Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब सीएम भगवंत मान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 6, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान शादी करेंगे। उनकी दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर होंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा।
सभी तैयारियां पूरी, सिख-रीति रिवाज से होगी शादी

भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंजाब सीएम की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की होने वाली पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

इंद्रप्रीत कौर से हुई थी पहली शादी
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।

दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।  भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, ‘जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।’

कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जो पंजाब सीएम संग लेंगी फेरे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधेंगे। गुरुवार को चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ फेरे लेंगे। 2015 में सीएम भगवंत मान ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां और बहन ने यह रिश्ता खोजा है।

48 साल की उम्र में सीएम भगवंत मान दूसरी शादी करेंगे। शादी का कार्यक्रम उनके आवास पर बेहद ही सादे अंदाज में संपन्न होगा। बेहद खास और परिवार के लोग ही कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। डॉ. गुरप्रीत कौर का संबंध एक किसान परिवार से है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।

कुरुक्षेत्र का रहने वाला है परिवार, अंबाला से की एमबीबीएस की पढ़ाई
भगवंत मान की होने वाली दुल्हन गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं। पिहोवा की तिलक कॉलोनी में उनका घर है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं। उनके पास गांव गुमथला गढू में करीब 50 एकड़ जमीन है। डॉ. गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं। इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता भी है। गुरप्रीत की बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंजाब सीएम की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं।  भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm yogi

अयोध्या से सीएम योगी की हुंकार, बोले- बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब खात्मे की बारी !

May 23, 2025
Meitei community

मैतेई समुदाय के खिलाफ़ हिंसा के दो साल पूरे दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

May 3, 2025
indus water treaty

सिंधु जल संधि स्थागित करने से पाकिस्तान में क्या असर पड़ेगा?

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.