Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

पुलिस मुठभेड़ में दुजाना के बाद एक और बड़ा बदमाश हुआ ढेर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 2, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
विशाल उर्फ मोनू
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गाजियाबाद : गाजियाबाद और आसपास के इलाके में आतंक का पर्याय बन गए 50 हजार के इनामी बदमाश विशाल उर्फ मोनू को पुलिस ने मुठभेड़ में मारा गिराया है। शुक्रवार को हुए एनकाउंटर में उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। मोनू मुरादनगर क्षेत्र में हुए विद्युत निगम के ठेकेदार नवीन भारद्वाज और मोबाइल कारोबारी मुकेश गोयल की हत्या में फरार चल रहा था। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला एमएमजी अस्पताल रेफर किया गया है। पिछले ही महीने एनसीआर के एक और कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना को यूपी पुलिस ने मेरठ में मार गिराया था।

बीते 1 अप्रैल को मुरादनगर थानाक्षेत्र के उखलारसी गांव में विद्युत निगम के ठेकेदार नवीन भारद्वाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को उखलारसी गांव के विशाल उर्फ मोनू ने साथियों संग मिलकर अंजाम दिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। थाना पुलिस समेत कमिश्नरेट की स्वाट टीम सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद मोनू ने 23 मई को मुरादनगर में मोबाइल कारोबारी मुकेश गोयल पर गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मोनू की गिरफ्तारी को चुनौती मानते हुए तीन टीमों को लगाया था।

इन्हें भी पढ़े

Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
cm dhami

CM धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

March 23, 2026
Load More

नहर पटरी पर हुआ पुलिस से आमना-सामना
शुक्रवार दोपहर को मुखबिर ने सूचना दी कि मोनू बुलेट लेकर अपनी बहन के घर से साथी संग मुरादनगर गंगनहर पटरी से होता हुआ जाएगा। क्राइम ब्रांच और ग्रामीण जोन की एसओजी टीम ने नहर पटरी पर घेराबंदी कर दी। चित्तौड़ा पुल के पास मोनू और पुलिस का आमना-सामना हो गया। मोनू और उसके साथी ने पुलिस को देखते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में मोनू गोली लगने से घायल हो गया, जबकि हेड कांस्टेबल अरुण और टिंकल चौधरी भी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि मोनू का साथी फरार हो गया। तीनों को जिला एमएमजी अस्पताल भेजा गया, जहां मोनू को मृत घोषित कर दिया गया।

विशाल उर्फ मोनू पर दर्ज थे 13 मुकदमे
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि कुख्यात बदमाश विशाल उर्फ मोनू पर हत्या हत्या के प्रयास रंगदारी और लूट जैसे करीब 13 मुकदमे दर्ज थे। दो हत्याओं में फरार होने के चलते उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान मोनू को गोलियां लगी और दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मोनू को मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ में मोनू का अज्ञात साथी फरार होने में कामयाब हो गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
MSP

MSP की कानूनी गारंटी वित्तीय संकट का द्वार खोल देगा…

February 15, 2024
CM Dhami

सिधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब!

April 25, 2025
मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड : पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

January 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पूर्ण विधि-विधान के साथ सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि की हुई पूजा-अर्चना
  • दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
  • लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.