Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

2 दिन तक पेट साफ न होने को समझते हैं नॉर्मल? जानिए कैसे मिलेगी इस समस्या से राहत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 16, 2026
in स्वास्थ्य
A A
constipation
26
SHARES
875
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुबह उठने के बाद जब पेट साफ नहीं होता, तो ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन जब यही सिलसिला लगातार दो या उससे ज्यादा दिनों तक चलता है, तो मन में सवाल उठने लगता है कि आखिर शरीर के अंदर रुका हुआ मल कहां रहता है और इस सेहत पर क्या असर पड़ता है? कुछ लोगों को लगता है कि मल आंतों में जमा होकर सड़ने लगता है, जबकि कुछ इसे आम समस्या मानकर कई दिनों तक ध्यान नहीं देते.

अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो यह जानना जरूरी है कि कितने दिन तक पेट साफ न होना सामान्य माना जा सकता है, कब्ज की पहचान कैसे होती है और कब यह समस्या डॉक्टर से सलाह लेने की वजह बन सकती है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं सभी सवालों के जवाब.

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026

किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक

August 28, 2026
Load More

क्या है कब्ज की समस्या?

कब्ज का मतलब है मल त्यागने के तरीके में बदलाव आना, जैसे कि कम बार मल आना या मल त्यागने में मुश्किल होना. यह एक आम समस्या है और हर उम्र के लोगों को हो सकती है. आमतौर पर ये समस्या 1-2 दिन तक रहती है और कुछ मामलों में ये कुछ और दिन भी बढ़ सकती है. लेकिन समस्या तब पैदा होने लगती है कि दवाओं व लाइफस्टाइल में बदलाव के बाद भी कब्ज की समस्या बनी रहती है और इसे देखते हुए दिल में दूसरी किसी गंभीर बीमारी का डर सताने लगता है. अगर आपको भी ये समस्या हो रही है, तो इसका इलाज किया जा सकता है, कुछ आदतों की मदद से और यहां तक की आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाओं का भी सेवन कर सकते हैं.

किन कारणों से हो सकती है कब्ज की समस्या?

कब एक ऐसी समस्या है, जो एक या दो नहीं बल्कि कई कारणों के वजह से हो सकती है, लेकिन इसका एक सबसे बड़ा कारण हमारी खुद की लाइफस्टाइल होती है, जो इस तरह की स्थिति को पैदा करती है. NHS (National Health Service) के अनुसार, जो चीजें व्यक्ति में कब्ज का कारण बनती है, उनमें;

  • पर्याप्त मात्रा में फाइबर न लेना (फाइबर फलों, सब्जियों और अनाज में पाया जाता है)
  • पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना
  • पर्याप्त फिजिकल एक्टिविटी की कमी या फिर लंबे समय तक बैठे या लेटे रहना
  • कम एक्टिव रहना और एक्सरसाइज न करना
  • अक्सर टॉयलेट जाने की इच्छा को नजरअंदाज करना
  • खानपान अच्छा न रखना
  • दवा का साइड इफेक्ट
  • तनाव, चिंता या डिप्रेशन

इन सबके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद कब्ज होना आम बात है. अगर आपकी उम्र 65 साल से ज्यादा है, तो भी यह समस्या आम हो सकती है.

सिर्फ मल त्याग न होना ही नहीं कब्ज के लक्षण

अगर बीते कुछ घंटों से मल त्याग नहीं हो रहा है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपको कब्ज भी हो. इसके अलावा कई ऐसे लक्षण हैं, जो बताते हैं कि व्यक्ति कब्ज की समस्या से परेशान है. इसमें;

पिछले हफ्ते में आपने कम से कम 3 बार मल त्याग नहीं किया है या आप सामान्य से कम बार मल त्याग कर रहे हैं

मल असामान्य रूप से बड़ा या छोटा है और सूखा, सख्त या गांठदार है

  • मल त्याग करते समय आपको जोर लगाना पड़ता है या दर्द होता है
  • आपको ऐसा लगता है कि आपका पेट पूरी तरह साफ नहीं हुआ है
  • अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या महसूस हो रही है, तो हो सकता है कि आपको कब्ज हो गया है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप डॉक्टर से सलाह लें और राहत के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें.

क्या पेट में सड़ने लगती है पॉटी?

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि अगर कोई व्यक्ति कई दिनों तक पॉटी नहीं करता है या फिर कब्ज की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो उसकी आंतों में मौजूद नसल सड़ने लगता है और वह गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है. लेकिन मेडिकल साइंस इसकी कुछ और ही हकीकत बताता है. NHS के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति कई दिनों से पॉटी नहीं कर रहा है, तो उसके आंत में मौजूद मल धीरे-धीरे सूखता जाएगा और एक वक्त आएगा कि वह कठोर हो जाएगा, जिससे बाद में त्यागने में परेशानी हो सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आपको जब कब्ज की समस्या हो, तो बिना देरी डॉक्टर से सलाह लें.

किन आदतों से ठीक हो सकती है कब्ज की समस्या

NHS के अनुसार, कुछ बदलावों से कब्ज की समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है. राहत के लिए अच्छी और बैलेंस डाइट लें, फलों का सेवन करें, जिसमें सोर्बिटोल नामक तत्व हो, जैसे सेब, अंगूर, रास्पबेरी और स्ट्रॉबेरी

  • पानी वक्त-वक्त पीते रहें और दूसरे ड्रिंक्स का भी सेवन करें.
  • शराब से दूरी बनाएं
  • खाने में फाइबर को शामिल करें.
  • इन सबके अलावा, रोजाना टॉयलेट जाकर फ्रेश हों, जब भी पॉटी महसूस हो तो लंबे समय तक रोके मत.
  • रोजाना चलने व दौड़ने की आदत डालें
  • अगर कब्ज की समस्या लंबे समय तक रहे और राहत न मिलें, तो डॉक्टर से सलाह लें और उनके द्वारा बताई गई दवाओं का सेवन करें.

कैंसर भी हो सकता है कब्ज का कारण

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ मामलों में कब्ज की जुड़े कैंसर से जुड़ी होती है. NIH के अनुसार, कुछ खास तरह के कैंसर. कब्ज उन कैंसर का लक्षण हो सकता है जो पेट के अंगों पर दबाव डालते हैं, आंतों से मल के निकलने में रुकावट डालते हैं, या रीढ़ की हड्डी की उन नसों पर असर डालते हैं जो आंतों से जुड़ी होती हैं. कब्ज का कारण बनने वाले कुछ कैंसर में कोलन कैंसर, रेक्टल कैंसर, ओवेरियन कैंसर और ब्रेन ट्यूमर शामिल हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jai Shri Ram

राजा राम के ‘राज्याभिषेक’ की तिथि तय! राम मंदिर में पहली बार साथ विराजेंगे रामलला और राजा राम!

April 11, 2025
Dr. Nishank paid a courtesy visit to the Union Minister

डॉ निशंक ने की केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट, इन विषय पर हुई चर्चा

March 2, 2023
Swati Maliwal

स्वाति को लगवाया चांटा…आम आदमी पार्टी में ‘सन्नाटा’!

May 17, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में BS-4 कमर्शियल वाहनों की ‘नो एंट्री’! प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
  • गंगा के ऊपर गरजेगा राफेल, हवा में करतब दिखाएंगे सुखोई-तेजस
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ कात्यायनी देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.