियों में उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने कहा कि जो बेटियां अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहती हैं उन्हें सरकार मदद देगी। यह योजना बेटियों को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाएगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘आज बिहार की अर्थव्यवस्था में जीविका दीदियां 1.36 लाख करोड़ रुपये का योगदान कर रही हैं। राज्य की 43 लाख जीविका दीदियां लखपति दीदी बन चुकी हैं। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में एक करोड़ और जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाया जाए। सरकार का लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं को जीविका, दूध का उत्पादन और पशुपालन जैसे रोजगार से जोड़ना है। पशुपालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा।’

सीएम ने कहा कि आपातकालीन सेवा 112 का रिस्पॉन्स टाइम 10 मिनट से कम हो गया है। नई व्यवस्थाओं के लागू होने के बाद इसे 5 से 7 मिनट से भी कम करने का लक्ष्य है ताकि जरूरत के समय महिलाओं सहित सभी नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सके। सरकार युवाओं के लिए भी व्यापक स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम करेगी।

59 प्रतिशत महिलाएं जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। बिहार में 50 प्रतिशत से ज्यादा यानी करीब 59 प्रतिशत महिलाएं जनप्रतिनिधि चुनी जाती हैं। यह महिला सशक्तीकरण की बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की तरक्की से ही बिहार की तरक्की होगी। बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने और उन्हें विकास से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर देना सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों को सुरक्षा के साथ उच्च शिक्षा, रिसर्च, नए काम और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर मिलेंगे। बिहार की महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर से राज्य की तकदीर बदलेंगी और समृद्ध बिहार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ऑपरेशन सिंदूर : भारत के अकल्पनीय वार से दहला पाकिस्तान!

May 7, 2025
Hackers

आपके डाटा पर हैकरों की नजर, जानिए- सुरक्षा के लिए क्या उपाय हैं जरूरी

December 5, 2022
Ajit and Sharad Pawar

कुछ नया गुल खिला रहे चाचा-भतीजा?

July 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी
  • सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?
  • सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.