Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम का गजब परफॉर्मेंस, हर ग्राम पर ₹9613 का मुनाफा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 18, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
gold
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बीते कुछ साल में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। जिन निवेशकों ने इस बॉन्ड में निवेश किया होगा, वो अब मालामाल हो गए होंगे। आज हम इसकी चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 Series VII के समय से पहले रिडेम्प्शन यानी निवेश भुनाने की कीमत घोषित कर दी है। आइए जान लेते हैं कि इस बॉन्ड में निवेश करने वाले निवेशकों को रिडेम्प्शन पर कितना तगड़ा रिटर्न मिला है।

5001 रुपये में जारी हुआ था गोल्ड बॉन्ड

इन्हें भी पढ़े

PM Modi Trump

भारत को मनाने के लिए अमेरिका ने बदला अपना रुख?

October 18, 2026
crpf constable

CRPF में 30 साल बाद फिर लौट सकती हैं ‘लांस नायक’ और ‘नायक’ रैंक!

October 18, 2026
पंजाब किसान

ईडब्ल्यूएस कोटे से हट सकता है कृषि आय से जुड़ा प्रावधान, क्या तैयारी कर रही सरकार?

October 18, 2026
gyanesh kumar

SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी

October 17, 2026
Load More

केंद्रीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 Series VII को 20 अक्टूबर 2020 को जारी किया गया था। जब इसे जारी किया गया तब ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए इसका इश्यू प्राइस ₹5001 प्रति ग्राम था। अब समय से पहले रिडेम्प्शन के लिए इसकी कीमत ₹14614 प्रति यूनिट तय की गई है। यानी निवेशकों को प्रति ग्राम ₹9613 का मुनाफा होगा।

कहने का मतलब है कि निवेशकों को 6 साल की अवधि में करीब 192 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। रकम के हिसाब से बात करें तो अगर किसी निवेशक ने इस गोल्ड बॉन्ड में ₹1 लाख लगाए थे तो रिडेम्प्शन के समय उसकी निवेश राशि की कीमत लगभग ₹2.92 लाख हो सकती है। इसमें निवेश के दौरान मिलने वाला ब्याज शामिल नहीं है। वास्तविक भुगतान निवेश की गई यूनिट्स की संख्या के आधार पर होगा। इसमें होल्डिंग अवधि के दौरान मिलने वाला ब्याज शामिल नहीं है।

रिडेम्प्शन की तारीख

20 अक्टूबर को दशहरा की वजह से इस सीरीज के लिए समय से पहले रिडेम्प्शन की तारीख 19 अक्टूबर 2026 तय की गई है। आपको बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में समय से पहले पैसा निकालने की सुविधा जारी होने की तारीख से पांच साल पूरे होने के बाद, ब्याज भुगतान की तारीख पर मिलती है। अक्टूबर 2026 में कुछ अन्य सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरीज के लिए भी समय से पहले रिडेम्प्शन की तारीख निर्धारित है। इनमें SGB 2020-21 Series I के लिए 28 अक्टूबर और SGB 2019-20 Series VI के लिए 30 अक्टूबर 2026 की तारीख शामिल है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के बारे में

यह सरकारी सिक्योरिटीज हैं, जिनका मूल्य सोने के ग्राम में तय होता है। ये फिजिकल सोना (असली सोना) रखने का एक विकल्प हैं। निवेशकों को इश्यू प्राइस (जारी होने की कीमत) का भुगतान करना होता है और मैच्योरिटी पर बॉन्ड को रिडीम करके निवेशकों को पैसे वापस कर दिए जाते हैं। यह गोल्ड बॉन्ड सरकार की ओर से RBI द्वारा जारी किया जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर शुरुआती निवेश की राशि पर सालाना 2.50% (फिक्स्ड रेट) की दर से ब्याज मिलता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

एचएसएल द्वारा निर्मित पहला युद्धपोत का पहला समुद्री परीक्षण रहा सफल

May 28, 2024

BJP के लिए पूर्वांचल से साउथ तक क्यों अहम, समझिए

August 2, 2023
heavy rain

बेमौसम की बारिश

October 18, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वाहन फिटनेस व्यवस्था में तकनीक आधारित पहल; रीवा में अंकित शुक्ला ने शुरू किया अधिकृत फिटनेस सेंटर
  • गयाजी में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, गांधी मैदान में दिखा भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा
  • दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, नीतियों और विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए ‘DITI’ का गठन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.