Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

निलंबन उपाय नहीं है

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 1, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

संसदीय लोकतंत्र में यह एप्रोच नहीं चल सकती है कि जिसका बहुमत है वह हमेशा सही है और जो विपक्ष है वह गलत है। यह स्वस्थ संसदीय लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।
संसद में महंगाई और जीएसटी के मसले पर बहस की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों को चुप कराने का तरीका यह नहीं हो सकता है कि उनको निलंबित कर दिया जाए। लोकसभा में स्पीकर और राज्यसभा में सभापति ने निश्चित रूप से संसद की नियम पुस्तिका के हवाले सांसदों को निलंबित किया होगा। इसमें भी संदेह नहीं है कि विपक्षी सांसदों को चेतावनी दी गई होगी। इस पर भी यकीन किया जा सकता है कि ‘बहुत भरे मन से’ सांसदों को निलंबित करने का फैसला हुआ, इसके बावजूद संसदीय लोकतंत्र में इस तरह के कठोर उपाय बहुत विशेष परिस्थितियों में ही किए जाने चाहिए।

लोकसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के चार सदस्यों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने के एक दिन बाद राज्यसभा में कई विपक्षी पार्टियों के 19 सांसदों को इस हफ्ते की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। अगर मॉनसून सत्र के पहले सात दिन की कार्यवाही देखें तो विपक्षी सांसदों ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसकी वजह से उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही करनी पड़े। विपक्षी सांसद सदन के वेल में जा रहे थे या नारे लगा रहे थे या तख्तियां दिखा कर विरोध कर रहे थे। इनमें से कोई काम ऐसा नहीं है, जो संसद के दोनों सदनों में पहले नहीं होता रहा है। यह सब अचानक कैसे असंसदीय हो गया? विपक्ष के सांसद महंगाई पर चर्चा कराना चाह रहे हैं और सरकार कह रही है कि वह चर्चा के लिए तैयार है। फिर भी चर्चा की बजाय निलंबन हो रहा है!

इन्हें भी पढ़े

crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Load More

सरकार के पास बहुत बड़ा बहुमत है इसका यह मतलब नहीं है कि उसे संसद को अपने हिसाब से चलाने का लाइसेंस मिल गया है। संसद सार्थक बहस की जगह है। सांसदों के सवाल पूछने और सरकार के जवाब देने की जगह है। विपक्ष कमजोर है या उसके सांसदों की संख्या कम है इस वजह से उसके उठाए सवालों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। जिस तरह से सरकार पूरे देश का प्रतिनिधित्व करती है वैसे ही विपक्ष भी पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। वह पूरे देश का विपक्ष होता है और उसे देश के हर नागरिक की तरफ से सवाल उठाने का अधिकार होता है।
संसदीय लोकतंत्र में यह एप्रोच नहीं चल सकती है कि जिसका बहुमत है वह हमेशा सही है और जो विपक्ष है वह गलत है। संसद में पिछले कई बरसों से सवाल-जवाब का स्पेस कम हुआ है, बहसों का समय घटा है, विधेयक पास कराने के तरीके बदल गए हैं, संसदीय समितियों को अप्रसांगिक बना दिया गया है और अब बात बात पर सांसदों को निलंबित करने का चलन हो गया है। यह स्वस्थ संसदीय लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UAE Pakistan?

क्या पाकिस्तान को बचा पाएगी यूएई की खैरात?

January 13, 2023
National Tribal

राष्ट्रीय आदिवासी महिला सम्मेलन संपन्न

November 16, 2025

‘एक देश, एक चुनाव’ से देश में होंगे बड़े बदलाव

March 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.