Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल की प्रदर्शनी, कितनी बदली देश की तस्वीर !

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 20, 2025
in राजनीति, राष्ट्रीय, विशेष
A A
Modi Government
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने 26 मई 2014 से शुरू होकर 9 जून 2025 तक 11 साल पूरे किए। इस दौरान भारत ने आर्थिक, सामाजिक, और वैश्विक मंच पर कई बदलाव देखे। सरकार ने अपनी उपलब्धियों को “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के रूप में प्रस्तुत किया है।

इन्हें भी पढ़े

महिला सम्मान योजना

छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना से 5 लाख महिलाओं के नाम कटने पर शुरू हुआ हंगामा

October 11, 2025
chirag paswan

बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर राजी हुए चिराग पासवान, जल्द होगा ऐलान

October 10, 2025
Sushil Gaikwad

सुशील गायकवाड़ ने महाराष्ट्र सदन के रेजिडेंट कमिश्नर का संभाला कार्यभार

October 10, 2025

एमएसएमई क्षेत्र उत्तराखण्ड के विकास का प्रमुख इंजन : सीएम धामी

October 10, 2025
Load More

देशभर में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर सभी राज्यों में प्रदर्शनियां लगाई जा रही हैं जिसमें सरकार के 11 सालों में किए गए कार्यो का विवरण इसके द्वारा प्रदर्शित किया गया है कार्यो का विवरण नीचे कुछ इस तरह दिया गया है :-

सेवा से शक्ति, सुशासन से समृद्धि !

विकसित भारत का अमृतकाल, 11 साल बेमिसाल ! 2014 से 2025 तक की यह 11 साल की स्वर्णिम विकास यात्रा भारत के हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन की मिसाल बनी है। आज 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 10 करोड़ से अधिक उज्ज्वला कनेक्शन, 15.6 करोड़ घरों में नल से जल, 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्का घर और 55 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान लाभार्थी बदलते भारत के साक्षी हैं।

इन 11 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए। 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं। डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से युवा आगे बढ़ रहे हैं। राम मंदिर से वंदे भारत तक, सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर रिकॉर्ड एफडीआई तक, धरोहरों से लेकर बुनियादी ढांचे तक, हर क्षेत्र में भारत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 11 सृजनशील वर्षों की पूर्णता पर कोटिशः बधाई!

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का यह सशक्त नेतृत्व संकल्प से सिद्धि की एक जीवंत मिसाल है, जिसमें नारी सशक्तिकरण से लेकर कृषक कल्याण, आर्थिक उत्थान से लेकर… pic.twitter.com/PTQVGxD3XZ

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 9, 2025

मोदी सरकार के अहम् मुद्दे !

✅ 370 हटाना
✅ राम मंदिर बनाना
✅ तीन तलाक खत्म करना
✅ CAA लाना
✅ वक्फ कानून में बदलाव

राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति !

ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को शुरू हुए इस ऑपरेशन में भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में सीमा पार नौ आतंकी शिविरों को नष्ट किया, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को मजबूती मिली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से वहां मतदान प्रतिशत बढ़ा (लोकसभा में 58.46% और विधानसभा में 63%)। कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी और नक्सलवाद पर नियंत्रण देखा गया।

जन-जन का कल्याण सुनिश्चित: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा “बीते 11 वर्षों में हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जनऔषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं।”

बीते 11 वर्षों में हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जनऔषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं। हमने इस… pic.twitter.com/I4NFsPYBUP

— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2025

हर घर में गैस का सिलेंडर !

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा “मोदी जी के 11 वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 60 करोड़ लोगों को हर घर में गैस का सिलेंडर, शौचालय, नल से जल, बिजली, 5 किलो मुफ्त अनाज, 5 लाख रुपये तक का इलाज और किसानों को हर साल 6,000 रुपये देने का कार्य….!”

मोदी जी के 11 वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 60 करोड़ लोगों को हर घर में गैस का सिलेंडर, शौचालय, नल से जल, बिजली, 5 किलो मुफ्त अनाज, 5 लाख रुपये तक का इलाज और किसानों को हर साल 6,000 रुपये देने का कार्य करके मोदी जी ने पिछड़े, दलित, किसान और…

— Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) June 15, 2025

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वैश्विक स्तर पर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से लेकर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के साथ ही किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग, श्रमिक, व्यापारी के साथ ही हर वर्ग का उत्थान, अधोसंरचना विकास और समावेशी नीतियों पर अभूतपूर्व कार्य हुए है।”

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

वैश्विक स्तर पर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से लेकर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के साथ ही किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग, श्रमिक, व्यापारी के साथ ही हर वर्ग का… pic.twitter.com/lEiACpBw8Y

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 9, 2025

सड़कों और रेलवे का विस्तार: रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “पिछले 11 वर्षों में, भारत ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव हुआ है। इस अवधि में, भारत ने न केवल सड़कों और रेलवे का विस्तार किया, बल्कि आत्मविश्वास, गति और पैमाने का भी निर्माण किया है।”

पिछले 11 वर्षों में, भारत ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में संभव हुआ है। इस अवधि में, भारत ने न केवल सड़कों और रेलवे का विस्तार किया, बल्कि आत्मविश्वास, गति और पैमाने का भी निर्माण किया है।

माननीय… pic.twitter.com/1lfZMN9h2i

— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 11, 2025

नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर कहा “मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल केवल राजनीतिक व्याख्या नहीं, यह राष्ट्र नीति का निर्माण है.”

