Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली MCD में AAP का एक साल BJP के 15 साल पर भारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 8, 2023
in दिल्ली
A A
दिल्ली नगर निगम
23
SHARES
762
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने गुरुवार को जमकर बीजेपी पर हमला बोला. पार्षद अंकुश नारंग, प्रवीण कुमार और प्रेम चौहान ने सिविक सेंटर में गुरुवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि तमाम अड़चनों के बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार ने वह करके दिखा दिया जो पिछले 15 सालों में बीजेपी नहीं कर सकी थी. निगम के सफाई कर्मचारियों को पक्का करने से लेकर 1 तारीख को वेतन देने के वादे को पूरा किया है. इसके अलावा दिल्ली की सफाई व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव आया है.

आम आदमी पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग ने कहा कि एमसीडी में आप सरकार बनते ही सभी सफाईकर्मियों को एक तारीख को वेतन मिल रहा है. भाजपा 15 सालों में एक बार भी एक तारीख को सैलरी नहीं दे पायी थी. इतना ही नहीं भाजपा 15 सालों में बमुश्किल 200 सफाई कर्मचारियों को ही पक्का कर पायी थी. वहीं हमने सिर्फ एक साल से भी कम वक्त में 7 हजार सफाई कर्मचारियों को पक्का कर दिया.

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

दिल्ली की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव

पार्षद प्रवीण कुमार ने कहा कि एमसीडी चुनाव हारने के बाद भी भाजपा वालों ने 6 महीने तक मेयर का चुनाव नहीं होने दिया और जनता के कार्यों को रोककर रखा. एक साल के भीतर दिल्ली की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं. वहीं पार्षद प्रेम चौहान ने कहा कि जब भाजपा के लोग सो रहे होते हैं तब दिल्ली की शिक्षा मंत्री और मेयर स्कूलों का दौरा कर रहीं होती हैं. उन्होंने कहाकि निगम की आप सरकार ने बच्चों की पढ़ाई के लिए पांच नए स्कूल बनवाए हैं. इसके अलावा पांच नए स्कूल और बनवाए जा रहे हैं.

15 साल तक एमसीडी में सिर्फ भ्रष्टाचार

प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अंकुश नारंग ने कहा कि आप ने एमसीडी को जिस तरह से एक साल चलाया है, उससे जनता काफी खुश है. भाजपा ने 15 साल तक एमसीडी में सिर्फ भ्रष्टाचार करने का काम किया. इन्होंने एमसीडी में इस कदर लूट मचाई थी कि वह हमेशा घाटे में ही रही. एमसीडी में भ्रष्टाचार करने का एक भी मौका भाजपा ने नहीं गंवाया. दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने 1 साल से भी कम वक्त में ही भाजपा के सारे भ्रष्टाचार को खत्म कर दिल्ली में विकास का काम किया है.

आम आदमी पार्टी का पार्षद कट्टर ईमानदार

उन्होंने कहा कि हमने एक साल से भी कम वक्त में ऐसा काम कर दिखाया है, जो भाजपा 15 साल में भी नहीं कर सकी थी. आम आदमी पार्टी का प्रत्येक पार्षद कट्टर ईमानदार है. सभी पार्षद जमीन पर उतरकर दिल्ली की भलाई के लिए काम कर रहे हैं. इसका श्रेय दिल्ली की जनता को जाता है, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि हमारे पार्षद खुद जमीन पर उतरकर पार्कों और गली मोहल्लों की सफाई कर रहे हैं. जबकि भाजपा की सरकार में उनके पार्षद बिल्डिंगों पर ध्यान देते थे. ऊपर से नीचे तक सिर्फ भ्रष्टाचार का तंत्र बना रखा था, जिसे आम आदमी पार्टी ने खत्म किया है.

5 साल में सभी सफाई कर्मचारी होंगे पक्के

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक वादा किया था की एमसीडी में हमारी सरकार बनी तो सभी सफाईकर्मियों को 1 तारीख को वेतन मिल जाएगा. एमसीडी में सरकार बनते ही आम आदमी पार्टी ने यह करके दिखाया है. इसके अलावा भाजपा 15 सालों में बमुश्किल 200 सफाई कर्मचारियों को ही पक्का कर पायी थी. हमने सिर्फ 1 साल से कम वक्त के भीतर 7 हजार सफाई कर्मचारियों को पक्का कर दिया है. हमारी सरकार जिस रफ्तार से सफाई कर्मचारियों को पक्का कर रही है, उस रफ्तार से अगले 5 साल में सभी सफाई कर्मचारी पक्के हो जायेंगे.

