Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अमेरिका ने कुछ खास भारतीय दवाओं पर जीरो टैरिफ का किया ऐलान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 28, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
दवा उद्योग
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका को दवाओं की सप्लाई करने वाले प्रमुख देशों में शामिल भारत को कुछ खास फार्मा प्रोडक्ट्स पर राहत मिलेगी। अमेरिका ने कुछ खास तरह की दवाओं और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर जीरो टैरिफ का ऐलान क‍िया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने टैर‍िफ में शाम‍िल देशों की यह लिस्ट ऐसे समय जारी की है, जब अमेरिका 29 सितंबर से कुछ पेटेंट वाली दवाओं और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है।

हालांकि, यह छूट भारत से अमेरिका भेजी जाने वाली हर तरह की दवा पर लागू नहीं होगी। इसका फायदा सिर्फ उन खास दवाओं और फार्मा सामग्री को मिलेगा, जिन्हें अप्रैल में जारी राष्ट्रपति की घोषणा में शामिल किया गया था। पात्र प्रोडक्ट में ऑरफन ड्रग्स (दुर्लभ बीमारियों की दवाएं), न्यूक्लियर दवाएं, प्लाज़्मा-बेस्ड थेरेपी, फर्टिलिटी दवाएं, सेल थेरेपी, जीन थेरेपी और एंटीबॉडी-ड्रग कॉन्जुगेट्स शामिल हैं। इस लिस्ट में केमिकल, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों से निपटने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ मेडिकल प्रोडक्ट्स के साथ जानवरों के इलाज से जुड़े कुछ उत्पाद भी शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़े

Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
FD

1 अक्टूबर से पहले जान लें ये नियम, वरना बल्क FD पर हो सकता है नुकसान

September 26, 2026
EPFO

चुटकियों में मिलेगा पीएफ का अटका हुआ पैसा ! EPFO का 28 सितंबर को सबसे बड़ा ऐलान

September 26, 2026
Netanyahu

3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?

September 25, 2026
Load More

इस छूट के लिए भारत के अलावा अर्जेंटीना, बांग्लादेश, कंबोडिया, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, यूरोपीय संघ, ग्वाटेमाला, इंडोनेशिया, जापान, जॉर्डन, मलेशिया, नॉर्थ मैसेडोनिया, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन, ताइवान, थाईलैंड, ब्रिटेन और वियतनाम को भी लिस्ट में रखा गया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के नोटिस में कहा गया है कि इन देशों और क्षेत्रों से आने वाले तय शर्तों वाले फार्मा प्रोडक्ट्स पर जीरो प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है, क्योंकि अमेरिका के साथ उनके मौजूदा या आने वाले व्यापार और सुरक्षा से जुड़े फ्रेमवर्क समझौते हैं।

यह छूट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रैल में जारी उस घोषणा को लागू करने का हिस्सा है, जिसके तहत ट्रेड एक्सपेंशन एक्ट के धारा 232 का इस्तेमाल करते हुए दवाओं और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के आयात से जुड़े नियम बदले गए थे। इस घोषणा के तहत कुछ खास पेटेंट वाली दवाओं और उनकी सामग्री पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया।एक लिस्ट में शामिल कंपनियों के लिए यह नियम 31 जुलाई से लागू हो गया था, जबकि इसके दायरे में आने वाली दूसरी कंपनियों के लिए यह 29 सितंबर से लागू होगा।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग के मुताबिक, जेनेरिक दवाओं और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर धारा 232 के तहत यह फार्मा टैरिफ लागू नहीं होगा। यह अंतर भारत के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमेरिका को भारत के फार्मा निर्यात का एक बड़ा हिस्सा जेनेरिक दवाओं का है। हालांकि, भारतीय कंपनियां पेटेंट वाली दवाएं, एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) और कई खास तरह की थेरेपी भी बनाती हैं। नए फैसले से भारतीय कंपनियों को तय शर्तें पूरी करने वाली महंगी और खास तरह की दवाओं के लिए अमेरिकी बाजार में बिना टैरिफ पहुंच बनाए रखने का एक साफ रास्ता मिलेगा।

हालांकि, इसके साथ ही अमेरिका की वह बड़ी नीति भी जारी रहेगी, जिसके तहत टैरिफ का इस्तेमाल करके दवाओं का ज्यादा उत्पादन अमेरिका के अंदर ही करने के लिए कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत दुनिया में जेनेरिक दवाओं के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है और अमेरिकी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भी एक अहम सप्लायर है। भारतीय कंपनियां अमेरिका को एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) और तैयार दवाएं भी सप्लाई करती हैं, जिनका इस्तेमाल वहां के अस्पतालों, फार्मेसी और मरीजों द्वारा किया जाता है।

इसी वजह से दवाओं का व्यापार भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। कुछ खास दवाओं को दी गई यह सीमित छूट चुनिंदा स्वास्थ्य उत्पादों को टैरिफ से बचाती है। हालांकि, इससे अमेरिका की देश के अंदर दवा उत्पादन बढ़ाने की व्यापक नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन्स में वॉट्सऐप से टिकट बुक करने की मिलेगी सुविधा

October 7, 2023
WCL

वेकोलि ने ‘Gamma Irradiation Facility’ की स्थापना के लिए दी 35.09 लाख रुपये की सहायता

May 13, 2024
kainchi dham

कैंची धाम में क्यों बढ़ी जेन-जी की आस्था? हैरान कर देगी वजह!

January 6, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से मिलाया हाथ, दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर
  • गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य
  • CM रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.