Live: MP Ms @BansuriSwaraj is addressing a Press Conference. https://t.co/phlg0B8sZM

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) June 20, 2025

नई दिल्ली जिला में लगाई गई प्रदर्शनी !

इसके साथ ही अगर बात देश की राजधानी की करें तो 20 जून शुक्रवार को नई दिल्ली जिला में भी प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें मोदी सरकार के 11 साल और दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ये खास कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, नई दिल्ली बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज मौजूद रहे।

11 वर्षो के प्रदर्शनी में नई दिल्ली जिला (बीजेपी) के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी की अध्यक्षता में लगाई गई उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “11 वर्षों की जनसेवा और संगठन समर्पण की शानदार यात्रा.”

You are cordially invited to celebrate
11 Glorious Years of Service & Achievements by our dedicated BJP Goverment. Join us in honoring a journey of commitment, leadership, and development
11 वर्षों की जनसेवा और संगठन समर्पण की शानदार यात्रा
इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें। pic.twitter.com/S4oq9VyQwC

— Bharatiya Janata Party, New Delhi (@BJPNewDelhiZila) June 19, 2025

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आर. के. पुरम विधायकअनिल शर्मा, विशिष्ठ अतिथि शिखा राय (विधायिका, ग्रेटर कैलाश), सतीश उपाध्याय (विधायक,मालवीय नगर), नीरज बसोया (विधायक, कस्तूरबा नगर) आदि उपस्थित रहे।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और केबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक्स पर लिखा “मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और लोककल्याण के 11 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित, भारतीय जनता पार्टी – नई दिल्ली जिला द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।”

मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और लोककल्याण के 11 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित, भारतीय जनता पार्टी – नई दिल्ली जिला द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
पिछले 11 वर्षों में भारत ने एक नए आत्मविश्वास, नए दृष्टिकोण और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र… pic.twitter.com/ALejIWlrUo

— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) June 20, 2025

आर.के.पुरम विधायक अनिल शर्मा ने एक्स पोस्ट कर कहा “आज नई दिल्ली भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी जी के साथ आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।”

आज नई दिल्ली भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी जी के साथ आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ।

यह प्रदर्शनी माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों के साथ-साथ दिल्ली की यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती… pic.twitter.com/I73UeB1LSc

— Anil Sharma (@AnilSharma4BJP) June 20, 2025

नई दिल्ली जिला महामंत्री आनंद सिंह कहते है कि “मोदी सरकार के जो सेवा सुशासन के 11 साल पूरे हुए हैं उसी के उपलक्ष्य में नई दिल्ली जिला में अध्यक्ष श्री रविंद्र चौधरी जी के नेतृत्व में प्रदर्शनी लगाई गई है इसमें शिक्षा नीति से लेकर महिला सशक्तिकरण में जबरदस्त सुधार हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास और समावेशी नीतियों पर अभूतपूर्व कार्य हुए है।”

मोदी सरकार के 11 सालों में भारत ने बुनियादी ढांचे, सामाजिक कल्याण और वैश्विक मंच पर प्रगति की है, लेकिन आर्थिक असमानता, बेरोजगारी, और संवैधानिक स्वायत्तता जैसे मुद्दों पर आलोचनाएं भी बनी हुई हैं। सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर दिया। इन 11 वर्षों ने भारत को एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में उभारा, लेकिन सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Pragati Maidan

प्रगति मैदान में चल रहे भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन हॉल नं-5 में कर रहा प्रतिभाग

November 15, 2023
bank

तो क्या US में बैंक डूबने से भारत में बवंडर मचना तय है?

March 14, 2023
Minister S Jaishankar

विदेश मंत्री जयशंकर ने न्यूज़वीक इंटरव्यू में ट्रंप के दावों को खारिज किया !

July 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मैच के दौरान शुभमन गिल को मिला लव प्रपोजल, वायरल हो गई मिस्ट्री गर्ल
  • नोबेल अवॉर्ड की आड़ में क्या शुरू होने वाली है भीषण जंग?
  • पराली जलाना अब पड़ेगा महंगा, योगी सरकार देगी कड़ी सजा!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.