नई दिल्ली। टाइम्स दिनभर में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा के साथ 10 बड़ी खबरें:
१.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन किया. इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद।
२.बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन. बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में सुशील मोदी एक थे।
३.तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी,तिहाड़ प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी।
४.AAP ने कुबूली स्वाति मालीवाल से बदसुलूकी की बात,कहा- विभव कुमार पर सख्त एक्शन लेंगे केजरीवाल।
५.अब तक चारधाम यात्रा के लिए 24 लाख से ज्यादा पंजीकरण,व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 3 वरिष्ठ IAS नियुक्त, बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने किया नियुक्त।
६.उत्तराखंड के सोनप्रयाग पार्किंग में गाड़ी की छत पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले गाजियाबाद निवासी 4 युवकों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्यवाही की है।
७.दिल्ली के आईटीओ के इनकम टैक्स ऑफिस में लगी आग,21 गाड़ियां मौके पर मौजूद, बिजली की सप्लाई काटी गई.
८.बंगाल में बोले अमित शाह 380 सीटों का चुनाव पूरा हुआ, उसमें से 270 सीट हम जीत भी चुके हैं।
९.कंगना रनौत ने मंडी संसदीय सीट से किया नामांकन,कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है मुकाबला।
१०.स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर भाजपा पार्षदों का हंगामा. ‘महिला विरोधी केजरीवाल’ का नारा लगाते हुए भाजपा के पार्षद मेयर के आसन पर खड़े हो गए. हंगामे के बाद मेयर ने सभा स्थगित कर दी।
देखिए पूरी रिपोर्ट







