Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

युवाओं को धामी ने दिया ‘तीन संकल्प’ का मंत्र, बोले- लक्ष्य बड़ा रखें, नशे से दूर रहें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 19, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
CM Dhami
23
SHARES
767
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘युवा संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में युवाओं से तीन संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युवा जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करें. दूसरा संकल्प नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इससे बचाने का हो. तीसरा संकल्प अपने ज्ञान और सामर्थ्य का कुछ हिस्सा उत्तराखंड के विकास में लगाने का हो.

देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. अपने जन्मदिवस को ‘युवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाए जाने पर उन्होंने युवाओं का आभार जताया. धामी ने कहा कि युवाओं के बीच मौजूद होना उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है. उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और उत्साह में उन्हें भविष्य का विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड दिखाई देता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में आज की युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.

इन्हें भी पढ़े

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, गीतों के माध्यम से PM-CM का जताया आभार

September 19, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
PM Modi

विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

September 18, 2026
rekha gupta

PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता का फैसला, अपने सभी अंग किए दान

September 17, 2026
Load More

युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को सही दिशा, बेहतर अवसर और पारदर्शी माहौल देना सरकार की प्राथमिकता है. शिक्षा से कौशल, रोजगार से स्वरोजगार और स्टार्टअप से खेल तक युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है. सरकार का प्रयास है कि युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए मजबूरी में घर, गांव या प्रदेश न छोड़ना पड़े. उन्होंने युवाओं से केवल नौकरी तलाशने वाला बनने के बजाय उद्यमिता के जरिए रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया.

भविष्य की तकनीक से जोड़ने की तैयारी

धामी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और डिजिटल तकनीक रोजगार और उद्योग की तस्वीर तेजी से बदल रहे हैं. इसलिए युवाओं को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से आधुनिक कौशल से जोड़ने पर ध्यान दिया जा रहा है. पर्यटन, होमस्टे और स्थानीय उत्पादों के जरिए स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं. पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक विकास और स्थानीय रोजगार बढ़ाने के लिए चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का निर्णय लिया गया है. राज्य युवा आयोग के जरिए युवाओं की आशाओं और सुझावों को नीति निर्माण से जोड़ने पर भी काम किया जा रहा है.

खेल और पारदर्शी भर्ती पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवा खेलों में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं. 38वें राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड की खेलों से जुड़ी पहचान और मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है. भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के लिए राज्य में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है. धामी ने युवाओं से मोबाइल और तकनीक का इस्तेमाल ज्ञान और कौशल बढ़ाने के लिए करने की अपील की. उन्होंने भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने और किसी भी जानकारी को तथ्यों की कसौटी पर परखने की बात कही.

नशे से दूर रहने का संदेश

धामी ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा उनके सपनों और भविष्य को प्रभावित करता है. उन्होंने युवाओं से खुद नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी इससे बचाने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, शिक्षक या उद्यमी जो भी बनें, सबसे पहले अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनें. उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं के सपने, मेहनत और संकल्प विकसित उत्तराखंड की आधारशिला बनेंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

9 साल 9 फैसले, जानें कैसे मजबूत हुए प्रधानमंत्री!

May 26, 2023

एमएसपी की गारंटी का क्या हुआ?

May 29, 2022
बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या

हिंदू नेता की हत्या पर भारत की प्रतिक्रिया, बांग्लादेश से जिम्मेदारी निभाने की मांग!

April 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ऑस्कर 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल’, IMDb पर है 8.9 रेटिंग
  • समंदर में भारत का नया ब्रह्मास्त्र, स्वदेशी हथियारों से लैस NGMV प्रोजेक्ट पर काम शुरू
  • महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, गीतों के माध्यम से PM-CM का जताया आभार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.