Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सिपहिया सहित नौ पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 29, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

धर्मशाला। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया सहित नौ अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) की जांच पड़ताल के बाद विजिलेंस पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज हुआ है। जगदीश सिपहिया सहित अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर एक युवती को बैंक में क्लर्क की नौकरी दी थी। जानकारी के अनुसार विजिलेंस पुलिस थाना धर्मशाला में केसीसीबी के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया, वाइस चेयरमैन कुलदीप पठानिया, बीओडी केसीसीबी के सदस्यों सहित कुल नौ लोगों पर धारा 420, 120बी और 13 (1) डी सहित अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि केसीसीबी में नौकरी के लिए बनाए गए आरएंडपी रूल्ज को दरकिनार कर एक युवती अंजली ठाकुर को बैंक में क्लर्क की नौकरी दी गई थी। इसे भाजपा ने अपनी चार्जशीट में भी शामिल किया था। इसके बाद मामले की एसआईयू जांच कर रही थी। एसआईयू की जांच के बाद मामले को विजिलेंस पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज करवाया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के एएसपी बलवीर जसवाल ने बताया कि विजिलेंस पुलिस थाना धर्मशाला में जगदीश सिपहिया सहित नौ लोगों पर एसआईयू ने मामला दर्ज करवाया है। मामले की आगामी जांच एसआईयू ही करेगी।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

इन लोगों पर दर्ज हुआ मामला
विजिलेंस पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज हुए मामले में केसीसीबी के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया, वाइस चेयरमैन कुलदीप पठानिया, अभ्यर्थी अंजलि ठाकुर, डिप्टी रजिस्ट्रार सुधीर कटोच, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन कमेटी के संजय गुप्ता, अजय शर्मा और हरीश वालिया के अलावा एजीएम सरोज कुमार और जीएम सतवीर मिन्हास को आरोपी बनाया गया है।

2017 में भाजपा ने दर्ज की थी चार्जशीट
वर्ष 2017 में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट तैयार की थी। इसमें केसीसीबी में हुईं भर्तियों को भी शक के नजरिए से देखा था। भर्तियों को भर्ती घोटाला करार दिया था। इन मामलों को लेकर चार्जशीट के आधार पर यह एसआईयू ने जांच पड़ताल कर विजिलेंस पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है।

मामले में मेेरा कोई लेना-देना नहीं है। यह सारा मामला राजनीति से प्रेरित है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही चार साल पहले इसकी जांच करवाई थी। इसमें कुछ नहीं निकला था। दावा किया कि सुलह से वह कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार हैं। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को परेशानी हो रही है। मैं भी चाहता हूं कि इसकी पूरी जांच करवाई जाए और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। – जगदीश सिपहिया, पूर्व चेयरमैन, केसीसीबी

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ganesh Joshi

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों से विभागीय योजना की समीक्षा

December 19, 2023
गौशाला

गाय के मांसाहार का राजनीतिक अर्थशास्त्र

April 22, 2026
CM Kejriwal LG saxena

देशभर में राज्य सरकारों और राज्यपालों के बीच नहीं थम रहा टकराव

February 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.