Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

(नईदिल्ली)आयातित खाद्य तेलों में गिरावट, घरेलू तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 3, 2022
in व्यापार
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नईदिल्ली,03 जुलाई । विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों के भाव टूटने के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बीते सप्ताह आयात किये जाने वाले सोयाबीन तेल, सीपीओ एवं पामोलीन खाद्य तेलों के दाम में गिरावट आई जबकि देशी तेलों की मांग के बीच सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल सुधार दर्शाते बंद हुए। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार सूत्रों ने बताया कि नमकीन बनाने वाली कंपनियां ज्यादातर अपने इस्तेमाल में गंधहीन खाद्य तेलों- बिनौला, मूंगफली और सूरजमुखी का इस्तेमाल करती हैं और उनकी मांग होने से बिनौला तेल में सुधार आया।

इन्हें भी पढ़े

UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
FD

FD में ₹1 लाख के निवेश पर किस अवधि में मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?

October 8, 2026
interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि विदेशों में खाद्य तेलों के दाम में ऐतिहासिक गिरावट आई है। इस गिरावट के बीच कच्चा पामतेल और पामोलीन तेल कीमतें नीचे आई हैं। जबकि किसानों द्वारा नीचे भाव पर सोयाबीन की बिकवाली से बचने के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार है। विदेशी बाजारों के भाव टूटने और सरकार द्वारा रिफाइनिंग करने वाली कंपनियों को 20 लाख टन सोयाबीन और 20 लाख टन सूरजमुखी तेल प्रतिवर्ष आयात का कोटा जारी करने के बीच सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई।

सूत्रों ने कहा कि सरकार के द्वारा अगले दो साल के लिए रिफाइनिंग कंपनियों को शुल्कमुक्त आयात करने की छूट देने से स्थानीय तिलहन उत्पादक किसान हतोत्साहित हैं। अभी सोयाबीन और मूंगफली की बिजाई चल रही है, अक्टूबर में सरसों की बिजाई होनी है। लेकिन शुल्कमुक्त आयात की छूट दिये जाने से बिजाई का काम प्रभावित हो सकता है क्योंकि किसानों को अपनी फसल के लिए लाभ के आसार कम दिखते हैं। साल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने भी सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।

सूत्रों ने कहा कि सरसों का इस बार उत्पादन बढ़ा है पर आयातित तेलों के महंगा होने के समय जिस रफ्तार से सरसों का रिफाइंड बनाकर आयातित तेलों की कमी को पूरा किया गया, उससे आगे चलकर त्योहारों के मौसम में सरसों या हल्के तेलों की दिक्कत बढ़ सकती है। त्योहारों के दौरान ऑर्डर की कमी होने की वजह से खाद्य तेल आपूर्ति की दिक्कत देखने को मिल सकती है।
सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताहांत के मुकाबले बीते सप्ताह सरसों दाने का भाव 75 रुपये बढक़र 7,485-7,535 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों दादरी तेल समीक्षाधीन सप्ताहांत में 50 रुपये के सुधार के साथ 15,150 रुपये क्विंटल पर बंद हुआ। वहीं सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल की कीमतें भी क्रमश: 25-25 रुपये बढक़र क्रमश: 2,380-2,460 रुपये और 2,420-2,525 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुईं।

सूत्रों ने कहा कि किसानों द्वारा कम कीमत पर बिकवाली से बचने के कारण समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन दाने और लूज के थोक भाव क्रमश: 90-90 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 6,500-6,550 रुपये और 6,300-6,350 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए।

समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशों में तेल कीमतों के भाव टूटने से सोयाबीन तेल कीमतें भी नुकसान के साथ बंद हुईं। सोयाबीन दिल्ली का थोक भाव 300 रुपये की हानि के साथ 14,100 रुपये, सोयाबीन इंदौर का भाव 200 रुपये टूटकर 13,800 रुपये और सोयाबीन डीगम का भाव 300 रुपये की गिरावट के साथ 12,400 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
आयातित तेलों के मुकाबले देशी तेलों की मांग होने से समीक्षाधीन सप्ताहांत में मूंगफली तिलहन का भाव 110 रुपये के सुधार के साथ 6,765-6,890 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। पूर्व सप्ताहांत के बंद भाव के मुकाबले समीक्षाधीन सप्ताह में मूंगफली तेल गुजरात 300 रुपये के सुधार के साथ 15,710 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ जबकि मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड का भाव 55 रुपये सुधरकर 2,635-2,825 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी बाजारों में तेल कीमतों में जोरदार गिरावट आने के बाद कच्चे पाम तेल (सीपीओ) का भाव भी 150 रुपये टूटकर 11,300 रुपये क्विंटल, पामोलीन दिल्ली का भाव 250 रुपये टूटकर 13,200 रुपये और पामोलीन कांडला का भाव 50 रुपये टूटकर 12,100 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
समीक्षाधीन सप्ताह में नमकीन कंपनियों की मांग के कारण बिनौला तेल का भाव 430 रुपये का सुधार दर्शाता 14,150 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। वैसे बिनौला में कारोबार लगभग समाप्त हो चला है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
political parties in India

भारत मे जितने दल हैं, उनके सबके अपने अपने लोकतंत्र हैं…

November 10, 2022
digvijay singh

दिग्विजय सिंह बोले- ‘ हां, बाबरी मस्जिद शहीद होने पर दंगे हमने करवाए’?

April 19, 2025
Jhandewala Devi Temple

श्री कृष्ण की छठी आज, झण्डेवाला देवी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ये पर्व

September 9, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.