Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सिंधु जल समझौते पर UN पहुंचा पाकिस्तान, भारत ने की ऐसी बेइज्जती

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 23, 2026
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
indus water treaty
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडस वाटर्स ट्रीटी को लेकर पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खाई है. पाकिस्तान ने इस बार मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तक पहुंचाने की कोशिश की. लेकिन वो कहते हैं ना कि झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिकता और अंतत: बेनकाब हो ही जाता है. तो पाकिस्तान का झूठ भी कुछ इसी तरह एक बार फिर बेनकाब हुआ है. दरअसल पाकिस्तान की ओर से हाल ही में एक पत्र संयुक्त राष्ट्र (UN) में वितरित किया गया था.

इसमें इंडस वाटर्स ट्रीटी से जुड़े कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के फैसले का हवाला दिया गया. पाकिस्तान ने इस फैसले को अपने पक्ष में पेश करने की कोशिश की. भारत ने अब इसी मुद्दे पर पाकिस्तान को जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के रुख को तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाला बताया. भारत ने यह भी कहा कि जिस निकाय के फैसले को पाकिस्तान सामने रख रहा है उसे भारत मान्यता नहीं देता. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर भारत का रुख साफ कर दिया.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
Hanuman statue

अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, भड़के हिंदू संगठन

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
Load More

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार मामला सिर्फ एक पत्र और एक फैसले तक सीमित नहीं है. इसके पीछे इंडस वाटर्स ट्रीटी को लेकर दोनों देशों का पुराना विवाद भी है. भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस संधि को रोक दिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. भारत का कहना है कि यह व्यवस्था तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को लेकर विश्वसनीय और ठोस कदम नहीं उठाता. इसी बीच 31 अगस्त को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ने कहा कि संधि लागू है और भारत इसे एकतरफा तरीके से रोक नहीं सकता. भारत ने इस फैसले को तुरंत खारिज कर दिया. उसका कहना है कि यह न्यायाधिकरण अवैध तरीके से गठित किया गया है और उसे भारत के संप्रभु फैसलों पर अधिकार नहीं है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहा है. उन्होंने साफ किया कि जिस फैसले को पाकिस्तान स्थायी मध्यस्थता न्यायालय का फैसला बताकर पेश कर रहा है वह वैसा फैसला नहीं है. भारत के मुताबिक यह एक ऐसे न्यायाधिकरण का फैसला है जिसे उसने कभी मान्यता नहीं दी.

UN में पत्र भेजने पर भी भारत का जवाब

पाकिस्तान ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के फैसले से जुड़े पत्र को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रसारित किया. भारत ने इसे वास्तविकता को अलग तरीके से पेश करने की एक और कोशिश बताया. भारत पहले भी कहती रही है कि इस न्यायाधिकरण के पास भारत के संप्रभु फैसलों पर अधिकार क्षेत्र नहीं है. इसलिए उसके फैसलों का भारत की कार्रवाई पर कोई असर नहीं पड़ता.

आतंकवाद पर भी पाकिस्तान को घेरा

रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी होगी. उन्होंने कहा कि केवल बयान देने से दुनिया को भरोसा नहीं होगा. पाकिस्तान को ठोस कदम और अपनी प्रतिबद्धता साबित करनी होगी. भारत लगातार यह रुख रखता रहा है कि इंडस वाटर्स ट्रीटी पर उसका फैसला आतंकवाद के मुद्दे से भी जुड़ा है.

मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने का मुद्दा भी उठा

इसी दौरान जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को लेकर भी भारत ने पाकिस्तान के कदम पर सवाल उठाए हैं. पाकिस्तान ने अपनी हालिया वांटेड आतंकवादियों की सूची में अजहर पर इनाम 20 लाख पाकिस्तानी रुपए बढ़ाकर 70 लाख रुपए कर दिया. भारत ने इसे दिखावटी कदम बताया और कहा कि पाकिस्तान को अजहर के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. पाकिस्तान का दावा है कि अजहर अब उसके देश में नहीं है और अफगानिस्तान में छिपा है. भारतीय खुफिया एजेंसियों के आकलन के मुताबिक वह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में नवाबशाह में हो सकता है. अजहर भारत में संसद हमले और पुलवामा हमले समेत कई आतंकी मामलों में वांछित है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india vs bangladesh

भारत ने निकाली बांग्‍लादेश की हेकड़ी, बंद कर दी ये सुविधा

April 12, 2025

केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं या नहीं इसका सर्टिफिकेट जनता से लेना चाहते है?

September 18, 2024
Kejriwal new cabinet

केजरीवाल मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, ये मंत्री संभालेंगी 14 विभाग

August 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.