Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

आवाज बदलकर नहीं हो पाएगी धोखाधड़ी, श्रीधर वेम्बु ने दिया ‘वर्बल पासवर्ड’ का गुरुमंत्र

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 13, 2026
in गैजेट्स, राष्ट्रीय
A A
ai scam safety
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। AI जहां एक तरफ तो कई कामों को आसान बना रहा है वहीं यह साइबर अपराधियों के लिए बेहद खतरनाक हथियार भी बन चुका है। अब स्कैमर्स AI की शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए AI वॉइस डीपफेक की मदद से लोगों के करीबी परिजनों की हूबहू आवाज बनाकर उन्हें ठग रहे हैं। इस तरह के मामले आजकल बेहद आम हैं, जहां किसी करीबी परिजन या परिवार के सदस्य की सटीक फेक आवाज बनाकर लोगों से पैसे या क्रेडिट कार्ड की डिटेल ऐंठ ली जाती है।

Orion

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी

September 13, 2026
PM Modi

आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी

September 13, 2026
fortuner car

घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में कराएं कार का इंश्योरेंस, ऐसे मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

September 13, 2026
land will also get an Aadhaar

अब आपकी जमीन का भी बनेगा आधार, सबकुछ होगा डिजिटल, नई स्‍कीम लॉन्‍च!

September 13, 2026
Load More

भारतीय टेक कंपनी जोहो के फाउंडर और सीईओ श्रीघर वेंबु ने इससे निपटने का एक सिंपल और असरदार तरीका सुझाया है। उन्होंने एक यूजर के पोस्ट को क्वोट करते हुए लिखा कि AI के दौर में वह समय आ गया है कि हम अपने जानने वालों के बीच वर्बल पासवर्ड सेट करें, ताकि कोई स्कैमर तकनीक का इस्तेमाल कर हमें ठग न सके।

यूजर ने शेयर की आप-बीती

दरअसल श्रीधर वेम्बु ने जिस यूजर के पोस्ट पर यह कमेट किया है, उसने एक चौंकाने वाली घटना X पर शेयर की थी। यूजर ने बताया कि उन्हें उनकी पत्नी की आवाज से फोन आया। उन्हें फोन पर कहा गया कि वे अपना पर्स भूल गई हैं और उन्हें पेट्रोल डलवाने के लिए क्रेडिट कार्ड की जरूरत है। यूजर ने शेयर किया है कि आवाज में हल्का सा फर्क था लेकिन वह सुनने में बिल्कुल उनकी पत्नी की आवाज लग रही थी।

उन्होंने आगे शेयर किया कि किस्मत से उस समय पत्नी उनके साथ घर पर हीं थी और अगर पत्नी सामने न होती, तो वह आसानी से इस फ्रॉड का शिकार बन सकते थे।

श्रीधर वेम्बु ने सुझाया ‘वर्बल पासवर्ड’ का फॉर्मूला

AI की मदद से इस तरह की होने वाली धोखाधड़ी को लेकर जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने लिखा कि अब समय आ गया है कि हम अपने करीबी और दोस्तों के साथ वर्बल पासवर्ड तय कर लें।

वेम्बु ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा कि आज AI इतना एडवांस है कि असली-नकली का फर्क करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अगर कोई करीबी या दोस्त बनकर पैसे मांगता है, तो उससे पहले तय किया हुआ पासवर्ड पूछना चाहिए।

क्या होता है वर्बल पासवर्ड और कैसे करेगा काम?

श्रीधर वेम्बु के मुताबिक हमें अपने माता-पिता, पार्टनर, बच्चों और दोस्तों के साथ वर्बल पासवर्ड के तौर पर ऐसे शब्द तय कर लेने चाहिए, जो कि आप उन्हें तब बताएंगे जब हम आपस में एक दूसरे से फोन कॉल या किसी दूसरे डिजिटल तरीके से पैसे मांगेंगे।

ऐसे में अगर आपको आपके दोस्त या परिवार के किसी सदस्य का कॉल आए और आपसे इमरजेंसी में पैसे मांगे जाएं, तो आप उनसे अपना तय किया हुआ पासवर्ड पूछ सकते हैं। यह कुछ भी हो सकता है, जो कि आपको आपके जानने वाले को याद रहे लेकिन कोई दूसरा इसके बारे में न जानता हो।

अगर सामने वाला आपके पूछे जाने पर पासवर्ड न बता पाए, तो तुरंत कॉल को काट दें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
India-Canada

Canada में हिंदुओं पर हमले के बाद तगड़े Action की तैयारी में भारत?

November 5, 2024
आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी रच देगी इतिहास, अगर कर जाए ये एक काम

November 4, 2022
Earth Hour

पर्यावरण : असरकारी आवाज उठे

December 19, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी
  • आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी
  • भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.