Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

परिवारों के सहारे परिवारवाद का विरोध

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 9, 2022
in Uncategorized
A A
BJP president JP Nadda
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास

कांग्रेस मुक्त भारत के बाद अब भाजपा का नारा है डायनेस्टी मुक्त भारत। तेलंगाना में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पहले पार्टी ने यह एजेंडा तय किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुख्य रूप से इस मसले पर विचार होना है। नरेंद्र मोदी परिवारवाद का विरोध पहले से करते रहे हैं लेकिन इस साल छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने एक एजेंडे के तौर पर इसे अपनाया और कहा कि परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। उसके बाद वे निरंतर इस मसले पर बोलते रहे। अब भाजपा सांस्थायिक रूप से इस मुद्दे को राजनीति के केंद्र में ला रही है। मजेदार बात है कि भाजपा ने परिवारवाद की अपनी एक परिभाषा की गढ़ ली है। जब उसको याद दिलाया जाता है कि राजनीतिक परिवारों के अनेक लोग उसकी अपनी पार्टी में हैं तो वह बताती है कि वे अध्यक्ष नहीं हैं और न पार्टी की कमान उनके हाथ में है। अपने को अलग दिखाने के लिए भाजपा ने नेताओं को परिवार में एक ही टिकट देने का नियम भी बनाया है।

इन्हें भी पढ़े

hezbollah new chief

हिज्बुल्लाह के नए चीफ ने इजरायल से सीधी बातचीत से किया इनकार, रखीं 5 शर्तें

April 27, 2026
us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Kalaratri

पूर्ण विधि-विधान के साथ सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि की हुई पूजा-अर्चना

March 25, 2026
Load More

असल में भाजपा को कांग्रेस के परिवारवाद का विरोध करना है और उसको पता है कि राज्यों में उन्हीं प्रादेशिक क्षत्रपों से ज्यादा कड़ा मुकाबला है, जिनकी कमान एक परिवार के हाथ में है। जैसे बिहार में लालू प्रसाद का परिवार राजद की कमान संभालता है और सबने देख लिया कि खत्म होने के करीब पहुंचने के बाद भी पार्टी ने फिनिक्स की तरह वापसी कर ली। आज वह बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी है। उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह के परिवार के कमान वाली समाजवादी पार्टी तमाम प्रयासों के बावजूद खत्म नहीं हो रही है। हारने के बाद भी उसके विधायकों की संख्या एक सौ से ज्यादा है। तमिलनाडु में डीएमके, तेलंगाना में टीआरएस, कर्नाटक में जेडीएस, झारखंड में जेएमएम, महाराष्ट्र में शिव सेना, पंजाब में अकाली दल आदि ऐसी पार्टियां हैं, जिनका नेतृत्व एक परिवार के हाथ में है।

सो, भाजपा ने इन पार्टियों को निपटाने का तरीका निकाला है। एक तरीका पार्टी की कमान संभालने वाले परिवारों में फूट डालने का है, दूसरा तरीका एक परिवार के मुकाबले दूसरा परिवार खड़ा करने का है और तीसरी तरीका राजनीतिक परिवारों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगा कर उनकी साख बिगाडऩे और कमजोर करना का है। बहुत बारीकी से देखे बगैर भी पता है कि हर राजनीतिक परिवार के ऊपर केंद्रीय एजेंसियों की नकेल कसी हुई है। लेकिन किसी को पकड़ कर जेल में नहीं डाला जा रहा है। उन पर कानूनी कार्रवाई करके सजा दिलाने से ज्यादा उनके कथित कारनामों का प्रचार कराया जा रहा है। एजेंसी की कार्रवाई की खबरें लीक करा कर बताया जा रहा है कि अमुक नेता कितना भ्रष्ट है। उस कथित भ्रष्ट नेता को जेल में नहीं डाला जा रहा है उसकी गर्दन पर तलवार लटकाई जा रही है। झारखंड में पूरे शिबू सोरेन परिवार पर तलवार लटकी है तो बिहार में लालू परिवार, कर्नाटक में देवगौड़ा परिवार, तमिलनाडु में करुणानिधि परिवार, उत्तर प्रदेश में मुलायम परिवार, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी परिवार सहित ज्यादातर नेताओं के परिजनों के ऊपर केंद्रीय एजेंसियों की तलवार लटकी है।

दूसरी तरफ हर नेता के परिवार में फूट डालने की राजनीति भी हो रही है। उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह की बहू भाजपा में शामिल हो गई हैं और मुलायम के भाई शिवपाल यादव शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन भाजपा के काम आ रहे हैं। हरियाणा में ओमप्रकाश चौटाला का परिवार टूट गया है और उनके एक बेटे अजय चौटाला अपनी अलग पार्टी बना कर भाजपा के साथ राजनीति कर रहे हैं। महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार कमजोर हो गया है और शिव सेना में विभाजन करा कर भाजपा ने एक शिव सैनिक को मुख्यमंत्री बना दिया है। झारखंड में शिबू सोरेन के तीसरे बेटे बसंत सोरेन के बारे में भाजपा के नेता अनौपचारिक रूप से बताते रहते हैं कि वे और उनकी पत्नी भाजपा के संपर्क में हैं। चाहे परिवार के सहारे हो या पार्टी तोड़ कर हो या केंद्रीय एजेंसियों के सहारे हो भाजपा अपने मकसद में कामयाब हो रही है। पंजाब में अकाली दल हाशिए की पार्टी बन गई तो महाराष्ट्र में शिव सेना की स्थिति भी बहुत कमजोर हो गई। बसपा को एक तरह से भाजपा ने अपना जेबी संगठन बना लिया है और उसी तरह से अन्ना डीएमके को भी जेबी संगठन बनाने का प्रयास हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mamta

टीएमसी में सबसे बड़ा सियासी भूचाल, बाग़ी विधायकों ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया!

June 23, 2026
शर्मिष्ठा पनोली - highcourt

‘अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन धार्मिक भावनाओं…’, शर्मिष्ठा पनोली की सुनवाई पर हाईकोर्ट!

June 3, 2025

कुशल भारतीय युवाओं के लिए अन्य देशों में भी उपलब्ध हो रहे हैं रोजगार के अवसर

December 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.