Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

सच‍िन, व‍िराट और रोह‍ित जो ना कर सके… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वो कर द‍िखाया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 25, 2026
in खेल
A A
Vaibhav Suryavanshi
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने भारत ए और संयुक्त अरब अमीरात के बीच 2026 के मुकाबले में ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की है, जिसने क्रिकेट के आंकड़ों की किताबों को नए सिरे से लिख दिया है. महज 52 गेंदों में दोहरा शतक ठोककर वैभव ने लिस्ट ए वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया है. उनकी यह पारी सिर्फ रनों की बरसात नहीं थी, बल्कि छक्कों का एक ऐसा सैलाब था, जिसने पेशेवर क्रिकेट की दुनिया के हर पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

इस अविश्वसनीय पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कुल 28 छक्के लगाए. किसी भी प्रोफेशनल क्र‍िकेट फॉर्मेट  की एक पारी में यह अब तक के सबसे ज्यादा छक्कों का नया विश्व कीर्तिमान बन गया है. जहां एक ओर बल्लेबाज शतक या दोहरे शतक तक पहुंचने में गेंदों और जोखिम का हिसाब लगाते हैं, वहीं वैभव ने हर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने का मानो संकल्प ले रखा था. व‍िराट कोहली, रोह‍ित शर्मा और सच‍िन तेंदुलकर ने इस स्‍टेज पर यह कारनामा नहीं कर पाए थे जो वैभव ने इस उम्र में क‍िया है.

इन्हें भी पढ़े

बिहार विधान परिषद सदस्य संजय मयूख

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य संजय मयूख ने सारण क्रिकेट लीग में की शिरकत, 14वें मुकाबले का कराया टॉस

November 25, 2026
india

352 रन की बढ़त ‘स्वाहा’, पिच का बहाना कब तक… अपनी गलतियां कब देखेगा टीम मैनेजमेंट?

November 23, 2026
india vs nz

148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, भारतीय टीम ने बना दिया अनोखा रिकॉर्ड

November 22, 2026
National Strengthlifting

36वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 के लिए दिल्ली की 14 सदस्यीय टीम का चयन

November 21, 2026
Load More

52 गेंदों में दोहरा शतक

लिस्ट ए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतकों की फेहरिस्त में वैभव सूर्यवंशी का 52 गेंदों का कारनामा अब सबसे ऊपर दर्ज हो गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड चाड बोवेस के नाम था, जिन्होंने 2024 में क्राइस्टचर्च में कैंटरबरी की ओर से खेलते हुए ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक जमाया था. वैभव ने उनसे लगभग आधी गेंदों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया.

इस ल‍िस्‍ट में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो बल्लेबाज काबिज हैं, जिन्होंने 114-114 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था. भारत के एन जगदीशन ने 2022 में बेंगलुरु में तमिलनाडु के लिए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 114 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था. उनके साथ इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का नाम भी जुड़ा, जिन्होंने 2026 में रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ 114 गेंदों में दोहरा शतक ठोका था. इन सभी धुरंधरों के बीच वैभव की 52 गेंदों की पारी एक अलग ही स्तर पर चमकती दिखाई देती है.

पेशेवर क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का नया शिखर

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी में 28 छक्के लगाकर सभी पेशेवर क्रिकेट प्रारूपों में एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह कीर्तिमान तन्मय अग्रवाल के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2024 में हैदराबाद में रणजी ट्रॉफी के दौरान हैदराबाद की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए एक पारी में 26 छक्के लगाए थे. वैभव ने तन्मय के इस आंकड़े को दो छक्कों से पीछे छोड़ दिया.

इस ल‍िस्‍ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर दो नाम आते हैं, जिन्होंने एक पारी में 23-23 छक्के जड़े थे. कॉलिन मुनरो ने 2015 में नेपियर में प्लंकेट शील्ड मुकाबले में ऑकलैंड की ओर से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ 23 छक्के लगाए थे. वहीं, डार्सी शॉर्ट ने 2018 में सिडनी में वन डे कप के दौरान वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए क्वींसलैंड के खिलाफ 23 छक्के ठोके थे.

लिस्ट ए वनडे की एक पारी में छक्कों की फेहरिस्त

लिस्ट ए वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी 28 छक्कों के साथ निर्विवाद रूप से पहले स्थान पर हैं. उनके ठीक पीछे डार्सी शॉर्ट मौजूद हैं, जिन्होंने 2018 में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए क्वींसलैंड के खिलाफ अपनी पारी में 23 छक्के जड़े थे.

इस सूची में तीसरा स्थान बेवोन जैकब्स के नाम है, जिन्होंने 2026 में ऑकलैंड में ऑकलैंड की टीम से खेलते हुए ओटागो के खिलाफ एक पारी में 21 छक्के लगाए थे. वैभव सूर्यवंशी के 28 छक्के न केवल लिस्ट ए वनडे में सबसे ज्यादा हैं, बल्कि हर पेशेवर मंच पर उनकी आक्रामक क्षमता का प्रमाण भी हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rashtriya Swayamsevak Sangh

स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मीडिया ने सबसे अधिक भ्रामक रूप में प्रस्तुत किया: प्रखर श्रीवास्तव

May 11, 2026
chirag paswan

चिराग पासवान का सियासी दांव… बिहार फर्स्ट, NDA की ताकत, 2025 में बड़ा प्लान !

June 2, 2025

सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान ने विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया

June 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सच‍िन, व‍िराट और रोह‍ित जो ना कर सके… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वो कर द‍िखाया
  • भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य संजय मयूख ने सारण क्रिकेट लीग में की शिरकत, 14वें मुकाबले का कराया टॉस
  • 2027 का सियासी महासंग्राम: उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सत्ता की परीक्षा, विपक्ष के सामने भी बड़ी चुनौती

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.