Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद भारत ने अब लद्दाख में बना दिया पहला रॉक चेक डैम!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 5, 2026
in राष्ट्रीय
A A
rock check dam ladakh
17
SHARES
567
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद से चल रहे विवाद के बीच भारत सरकार ने बॉर्डर इलाकों में अपने जल संसाधनों का पूरा इस्तेमाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने उपशी में सिंधु नदी पर पहला रॉक चेक डैम बनाकर तैयार कर दिया है। इस स्ट्रैटिजिक और खेती के लिए फायदेमंद परियोजना का मेन उद्देश्य भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में बहने वाली नदियों के पानी का बेहतर और अधिकतम उपयोग करना है।

बिना सीमेंट के बना अनूठा चेक डैम: जल स्तर में 10 फीट की बढ़ोतरी

इन्हें भी पढ़े

UPI

UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई भारत की तस्वीर!

September 5, 2026
PM Modi

अच्छा ओरेटर बनने के टिप्स दीजिए, PM मोदी ने नेशनल अवार्डी टीचर्स से की बात

September 5, 2026
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी का बड़ा प्लान! अब गाड़ियां आपस में करेंगी बात

September 4, 2026
Earth Observation satellite

EOS-05: GSO से इमेजिंग करने वाले इन खास देशों में शामिल हुआ भारत

September 4, 2026
Load More

उपशी में निर्मित यह चेक डैम केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सिंधु नदी पर बनाया गया अपनी तरह का पहला रॉक चेक डैम है। इसे बनाने में सीमेंट का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसे नदी के प्रवाह के बीच प्राकृतिक पत्थरों और विशाल चट्टानों को व्यवस्थित तरीके से रखकर तैयार किया गया है। इस चेक डैम के बनने से जल स्तर करीब 10 फीट तक बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने की वजह से अब पानी को इगू फे सिंचाई नहर के जरिए आसानी से खेती वाली जमीनों की तरफ मोड़ा जा रहा है। इस रॉक चेक डैम की जल संग्रहण क्षमता करीब 40 मिलियन लीटर (4 करोड़ लीटर) है।

लद्दाख के किसानों की पुरानी समस्या का स्थायी समाधान

यह चेक डैम लेह के कई हिस्सों में रहने वाले स्थानीय किसानों की एक पुरानी और गंभीर समस्या का स्थायी समाधान बनकर उभरा है। वसंत ऋतु में जब फसल की बुआई का समय होता है तब सिंधु नदी का जल स्तर काफी नीचे चला जाता है। खासकर उन जगहों पर जहां नदी गहरी घाटियों से होकर गुजरती है। वहां पंप के जरिए पानी लिफ्ट करना बेहद कठिन हो जाता था। इस वजह से कई कृषि क्षेत्रों को खेती के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। अब इस 40 मिलियन लीटर की भंडारण क्षमता वाले डैम के बनने से बुआई के मौसम में नदी के कम बहाव के बावजूद गांवों के खेतों तक पानी आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। इससे किसानों के संकट का समाधान निकलेगा।

सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद भारत की नई नीति का असर

यह परियोजना सिंधु नदी प्रणाली को लेकर भारत की जल नीति के बदलते और इसके आक्रामक होते जाने का परिणाम है। भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले के बाद, लद्दाख में इस तरह के वाटर रिजर्व और रिटेंशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाना यह साफ संदेश है कि देश अब अपने सीमावर्ती इलाकों के समुदायों के लिए अपने नदियों के जल का अधिकतम इस्तेमाल करेगा।

लद्दाख में बनेंगे 36 और चेक डैम: 56 करोड़ रुपये से अधिक का प्लान

उपशी में बना यह पहला रॉक चेक डैम कोई अकेला प्रयास नहीं है। लद्दाख प्रशासन सिंधु नदी पर और भी कई चेक डैम बनाने की दिशा में काम कर रहा है। कुछ जगहों पर काम शुरू हो चुका है। दूसरी परियोजनाओं के विए योजना बनाई जा रही है। लद्दाख प्रशासन ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को एक डिटेल प्रस्ताव भेजा है। इसमें पूरे लद्दाख में कुल 36 चेक डैम बनाने की मंजूरी मांगी गई है। लेह में 7 हिमालयन रॉक चेक डैम बनाने का प्रस्ताव है। कारगिल के लिए 29 आरसीसी चेक डैम या वियर का प्रस्ताव दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अपनी कार्यशैली पर पुनर्विचार करे सेंसर बोर्ड

June 30, 2023
Vajpayee-Advani

16 दलों के साथ वाजपेयी-आडवाणी ने खड़ा किया था गठबंधन, जानें आज क्या हालत है?

July 18, 2023
Vekoli Pathakheda area

वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र के तवा भूमिगत खदान में कंटीन्यूअस माइनर का हुआ उद्घाटन

September 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन से व्यापार पर पीएम मोदी ने हमें चेतावनी दी थी, यूरोप को हुआ भूल का एहसास
  • UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई भारत की तस्वीर!
  • मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel बनाना पड़ेगा मंहगा! DMRC ने दी सख्त चेतावनी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.