Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 7, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
PM Modi
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित किया. यह कार्यक्रम उनके 25 साल की जनसेवा को चिह्नित करने के लिए आयोजित किया गया है. इस मौके पर पीएम मोदी ने देश की जनता का आभार व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने कहा, “देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है. इसलिए देश के लिए मेरा दायित्व भी सबसे अधिक है और मैं हृदय से ये मानता हूं कि देश के हर नागरिक का मुझ पर सबसे बड़ा हक है. ये 25 वर्ष का जन विश्वास, ये 25 वर्षों का अनुभव बहुत बड़ी पूंजी है. और ये पूंजी सिर्फ मोदी की नहीं है, ये पूंजी देश की है. मां भारती की हर संतान इस पूंजी की अधिकारी है.”

इन्हें भी पढ़े

पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
fastag annual

NHAI फ्री में दे रहा 1000 रुपए का FASTag रिचार्ज, कैसे करे क्लेम?

October 7, 2026
CJP

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP का अगला मोर्चा, अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

October 7, 2026
पीएमआई

पीएमआई: मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि

October 7, 2026
Load More

‘जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली’

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आप सभी का और सभी देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं. 7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब सोचा नहीं था कि कभी ये पड़ाव भी आएगा. आज मुझे सरकार के प्रमुख के तौर पर निरन्तर सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे हो गए हैं.”

उन्होंने कहा कि यह जनता-जनार्दन के लगातार आशीर्वाद का नतीजा है. पीएम मोदी ने कहा, “ये जनता-जनार्दन के निरन्तर आशीर्वाद का परिणाम है. भाजपा, एनडीए, लोकतंत्र के प्रति अपार श्रद्धा रखने वाले सभी राजनीतिक साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं. मैं देश की जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं.”

पीएम मोदी बोले- भारत के संविधान का वंदन करता हूं

पीएम मोदी ने लोकतंत्र और संविधान को भी नमन किया. उन्होंने कहा, “इस दौरान इतने सारे चुनाव हुए. चाहे वो विधानसभा के चुनाव हों या लोकसभा के चुनाव, जनता ने हमेशा मुझे अपनी सेवा के लिए चुना. मैं आज भारत के लोकतंत्र का, भारत के संविधान का भी वंदन करता हूं. मैं सेवा ज्योति यात्रा में भाग लेने वाले सभी नागरिकों का भी अभिनंदन करता हूं.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का है. उन्होंने कहा, “आज मैं जो कुछ हूं, जहां भी हूं, जिस दायित्व पर हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता-जनार्दन का ही है. मेरे लिए जनता-जनार्दन ईश्वर का ही रूप है. लाखों-करोड़ों देशवासियों के विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही, मेरी सबसे बड़ी शक्ति रही है.”

पीएम मोदी ने बताया, आज भगवान से क्या मांगा?

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने बुधवार सुबह श्री विनायक मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने कहा, “आज प्रातः मैं श्री विनायक मंदिर में दर्शन के लिए गया था. मैंने परमात्मा के सामने देश के लिए प्रार्थना की, 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की और अपने लिए भी प्रार्थना की. प्रार्थना ये कि परमात्मा मुझे इतनी शक्ति और सामर्थ्य दीजिए कि मैं अपने देश के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकूं. देशवासियों की और अधिक सेवा कर सकूं, दिन-रात सेवा कर सकूं.”

अपने 25 साल के सफर को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे सिर्फ शुक्रगुजारी महसूस होती है. मैं हर उस व्यक्ति और हर उस अनुभव का आभारी हूं जिसने मुझे कुछ सिखाया. जिन लोगों ने मुझे सिखाया, उन्होंने मुझे विनम्रता सिखाई. जिन लोगों ने मुझे गिराया, उन्होंने मुझे फिर से उठना सिखाया. मेरे समर्थकों ने मेरा हौसला बढ़ाया जबकि मेरे आलोचकों ने मुझे अपने अंदर झांकना सिखाया. जो लोग मेरे साथ खड़े रहे, उन्होंने मुझे भरोसे की ताकत दिखाई.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

इस रात की सुबह कब?

December 17, 2022
डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी

रात्रि चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

November 29, 2022
मुस्लिम मतदाता

कांग्रेस की ओर लौटने लगे मुस्लिम मतदाता?

May 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.