Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

आतंकवादियों के नए मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 संदिग्‍ध गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 30, 2026
in जुर्म, राष्ट्रीय
A A
Terrorist
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले में आतंकवादियों और जेलों में बंद उनके सहयोगियों से जुड़े टेरर फाइनेंशिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के जरिए आम लोगों से कथित तौर पर गुप्त रूप से धन जुटाकर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था. शुरुआती जांच में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े आतंकियों की गतिविधियों को वित्तीय सहायता देने का मामला सामने आया है.

शोपियां पुलिस ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के तहत केंद्रित जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान विभिन्न ऑनलाइन भुगतान प्लेटफॉर्म के जरिए किए गए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण किया गया. इससे कई स्तरों पर धन के लेनदेन और उसके स्रोत का पता लगाने में मदद मिली. पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क में शामिल लोग केंद्र शासित प्रदेश के भीतर सक्रिय थे और विभिन्न जेलों में बंद आतंकवादियों तथा उनके सहयोगियों से कथित तौर पर संपर्क में थे. इस मामले में अब तक 10 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में शोपियां थाने में एफआईआर संख्या 231/2026 दर्ज की गई है.

इन्हें भी पढ़े

pm modi

पीएम मोदी का गुजरात ने राहुल पर कसा तंज, कहा- अब आलू से सोना नहीं फ्रेंच फ्राइज बन रहा

October 30, 2026
PM modi

5 स्टार को टक्कर देगा IRCTC का नया होटल, कल PM मोदी करेंगे उद्घाटन

October 30, 2026
Rahul Gandhi

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के ‘जन महाभियोग’ में बारिश ने डाली खलल!

October 30, 2026
hydrogen valley

भारत का 2030 तक सालाना 50 लाख मीट्रिक टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य

October 29, 2026
Load More

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोपियां के सैदपोरा बाला निवासी ओवैस शफी नाइकू, रावलपोरा निवासी तजामुल अहमद शाह और चित्रगाम कलां निवासी मोइज इकबाल तथा इमदाद यूसुफ गनी के रूप में हुई है. इनके अलावा पुलवामा जिले के मरे निवासी साकिब जाहूर वानी, अरमोह निवासी आमिर अहमद गनी, नादिगुंड ट्रेंज निवासी फिरदौस ठोकर और मुर्रन निवासी लियाकत नजीर लोन को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कठुआ जिले के चेक हरिया निवासी मोहम्मद हनीफ और काजू पुत्र हाजी शेरू भी शामिल हैं.

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आम लोगों से कथित तौर पर चोरी-छिपे धन एकत्र करते थे और स्थापित वित्तीय संपर्कों के जरिए उसे आगे पहुंचाते थे. पुलिस के अनुसार, इस रकम का इस्तेमाल लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ की आतंकी गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जा रहा था. जांच में यह भी सामने आया कि आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए धन का इस्तेमाल किया जाता था. इसमें आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन खरीदकर मुहैया कराना भी शामिल था.

पुलिस ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है. जांच एजेंसियां नेटवर्क के व्यापक स्वरूप, अतिरिक्त वित्तीय संपर्कों और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी हैं. अधिकारियों ने मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई है. पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई आतंकवाद समर्थक नेटवर्क को खत्म करने, अवैध वित्तीय चैनलों को बाधित करने और जम्मू-कश्मीर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पंजाब किसान

औसत बारिश के बावजूद क्यों है परेशान भारत के किसान!

July 22, 2023
Indo-Pak ceasefire

शांति की राह… अमेरिका की मध्यस्थता और भारत-पाक युद्धविराम की अनकही कहानी !

May 13, 2025
Gautam-Adani

अमीरों की लिस्ट में ‘गरीब’ हुए अडानी

February 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी का गुजरात ने राहुल पर कसा तंज, कहा- अब आलू से सोना नहीं फ्रेंच फ्राइज बन रहा
  • धनतेरस पर प्रदोष काल में पूजा करने का क्या है रहस्य? भगवान धन्वंतरि से जुड़ी है खास मान्यता
  • दिल्ली के एलजी का बड़ा एलान: राजधानी की प्लानिंग अब एनसीआर को साथ लेकर, एजेंसियों में समन्वय पर जोर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.