Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

अडानी ग्रुप के पीछे पड़ा अमेरिकी ‘भूत’, डूब गए 9 लाख करोड़ रुपए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 31, 2023
in व्यापार
A A
Gautam-Adani
20
SHARES
655
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अडानी ग्रुप से अमेरिकी ‘भूत’ का साया पीछे छूटने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल हम यहां ‘भूत’ के साये की बात इसलिए कर रहे है कि अगर भूत किसी के पीछे पड़ जाए तो जीना मुहाल कर देता है. 23 जनवरी 2023 से कुछ ऐसा ही ‘भूत’ अडानी ग्रुप के पीछे पड़ा है. पहले हिंडनबर्ग का भूत..अब एक नए रिपोर्ट की वजह से अडानी ग्रुप के शेयर क्रैश हो गए और ग्रुप को मोटा नुकसान हुआ. अब अडानी ग्रुप के पीछे एक और अमेरिकी कंपनी ओसीसीआरपी पीछे पड़ गई है. ओसीसीआरपी यानी ऑर्गेनाइजड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट ने अडानी ग्रुप पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं.

अडानी ग्रुप के प्रमोटर्स पर आरोप लगे हैं कि उनके पार्टनर्स की फॉरेन यूनिट्स ने अडानी ग्रुप के शेयरों में करोड़ों डॉलर का इंवेस्टमेंट किया है और शेयरों की कीमतों में मैनुपुलेशन किया है. वैसे इस खबर को लेकर अडानी ग्रुप की ओर से भी बयान आया है, लेकिन ग्रुप का क्लैरिफिकेशन के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में शुरू हुए नेगेटिव सेंटीमेंट्स को कम नहीं कर सका.

इन्हें भी पढ़े

ATM card

अब अलर्ट रहें ATM यूजर्स, वरना भारी पड़ेगा हर ट्रांजैक्शन

April 2, 2026
Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
india vs sri lanka

संकट के बीच भारत ने श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोल-डीजल

March 29, 2026
Load More

पहले हिंडनबर्ग रिसर्च और अब ओसीसीआरपी की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को काफी नुकसान पहुंचा दिया है. अगर बात आज ही करें तो कारोबारी सत्र के दौरान ग्रुप के मार्केट कैप को 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका था. 23 जनवरी के बाद यानी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप को 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. आइए आपको आज इसी सफर पर चलते हैं और समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

ओसीसीआरपी की रिपोर्ट में गंभीर आरोप

ऑर्गेनाइजड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) ने अडानी ग्रुप पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उसके प्रमोटर फैमिली के पार्टनर्स से जुड़ी विदेशी यूनिट्स के जरिए अडानी ग्रुप के शेयरों में करोड़ों डॉलर का इंवेस्टमेंट किया है. अडानी ग्रुप पर ऐसे समय में आरोप लगे हैं, जब 7 महीने पहले अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने ग्रुप अकाउंटिंग फ्रॉड और शेयरों की कीमत मैनुपुलेशन का के साथ विदेशी यूनिट्स के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया था. इन आरोपों के बाद ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी.

कई टैक्स हेवन की फाइलों और अडानी ग्रुप के कई इंटरनल ईमेल की समीक्षा का हवाला देते हुए ओसीसीआरपी ने कहा कि उसकी जांच में कम से कम दो मामले पाए गए जहां अज्ञात निवेशकों ने ने ऐसी विदेशी यूनिट्स के माध्यम से अडानी ग्रुप के शेयर खरीदे और बेचे है. ‘टैक्स हेवन’ में उन देशों को रखा जाता है, जहां पर दूसरे देशों के मुकाबले काफी कम टैक्स लिया जाता है.

ओसीसीआरपी ने दावा किया कि नासिर अली शाबान अहली और चांग चुंग-लिंग नाम के दो लोगों के अडानी परिवार के साथ लंबे समय से कारोबारी रिश्ते हैं. उन्होंने गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी से जुड़ी ग्रुप कंपनियों में डायरेक्ट और शेयर होल्डर के रूप में काम भी किया है.

ओसीसीआरपी का आरोप है कि इन लोगों ने विदेशी यूनिट्स के जरिए कई वर्षों तक अडानी के शेयर खरीदे व बेचे और इससे काफी मुनाफा कमाया है. वैसे उनकी भागीदारी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. उसने आरोप लगाया कि डॉक्युमेंट्स ने जानकारी मिली है कि उनके इंवेस्टमेंट की प्रभारी प्रबंधन कंपनी ने गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी की कंपनी को उनके निवेश में सलाह देने के लिए भुगतान किया था.

