नागपुर: झंकार महिला मंडल, वेकोलि एवं विप्स द्वारा 3 फरवरी 2026 को वेकोलि इंदोरा कॉम्प्लेक्स, नागपुर में भव्य आनंद मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन वेकोलि के पूर्व सीएमडी श्री जे. पी. द्विवेदी जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री संदीप परांजपे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय माधुकर मेहत्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही झंकार महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी, उपाध्यक्षा श्रीमती रीना पांडे, श्रीमती श्रुति परांजपे, श्रीमती सोनाली मेहत्रे भी उपस्थित रही।

मेले में वेकोलि के सभी क्षेत्रों के साथ-साथ नागपुर एवं आसपास की प्रतिष्ठित संस्थाओं के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिन्होंने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इन में विभिन्न प्रकार के पकवान, विभिन्न प्रकार के गणवेश, आभूषण, आवश्यक वस्तुओं आदि का स्टाल लगाया गया। बड़ी संख्या में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को जीवंत, रंगारंग और यादगार स्वरूप दिया। यह आनंद मेला प्रतिभा, सृजनशीलता और आत्मनिर्भरता के उत्सव के साथ-साथ सामाजिक जुड़ाव और सौहार्द्र का सुंदर मंच सिद्ध हुआ।







