Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

(नई दिल्ली)वाणिज्यिक निर्यात जून में 23 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा उछलकर 26.18 अरब डॉलर हुआ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 16, 2022
in व्यापार
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नयी दिल्ली ,15 जुलाई । पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान, टेक्सटाइल, रत्न-आभूषण जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के साथ भारत से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात जून 2022 में 23.52 प्रतिशत बढक़र 40.13 अरब डॉलर रहा। जून 2021 में यह 32.49 अरब डॉलर था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया कि जून में वाणिज्यिक वस्तुओं का आयात 66.31 अरब डॉलर रहा जो पिछले वर्ष के इसी माह के 42.09 अरब डॉलर से 57.55 प्रतिशत अधिक है।

इन्हें भी पढ़े

UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
FD

FD में ₹1 लाख के निवेश पर किस अवधि में मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?

October 8, 2026
interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
Load More

जून 2022 में तेज वृद्धि के कारण व्यापार घाटा बढक़र 26.18 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया जो जून 2021 में 9.60 अरब डॉलर था।
जून माह में गैर-पेट्रोलियम तथा गैर-रत्न आभूषणों (सोना, चांदी और कीमती धातु) का निर्यात 8.65 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 27.94 अरब डॉलर रहा जो पिछले वर्ष जून में 25.71 अरब डॉलर था।

सरकारी आंकड़ों में बताया गया है कि जून में पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोडक़र अन्य वस्तुओं का आयात 38.53 अरब डॉलर रहा जो एक वर्ष पहले की तुलना में 38.30 प्रतिशत अधिक है। जून 2021 में इन वस्तुओं का आयात 27.86 अरब डॉलर था।

देश का जून माह में वस्तु एवं सेवाओं सहित कुल निर्यात 64.91 अरब डॉलर रहा जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि से 22.95 प्रतिशत अधिक है। जून 2022 का कुल आयात जून 2021 के मुकाबले 55.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इन आंकड़ों के अनुसार जून 2022 में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 119 प्रतिशत बढक़र 8.65 अरब डॉलर रहा। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का इस अवधि में निर्यात 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.67 अरब डॉलर रहा।

इसी तरह जून 2022 में रेडीमेड कपड़ों का निर्यात 50 प्रतिशत बढक़र 1.5 अरब डॉलर दर्ज किया गया और इंजीनियरिंग समानों का निर्यात तीन प्रतिशत बढक़र 9.57 अरब डॉलर रहा।
जून 2022 में प्रमुख आयातित वस्तुओं में पेट्रोलियम, कच्चा तेल और उससे जुड़े उत्पादों का आंकड़ा लगभग दोगुना होकर 21.3 अरब डॉलर रहा जो जून 2021 में 10.67 अरब डॉलर था। सोने के आयात में 183 प्रतिशत उछाल के साथ 2.74 अरब डॉलर रहा।
कोल, कोक एवं ब्रिकेट का आयात जून 2022 में वार्षिक आधार पर 260 प्रतिशत उछलकर 6.76 अरब डॉलर रहा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
milk

दक्षिण में दूध एक बार फिर बना बहस का मुद्दा!

May 26, 2023
PM Modi-joe biden

अमेरिका में होने वाली हथियारों की डील से क्या बदलेगा?

June 21, 2023
water

विश्व जल दिवस 2023: स्थायी जल प्रबंधन के लिए अभिनव तरीके

March 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.