Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

AAP का अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, विधानसभा स्थगित

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 20, 2024
in दिल्ली
A A
AAP assembly delhi
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। दिल्ली जल बोर्ड की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम पर सोमवार को विधानसभा में संकल्प पास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। दिल्ली सरकार की बात नहीं मान रहे हैं। जिसके विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया।

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में हंगामा कर काम नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष ने 30 मिनट तक सदन की कार्रवाई स्थापित की। आम आदमी पार्टी के विधायक काम नहीं करने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मांग के संबंध में हाथों में तख्तियां लेकर विरोध किया। उन्होंने उपराज्यपाल से कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

April 5, 2026
गिरफ्तार

दिल्ली : मरीजों को मिलने वाली मुफ्त दवाओं की हेराफेरी में फार्मासिस्ट समेत 5 गिरफ्तार

April 5, 2026
दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
Load More

आप विधायकों ने सदन में हंगामा करने के बाद विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। पानी के बिल माफ करने वाली योजना रोकने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में उपराज्यपाल को भी घेरा। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल काम रोकने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।

विधानसभा की कार्रवाई दोबारा शुरू होने के बाद भी आप विधायकों ने हंगामा जारी रखा। वह अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। सभी विधायक वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की सीट के सामने आकर भी नारेबाजी की। इस कदम को विधानसभा अध्यक्ष ने गलत ठहराते हुए वहां से हटाने का निर्देश दिया। आप विधायकों ने नारेबाजी तेज की। उनके शांत न  होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने कल तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित की।

अधिकारी ने कैबिनेट में प्रस्ताव रखने से किया मना

केजरीवाल ने बताया कि 13 जून 2023 को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को पास किया गया था। इस स्कीम को तो तुरंत लागू कर देना चाहिए था। स्कीम को बोर्ड से पास हुए आठ महीने हो गए, लेकिन अधिकारियों ने इसे लागू करने से मना कर दिया। आज स्थिति यह है कि स्कीम को कैबिनेट में लाना है। कैबिनेट पास करेगी तभी स्कीम लागू होगी। इस स्कीम पर वित्त सचिव को अपने कमेंट्स देने हैं। वित्त सचिव ने फाइल पर लिख दिया कि वह कमेंट्स नहीं देंगे, जबकि शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनको लिखित आदेश दिया कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाए।

काम नहीं करने दे रही भाजपा: केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा काम नहीं करने दे रही है, लेकिन फिर भी केजरीवाल सारे काम करवा लेता है। भाजपा ने मोहल्ला क्लीनिक रोके, लेकिन हमने रुकने नहीं दिया। भाजपा ने सीसीटीवी कैमरे रोके, तो वह 10 दिन तक उपराज्यपाल के कमरे के अंदर धरने पर बैठे रहे। पिछले साल सरकारी अस्पतालों की दवाइयां रोकी, लेकिन हमने दोबारा चालू करवा दी। इसी तरह फरिश्ते स्कीम रोकी, हम सुप्रीम कोर्ट गए और फरिश्ते स्कीम पास कराकर लाए।

10 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल बोर्ड के 27 लाख उपभोक्ता हैं, इसमें से 10 लाख घरेलू उपभाेक्ता पानी का बिल नहीं भर रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को लगता है कि उनके बिल गलत आए हैं। ये उपभोक्ता पानी का बिल नहीं भर रहे हैं तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि इसके बारे में पॉलिसी लेकर आए। दरअसल कोविड के दौरान कई महीनों तक मीटर रीडर पानी के मीटर की रीडिंग लेने नहीं गए और औसत अनुमान के आधार पर बिल बना दिए गए और किसी की फर्जी रीडिंग लिख दी गई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जाति राजनीति की सीमाएं

June 1, 2022
budget

बजट से भारत में विकास को नई गति और रोजगार के मिलेंगे नए अवसर

July 24, 2024
World Human Rights Day

विश्व मानवाधिकार दिवस 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से जुटे प्रतिनिधि

December 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.