भाजपा के पार्षद धरने पर बैठे

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा के 10 से 15 पार्षद सिविक सेंटर के बाहर धरने पर बैठकर आम आदमी पार्टी से 1 साल से भी कम वक्त के कामों का हिसाब मांग रहे हैं. इससे पहले मैं भाजपा के 15 साल की सरकार में काम का हिसाब देता हूं. भाजपा ने 15 साल तक सिर्फ भ्रष्टाचार किया है. एमसीडी चुनाव में भी भाजपा वालों ने 6 महीने तक मेयर का चुनाव नहीं होने दिया. 6 महीने तक जनता के कार्यों को रोककर रखा. लेकिन आखिरकार एमसीडी में भी आप की सरकार बन गई. अब एमसीडी में बिना भ्रष्टाचार के सभी काम हो रहे हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे, उस एक-एक वादे को हमारी सरकार ने पूरा किया है.

पहले काफी जर्जर थी MCD अस्पतालों की हालत

प्रवीण कुमार ने कहा कि हमने वादा किया था कि अगर दिल्ली नगर निगम में आती है, तो कूड़े का पहाड़ों खत्म कर दिया जाएगा. हम लगातार पहाड़ों को खत्म कर रहे हैं, इसमें काफी कमी भी आई है. इसके अलावा अवैध ढलावों को खत्म कर रहे हैं. एक साल के भीतर दिल्ली की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं. एमसीडी के अस्पतालों की स्थिति पहले काफी जर्जर थी. हमने अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से ढ़ांचागत सुधार कर सभी जरूरी मशीनें और संसाधन उपलब्ध करवाए हैं.

बीजेपी की सरकार में स्कूलों की हालत खस्ता

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद प्रेम चौहान ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि कर्मचारी-अधिकारी वही होंगे, लेकिन काम करने का अंदाज नया होगा. हमने इस बात को साबित करके दिखाया है. हमने कर्मचारी और अधिकारियों को नहीं बदला, वही लोग आज बेहतर काम करने लगे हैं. बीजेपी की सरकार में एमसीडी के स्कूलों में पानी टपकता था. एमसीडी के स्कूल तब बच्चों की पढ़ाई करने के लायक नहीं थी. लेकिन हमने उसे ठीक किया और पढ़ाई करने के लायक बनाया है. हम अभी तक 5 नए स्कूल बच्चों की पढ़ाई के लिए दे चुके हैं और आने वाले समय में 5 और नए स्कूल देने वाले हैं जो कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाएंगे.

पांच साल में बेमिसाल काम होगा

प्रेम चौहान ने कहा कि सिविक सेंटर के बाहर सिर्फ 10 से 15 पार्षद ही धरने पर बैठे हैं. इससे साफ है कि भाजपा के पार्षदों को भी पता है की दिल्ली में काम हो रहा है. इसीलिए सिर्फ 10-15 पार्षद ही धरने में शामिल हुए हैं. मैं बता देना चाहता हूं कि दिल्ली में पिछली एक साल के भीतर जमीनी स्तर पर काम हुआ हैं. भाजपा वालों ने 15 साल में जो भ्रष्टाचार फैलाया था, हम उसे भी ठीक कर रहे हैं. एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार जनता ने चुनी है, इसलिए निश्चिंत रहिए. पांच साल में जो काम होगा वो बेमिसाल होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
असम में रूरल सोलर स्कीम की धुंधली रोशनी

असम में रूरल सोलर स्कीम की धुंधली रोशनी

April 23, 2023
World Human Rights Day

विश्व मानवाधिकार दिवस 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से जुटे प्रतिनिधि

December 11, 2025
population

जनगणना 2025: देश की तस्वीर को बनाएगा और सशक्त, यहां जानिए सभी सवालों के जवाब!

June 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.