अडानी ग्रुप ने इस खबर का किया खंडन

अडानी ग्रुप ने एक बयान में स्पष्ट रूप से इनका खंडन करते हुए कहा कि इसमें पुराने आरोपों को अलग तरीके से दोबारा रखा गया है. ग्रुप ने इसे विदेशी मीडिया की एक साजिश करार देते हुए कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट को दोबारा से जिंदा करने का प्रयास किया है. अडानी ग्रुप ने कहा कि ये दावे एक दशक पहले बंद हो चुके मामलों पर बेस्ड हैं जब डीआरआई ने अधिक चालान, विदेश में फंड ट्रांसफर, रिलेटिड पार्टी ट्रांजेक्शन और एफपीआई के जरिए निवेश के आरोपों की जांच की थी.

एक स्वतंत्र निर्णायक प्राधिकारी और एक अपीलीय न्यायाधिकरण दोनों ने पुष्टि की थी कि कोई अधिक वैल्यूएशन नहीं था और ट्रांजेक्शन पूरी तरह से लीगल थे. ग्रुप की ओर से कहा गया कि मार्च 2023 में मामले को अंतिम रूप दिया गया जब देश की सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया. स्पष्ट रूप से, चूंकि कोई अधिक मूल्यांकन नहीं था, इसलिए फंड ट्रांसफर को लेकर इन आरोपों की कोई रेलेवेंसी या बेस नहीं है.

अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट

  • अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर 3.72 फीसदी यानी 93.60 रुपये की गिरावट के साथ 2420 रुपये पर बंद हुए.
  • अडानी पोर्ट एंड एसईजेड के शेयर 3.32 फीसदी यानी 27.20 रुपये की गिरावट के साथ 791.80 रुपये पर बंद हुए.
  • अडानी पॉवर के शेयर 2.01 फीसदी यानी 6.60 रुपये की गिरावट के साथ 321.80 रुपये पर बंद हुए.
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 3.30 फीसदी यानी 27.80 रुपये की गिरावट के साथ 813.95 रुपये पर बंद हुए.
  • अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 4.39 फीसदी यानी 42.60 रुपये की गिरावट के साथ 928.05 रुपये पर बंद हुए.
  • अडानी टोटल गैस के शेयर 2.59 फीसदी यानी 16.90 रुपये की गिरावट के साथ 635.60 रुपये पर बंद हुए.
  • अडानी विल्मर के शेयर 2.56 फीसदी यानी 9.45 रुपये की गिरावट के साथ 359.50 रुपये पर बंद हुए.
  • एसीसी लिमिटिड के शेयर 0.47 फीसदी यानी 9.40 रुपये की मामूली तेजी के साथ 2009.55 रुपये पर बंद हुए.
  • अंबूजा सीमेंट्स के शेयरों 3.53 फीसदी यानी 15.70 रुपये की गिरावट के साथ 428.50 रुपये पर बंद हुए.
  • एनडीटीवी के शेयर 2.10 फीसदी यानी 4.60 रुपये की गिरावट के साथ 214.60 रुपये पर बंद हुए.

अडानी ग्रुप को कितना हो गया नुकसान

अडानी ग्रुप के शेयरों में आज दिनभर गिरावट की वजह से कारोबारी सत्र के दौरान 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की के नुकसान की सूचना थी. अगर बात बीते 7 महीने यानी हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद से करें तो अडानी ग्रुप को मोटा नुकसान हो चुका है. आंकड़ों के अनुसार 23 जनवरी को अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था. जोकि मौजूदा समय में 10 लाख करोड़ रुपये के आसपास आ चुका है. इसका मतलब है कि अडानी ग्रुप के मार्केट कैप से 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा साफ हो चुके हैं. जानकारों की मानें तो शुक्रवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm yogi

अयोध्या से सीएम योगी की हुंकार, बोले- बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब खात्मे की बारी !

May 23, 2025
india-china

इस मोर्चाबंदी से सावधान

May 16, 2023

वेकोलि में मनाया गया बेसिक सुरक्षा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का ‘दीक्षांत समारोह’

April 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.