Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अमेरिका ने जमीन पर उतारे अपने सभी ‘हल्‍क’, वियतनाम युद्ध का हीरो है चिनूक हेलिकॉप्‍टर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 31, 2022
in विश्व
A A
Chinook Helicopter
18
SHARES
595
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वॉशिंगटन: वियतनाम से लेकर अफगानिस्‍तान की जंग में लोहा मनवा चुके अमेरिकी वायुसेना के जान कहे जाने वाले CH-47 चिनूक हेलिकॉप्‍टरों के इंजन में आग लगने की कई घटनाओं के बाद उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया है। अमेरिकी सेना ने एक बयान जारी करके इन करीब 400 चिनूक हेलिकॉप्‍टरों की उड़ान को रोके जाने की पुष्टि की है। उसने कहा कि इन हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ है और सतर्कता के लिहाज से इन हेलिकॉप्‍टरों की उड़ान को रोका है। चिनूक हेलिकॉप्‍टर का भारत समेत दुनिया के 20 देश इस्‍तेमाल करते हैं। अमेरिका के इस कदम से भारतीय वायुसेना भी टेंशन में आ गई है और उसने इसकी पूरी जानकारी मांगी है।

अमेरिकी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका की सेना ने चिनूक हेलिकॉप्‍टरों को इसलिए उड़ान भरने से रोक दिया है क्‍योंकि उसके इंजन में आग लगने का खतरा बढ़ गया था। चिनूक हेलिकॉप्‍टर अमेरिका के वियतनाम युद्ध से लेकर अफगानिस्‍तान, पश्चिम एशिया की कई जंग में अपना लोहा मनवा चुके हैं। भारतीय वायुसेना ने अमेरिकी कंपनी बोइंग से चिनूक हेलिकॉप्‍टरों की उड़ान रोके जाने के कारणों के बारे में जानकारी मांगी है। भारत के पास भी 15 चिनूक हेलिकॉप्‍टर हैं जो सैनिकों को पहाड़ी इलाके हो या मैदानी हर जगह ले जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

Crude oil

भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल

March 11, 2026
india-china

अब भारत में चीन कर सकेगा ये काम, अन्‍य पड़ोसी देशों को भी मौका!

March 11, 2026
pm modi-trump

इस काम के लिए ट्रंप प्रशासन ने भारत सरकार से मांगी मदद, जानिए

March 9, 2026
us israel attack on iran

ईरान से जंग में अमेरिका का ‘दिवाला’! हर दिन धुआं हो रहे इतने हजार करोड़

March 9, 2026
Load More

M-777 होवित्‍जर तोप को ले जा सकता है चिनूक
चिनूक हेलिकॉप्‍टर की खासियत यह है कि इसके जरिए M-777 होवित्‍जर तोप को भी किसी भी पहाड़ी इलाके में आसानी से ले जाया जा सकता है। भारतीय वायुसेना में इसे मार्च 2019 में शामिल किया गया था। भारत में चिनूक हेलिकॉप्‍टरों को उत्‍तर में चंडीगढ़ में तैनात किया गया है, दूसरी यूनिट को असम में रखा गया है ताकि चीन की चुनौती से पूर्वोत्‍तर में निपटा जा सके। चिनूक हेलिकॉप्‍टर अत्‍याधुनिक हेलिकॉप्‍टर हैं जो कई मिशन को अंजाम दे सकते हैं। यह चिनूक हेलिकॉप्‍टर दो इंजन वाला है जिसे अमेरिका की हनीवेल कंपनी ने बनाया है।

इस हेलिकॉप्‍टर में पूरी तरह से एकीकृत और डिज‍िटल कॉकपीट प्रबंधन सिस्‍टम है और इसमें अत्‍याधुनिक कार्गो हैंडलिंग क्षमता है। चिनूक का मुख्‍य काम बोइंग के मुताबिक सैनिकों, तोपों, हथियारों और ईंधन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना है। इस हेलिकॉप्‍टर को मुख्‍य रूप से 60 साल पहले हुए वियतनाम युद्ध के लिए अमेरिका ने बनाया था। इस हेलिकॉप्‍टर की मदद से 36 सैनिकों को ले जाया जा सकता लेकिन वियतनाम युद्ध के दौरान एक ऐसी भी घटना हुई जिसमें एक चिनूक हेलिकॉप्‍टर में 147 शरणार्थियों को ले जाया गया था।

दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला सैन्‍य हेलिकॉप्‍टर
इस जंग के बाद च‍िनूक को और ज्‍यादा ताकतवर और घातक बनाया गया है। चिनूक को दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला सैन्‍य हेलिकॉप्‍टर माना जाता है। इसकी स्‍पीड़ 315 किमी प्रतिघंटा है। अमेरिका के बाद ब्रिटेन की सेना में इसका सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल होता है। भारतीय सेना भी पिछले कुछ वर्षों में इसका जमकर इस्‍तेमाल कर रही है। इसकी मदद से लद्दाख से लेकर सियाचीन तक आसानी से भारतीय सैनिकों की मदद की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Russians

इस तरह से तो रूस हो जाएगा और खतरनाक…

June 30, 2023
WCL

वेकोलि कर रहा सतर्कता जागरूकता के कई प्रयास

October 20, 2023
Ajay Banga

कौन हैं भारतीय मूल के अजय बंगा, जो होंगे विश्व बैंक के नए प्रमुख!

February 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • e-PAN कार्ड को लेकर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- भूलकर भी ना करें ये गलती
  • भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.