नोएडा: संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने गांधी स्मारक स्कूल, सेक्टर 22 में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में मैक्स मल्टी स्पेशलिटी सेंटर,सेक्टर 19की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। इस मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ विकास जैन (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मण्डल) नें किया l

शिविर के दौरान करीब 150 विद्यार्थियों तथा अध्यापकों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच की गई। इसमें दंत चिकित्सा जांच, आंखों का परीक्षण,पी एफ टी,बॉडी मास इंडेक्स , बोन डेंसिटी टेस्ट तथा ब्लड शुगर टेस्ट जैसी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। गांधी स्मारक विद्यालय, सेक्टर 22 के 150 छात्र-छात्राओं तथा कई अध्यापको ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
आँखों के डॉक्टर नें पाया कि अधिकतर विद्यार्थियों की आँखों में खुशकी की समस्या थीं,कुछ विद्यार्थियों की आँखों में मौसम का प्रभाव भी देखा गया l.नेत्र चिकित्सक ने विद्यार्थिओं को लुब्रिकेट तथा अन्य दवाई भी बताई l दंत चिकित्सिक ने अधिकतर विद्यार्थिओ में कैविटी तथा कैलकुलेस पाई l इसके लिए डॉक्टर नें उन्हें दांतो के रख रखाव कैसे रखा जाये की जानकारी दी l बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार वह अपने दांतो की सही तरीके से देखभाल कर सकते हैं l
छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष काउंसलिंग सेशन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज यूनिवर्सिटी से जुड़ी काउंसलर श्रीमती ज्योत्सना पामणानी ने बच्चों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जीवन में सही दिशा के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया।
संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रेसिडेंट श्रीमती रेखा शर्मा ने इस सफल आयोजन के लिए गांधी स्मारक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री हेमेंदर कुमार तथा कोर्डिनेटर श्रीमती दीपमाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से ही विद्यार्थियों और अभिभावकों तक स्वास्थ्य एवं जागरूकता संबंधी सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचाई जा सकीं।
इस अवसर पर संकल्प इंडिया की ओर से जनरल सेक्रेटरी श्रीमती रेनू छिब्बर, श्री राजीव मेहरोत्रा तथा श्रीमती दीपा अरोड़ा सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है l







