Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बीजेपी को गढ़वाल जिता पाएंगे अनिल बलूनी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 18, 2024
in राजनीति, राज्य, विशेष
A A
17
SHARES
565
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पहल स्पेशल डेस्क


गढ़वाल।अलकनंदा की लहरों की तरह गढ़वाल के चुनावी रण में खूब हलचल है। स्टार प्रचारकों की धुआंधार रैलियों की धमक राज्य की इसी सीट पर सर्वाधिक सुनाई दी। दलबदल की चौंकाने वाली उथल- पुथल यहां प्रचार के बीच नजर आई।

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
Load More

भाजपा के कद्दावर नेता अनिल बलूनी के चलते यह सीट सुर्खियों में है। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल हैं। भाजपा का प्रचार अभियान विकास योजनाओं की गिनती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इर्द-गिर्द रहा। वहीं कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों को धार देने की कोशिश की। एक तरफ स्टार प्रचारकों की बड़ी फौज के साथ बलूनी के बड़े कद का इम्तिहान है और दूसरी ओर गोदियाल के सामने खुद को अपने दम पर साबित करने की चुनौती खड़ी है।

पहली बार मैदान में दोनों प्रत्याशी

भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी लोकसभा का चुनाव पहली बार लड़ रहे हैं। मोदी और शाह के करीबी माने जाने वाले अनिल बलूनी की मौजूदगी से इस सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं।

भाजपा के लिए सीट बनी प्रतिष्ठा

भाजपा ने इस सीट को प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। लिहाजा उत्तराखंड में सबसे ज्यादा स्टार प्रचारक इसी सीट पर उतारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल को गढ़वाल सीट से सटे ऋषिकेश में रैली की। इसके अलावा बलूनी के समर्थन में भाजपा के दिग्गज और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत अन्य ने रैलियां कीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस संसदीय क्षेत्र में छह जनसभाएं और कई रोड शो कर चुके हैं। भाजपा दिग्गज केंद्र में सरकार बनने पर बलूनी को मंत्रिमंडल में शामिल करने का संकेत दे चुके हैं। भाजपा हाईकमान से बलूनी की नजदीकी जगजाहिर हैं, स्टार प्रचारकों ने प्रदेश में सबसे ज्यादा तवज्जो बलूनी को ही दी। वहीं दूसरी ओर गणेश गोदियाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे थलीसैंण की चुनावी जंग में भाजपा के ताकतवर नेताओं में शुमार डा. रमेश पोखरियाल निशंक को पराजित कर विधानसभा पहुंचकर चर्चा में आए थे। हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले गोदियाल के पक्ष में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी रामनगर में चुनाव रैली कर चुकी हैं।

भौगोलिक परिस्थिति विकट!

सीट की दो विधानसभा कोटद्वार व रामनगर ही मैदानी हैं, अन्य क्षेत्रों में मतदाता तक पहुंचने के लिए प्रत्याशियों को मेहनत करनी पड़ रही है। इस सीट का एक सिरा कोटद्वार तो दूसरा थराली है जो कुमाऊं मंडल के बागेश्वर से लगा है। रामनगर विधानसभा सीट नैनीताल और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र टिहरी जिले का हिस्सा है।

कांग्रेस को चुनाव से पहले झटका

कांग्रेस को चुनाव पूर्व तब बड़ा झटका लगा, जब पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले मनीष खंडूड़ी ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। चुनाव की घोषणा के बाद पिछले विधानसभा चुनाव में पौड़ी से कांग्रेस के टिकट पर लड़े नवल किशोर, यमकेश्वर से लड़े शैलेंद्र रावत और चौबट्टाखाल से लड़े केशर सिंह नेगी भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले गए। इसके बाद कांग्रेस के प्रचार में लगे बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी भी अचानक भाजपाई हो गए। इस चुनाव के दौरान उत्तराखंड में सबसे ज्यादा दलबदल इसी सीट पर हुआ। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका इसलिए भी था कि पांच जिलों में फैली इस संसदीय सीट की 14 विधानसभा सीटों में से बदरीनाथ में ही कांग्रेस के अकेले विधायक थे और वह भी भाजपाई हो गए।

देखिए पूरी रिपोर्ट एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा के साथ

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pakistan vs india weapons

पाकिस्तानी फौज में बैठा भारत का खौफ, कह रहे- बॉर्डर पर भेजा तो इस्तीफा तैयार !

May 7, 2025
WCL

वेकोलि में टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न, एनसीएल की टीम बनी विजेता

July 31, 2023
Rahul Gandhi's

राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ से ‘तू-तड़ाक’ तक टिप्पणी पर विश्लेषण!

August 29, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.