Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

PM मोदी के 25 साल के सफर पर BJP का बड़ा अभियान, नितिन नवीन ने बताया पूरा कार्यक्रम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 9, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Nitin Nabin
19
SHARES
648
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने और उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी महीने भर का ‘सेवा संकल्प’ अभियान शुरू करेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान देशभर में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

17 सितंबर को रक्तदान शिविर से होगी शुरुआत

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!

September 9, 2026
BJP

यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!

September 9, 2026
India and Japan

आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

September 9, 2026
CM Dhami

‘शुद्धीकरण’ विवाद पर CM धामी बोले- विपक्ष के पास न तथ्य हैं, न सबूत

September 9, 2026
Load More

नितिन नवीन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। अभियान के पहले दिन यानी 17 सितंबर को देशभर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसी दिन शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी आयोजित होगा। नवीन ने कहा,- ‘प्रथम दिन यानी 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन शाम को सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। इस पूरे कार्यक्रम का स्पष्ट उद्देश्य यह दर्शाना है कि पिछले 25 वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने निष्ठा के साथ जनसेवा की है।’

‘PM के प्रति आभार जताने के लिए जलाएंगे दीप’

नितिन नवीन ने बताया कि लाभार्थी परिवार प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताने के लिए दीप जलाएंगे। इसे ‘जन आशीर्वाद’ के सामूहिक प्रदर्शन के तौर पर आयोजित किया जाएगा। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा,-‘हम जन आशीर्वाद सामूहिक प्रदर्शन के रूप में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। प्रत्येक लाभार्थी परिवारों द्वारा प्रधानमंत्री जी को आशीर्वाद देने के रूप में ये दीप जलाए जाएंगे।’

बीजेपी के मुताबिक, पूरे अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में हुए बदलावों और उनकी जनसेवा को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रखेंगे सामने

पार्टी का कहना है कि अभियान के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके लाभार्थियों की उपलब्धियों को भी सामने रखा जाएगा। नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी मोदी की जनसेवा का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाएगी। उन्होंने महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा,

‘प्रधानमंत्री ने महिला नेतृत्व संबंधी विकास की बात की, और उनके नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से जिस सफर की शुरुआत हुई, वह आज लखपति दीदी तक पहुंचा है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने और नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का हमारा प्रयास लगातार जारी है।’

युवाओं की उपलब्धियों का भी होगा जिक्र

बीजेपी अध्यक्ष ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक उपलब्धियों को भी अभियान का हिस्सा बताया। उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। नवीन ने कहा,- ‘जब उन्होंने देश का नेतृत्व संभाला, तो उस समय देश में निराशा और अंधकार का माहौल था। हमारी अर्थव्यवस्था को ‘फ्रेजाइल फाइव’ (पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं) में गिना जाता था, लेकिन आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में सामने है। स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के माध्यम से भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप नेशन बना है।’

नितिन नवीन ने कहा कि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि आज ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ के माध्यम से भारत का युवा हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहा है। बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भी खास आयोजन किया जाएगा जिसके तहत कुल 36 लाख दिये जलाए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Supreme court

समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से समुदाय में उम्मीद भी लेकिन निराशा भी

October 18, 2023
MP Assembly

230 सदस्यी MP विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करने में निभाएंगे ये बड़े मुद्दे अहम भूमिका

October 10, 2023

आंध्र प्रदेश में भाजपा करेगी तालमेल!

January 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!
  • यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!
  • आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.