Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

36 साल बाद मेसी के ‘मैजिक’ से अर्जेंटीना ने जीता फीफा वर्ल्ड कप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 19, 2022
in खेल
A A
20
SHARES
676
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रोमांच के चरम पर जाकर खत्म हुआ फीफा वर्ल्ड कप-2022. फाइनल मैच में आखिरकार अर्जेंटीना ने बाजी मारी. उसने तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. कतर के लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रहीं. इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में एक-एक गोल हुआ जिससे स्कोर 3-3 हो गया. फिर फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ जहां अर्जेंटीना ने 4-2 से बाजी मारी. इसी के साथ मेसी के नाम के साथ पहला विश्व खिताब जुड़ गया. उन्होंने मुकाबले में 2 गोल किए. फ्रांस के लिए तीनों गोल 23 साल के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने दागे.

तीसरी बार शूटआउट से फैसला

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
Load More

ऐसा इतिहास में तीसरी बार हुआ कि फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया. साल 1994 में ब्राजील बनाम इटली और 2006 में इटली बनाम फ्रांस के मैच में विजेता शूटआउट से मिला था. अर्जेंटीना ने तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई. उसने इससे पहले 1978 और 1986 में ये चमचमाती ट्रॉफी जीती है. मेसी ने कई मुकाबले जीते, कई में अहम भूमिका निभाई, क्लब ट्रॉफी जीतीं लेकिन वैश्विक स्तर पर यह उनका पहला खिताब रहा.

पहले हाफ में अर्जेंटीना का दबदबा

अर्जेंटीना ने शुरुआती मिनटों में ही अपने आक्रामक तेवर दिखाए. दिग्गज लियोनल मेसी ने 23वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिलाई जब पेनल्टी पर उन्होंने टीम का पहला गोल किया. जैसे ही यह गोल हुआ, मैदान में मौजूद अर्जेंटीना और मेसी के फैंस झूम उठे. इसके 13 मिनट बाद एंजेल डि मरिया ने टीम का दूसरा गोल कर दिया. हाफ टाइम तक स्कोर 2-0 से अर्जेंटीना के पक्ष में रहा.

एम्बाप्पे ने कराई वापसी

दूसरे हाफ की शुरुआत में फ्रांस ने कुछ कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी. फिर किलियन एमबाप्पे ने पेनल्टी पर 80वें मिनट में अपनी टीम की वापसी कराई. एम्बाप्पे ने फिर अगले ही मिनट में आतिशी अंदाज में अपना और टीम का दूसरा गोल कर दिया. इस गोल के बाद तो जैसे फ्रांस के समर्थक नाचने लगे. खुद मैनेजर डिडियर डेसचैंप्स आक्रामक होकर मुट्ठी दबाते दिखे. इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबरी पर छूटा.

एक्स्ट्रा टाइम में मेसी का धमाल

मुकाबले में फिर एक्स्ट्रा टाइम का सहारा लिया गया. सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी का जादू चला और उन्होंने 109वें मिनट में गोल कर दिया. यह मैच का उनका दूसरा गोल रहा. उन्होंने गोल किया लेकिन इसके लिए वीडियो रीप्ले देखा गया. दरअसल, फ्रांसीसी खिलाड़ी ने शॉट तो बचाया लेकिन वह गोल के अंदर ही खड़े थे. फिर एम्बाप्पे ने फ्रांस का तीसरा गोल 118वें मिनट में पेनल्टी पर किया. इसी के साथ स्कोर 3-3 हो गया. फिर पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने बाजी मारी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
murder

क्या है अमेरिका में 1 लाख लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला फेंटेनल?

November 19, 2023
REC

RECPDCL ने महान ट्रांसमिशन लिमिटेड एसपीवी को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा

March 29, 2025
RECPDCL

RECPDCL ने राजस्थान-IV एच-1 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

October 17, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.