नई दिल्ली: टी-20 और टी-10 जैसे फॉर्मेट को जबरदस्त सफलता मिलने के बाद अब क्रिकेट के दीवानों के लिए लीजेंड 90 लीग शुरू होने जा रही है। इस लीग को लेकर क्रिकेट जगत में उत्साह का माहौल है क्योंकि लीजेंड 90 लीग अगले महीने शुरू होने जा रही है। 90 गेंदों वाले इस लीग में दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज एक साथ खेल के मैदान में उतरेंगे और यह लीग गेम चेंजर साबित होगी। इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, सुरेश रैना, न्यूजीलैंड के रॉस टेलर, वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस और श्रीलंका के एंजेलो परेरा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
इस लीग की बड़ी बात यह है कि इसकी शुरुआत भारत से हो रही है। इस लीग में कुल सात टीमें खेलती नजर आएंगी, जहां सिर्फ एक ही गेंदबाज को चार ओवर डालने की परमिशन होगी, जबकि तीन गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा तीन ओवर डाल पाएंगे। इसमें पावरप्ले शुरुआती चार ओवरों का होगा।







