Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

एम्स दिल्ली ने लौटाई स्टेज-4 कैंसर से पीड़ित महिला की जिंदगी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 24, 2026
in दिल्ली
A A
aiims delhi
11
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने एक बार फिर मेडिकल साइंस में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. एम्स में स्टेज-4 कोलन कैंसर से पीड़ित एक गंभीर मरीज की सर्जरी की है. इस महिला मरीज के पेट से डॉक्टरों ने करीब 20 किलो के वजन का ट्यूमर निकाला है. सर्जरी के बाद मरीज की हालत अब स्थिर है और वह रिकवरी कर रही है. इस केस में बड़ी बात यह है कि चौथी स्टेज में और इतने बड़े ट्यूमर की भी डॉक्टरों ने सर्जरी की है, जबकि कैंसर की इस स्टेज में सर्जरी आसान नहीं होती है. क्योंकि बीमारी के कारण मरीज का शरीर काफी कमजोर हो चुका होता है, लेकिन एम्स के डॉक्टरों ने मरीज का ऑपरेशन भी किया है और वह स्वस्थ भी है. उसमें इलाज का अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है.

एम्स में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. एम. डी रे ने बताया कि इस मरीज को कोलन कैंसर यानी बड़ी आंत में कैंसर था. कैंसर की वजह से पेट में 20 किलो का ट्यूमर विकसित हो गया था. जो शरीर में पैल्विक एरिया तक फैल चुका था और आसपास के अंगों को भी नुकसान कर रहा था. इस वजह से मरीज को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इस ट्यूमर को निकालना एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि सर्जरी से इंफेक्शन से लेकर ब्लड लॉस का खतरा था. लेकिन बिना किसी परेशानी के इसको निकाला गया है. यह सर्जरी दो स्टेज में की गई थी. इसमें कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शामिल थी.

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Jhandewala Devi Temple

पूर्ण विधि-विधान के साथ झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ स्कन्दमाता की हुई पूजा-अर्चना

March 23, 2026
Load More

पेट फूलने की शिकायत के साथ आई थी मरीज

डॉ रे ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली 43 वर्षीय मुनमुन एम्स दिल्ली पहुंचीं. उन्हें लंबे समय से पेट में असामान्य सूजन और भारीपन की शिकायत थी. मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री ली. जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि मरीज को कोलन कैंसर है, जो पेल्विक एरिया में ज्यादा फैल चुका था और पूरे पेट में भी है. जांच में यह भी पता चला कि यह बीमारी एडवांस्ड यानी स्टेज-4 में पहुंच चुकी थी. इस स्टेज में मरीज का इलाज शुरू किया गया. पहले उसको कीमोथेरेपी के 6 सेशन दिए गए. इसके बाद इलाज का असर देखने के लिए PET-CT किया गया. स्कैन में स्थिति में सुधार दिखा और सर्जरी का फैसला लिया गया.

मल्टी-ऑर्गन रिसेक्शन किया गया

डॉक्टरों ने मल्टी-ऑर्गन रिसेक्शन करते हुए शरीर से कुल 19.9 किलो का ट्यूमर निकालाय शरीर में जहां जहां ये था वहां से इसको हटा दिया. सर्जरी से इतने बड़े कैंसर ट्यूमर को पूरी तरह से हटाने में सफलता मिली. हालांकि फिर भी आशंका थी कि कैंसर के कुछ सेल्स बच सकते हैं. ऐसे में मरीज को HIPEC (हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी) दी गई. इस तकनीक में गर्म कीमोथेरेपी दवा सीधे पेट में दी जाती है, जिससे एडवांस्ड कैंसर में बेहतर नतीजे मिलते हैं. इस मरीज में भी इस थेरेपी से अच्छे परिणाम मिले हैं और ये चौथी स्टेज में होने के बाद भी कैंसर से रिकवर कर रही है.

क्या होता है चौथी स्टेज का कैंसर

जब कोई कैंसर एक से दूसरे कई अंगों में फैल जाता है तो उसको मैटास्टेटिक या फिर चौथी स्टेज का कैंसर कहते हैं. इस स्टेज में अगर ट्यूमर होता है तो वह काफी बड़ा हो जाता है. शरीर कमजोर होने लगता है. मरीज की जान बचने की संभावना भी कम होती है. लेकिन एम्स में हुए इस इलाज से मरीज की सर्जरी भी हुई और वह आसानी से रिकवर भी कर रही है. यह मेडिकल साइंस में एक बड़ी कामयाबी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC

राजस्थान सरकार के साथ आरईसी ने 3 लाख करोड़ रुपये के ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

October 2, 2024
israel-iran war

ईरान-इजराइल सीधी टक्कर, किसमें कितना दम… मिसाइलों की गूंज, तकनीक की जंग !

June 16, 2025
pakistan vs india weapons

ऑपरेशन सिंदूर 2 : सीमा पर तनाव, दिलों में तूफान… भारत-पाक तनाव में पड़ोसी देश किसके साथ?

May 9, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.