Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

सीएम हाउस से गिरफ्तारी…सियासत है भारी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 19, 2024
in दिल्ली, विशेष
A A
Bibhav Kumar
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के क़रीबी सहयोगी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. बिभव कुमार पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बिभव कुमार को मुख्यमंत्री आवास से हिरासत में लिया गया है.

#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व PS बिभव कुमार को AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

(वीडियो सिविल लाइंस से है।) pic.twitter.com/Dn7aYdmL2M

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2024

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Load More

ख़ुद के साथ हिंसा को लेकर गुरुवार को स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस में एफ़आईआर दर्ज कराई थी. इसके बाद शुक्रवार को ही केजरीवाल के क़रीबी सहयोगी बिभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में सुरक्षा में सेंध लगानें को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी जिस पर अब तक कोई एफ़आईआर दर्ज नहीं हुई है.

AAP के लीगल सेल प्रमुख संजीव नासियर की प्रतिक्रिया !

आम आदमी पार्टी की लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियर ने प्रतिक्रिया दी है. संजीव नासियर ने कहा है कि उन्हें अभी तक एफ़आईआर की कॉपी नहीं मिली है.

दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल की शिकायत पर कथित मारपीट मामले में बिभव कुमार के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की और उन्हें हिरासत में लिया.

संजीव नासियर ने एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा से कहा, “बिभव कुमार को पुलिस लेकर गई है. उससे पहले कोर्ट में हमने एप्लिकेशन दी है. जो एफआईआर पूरे देश में सर्कुलेट हो रही है, अभी तक बिभव कुमार और उनके वकील को नहीं मिली है.”

“चार बजे वो ऑर्डर रिज़र्व है. लेकिन बिना किसी नोटिस के पुलिस बिभव कुमार को लेकर आई है. 41 ए का नोटिस ज़रूरी होता है. हम अंदर जाकर जानना चाहते हैं कि पुलिस बिभव कुमार को पूछताछ के लिए लाई है या फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.”

संजीव नासियर ने कहा, “हमें बिभव कुमार से मिलने नहीं दिया जा रहा है. जो क़ानूनी तौर पर गलत है.”

#WATCH | On the arrest of Bibhav Kumar, CM Arvind Kejriwal's aide, in AAP MP Swati Maliwal assault case, Sanjeev Nasiar, state president AAP legal cell says, "We have filed an application in the court saying that we have not yet received a copy of the FIR. The order is reserved… pic.twitter.com/ZFiy7uyxCM

— ANI (@ANI) May 18, 2024

तथाकथित घटना के बाद मेडिकल क्यों नहीं कराया?

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा “स्वाति मालीवाल जी ने उस तथाकथित घटना के बाद मेडिकल क्यों नहीं कराया, उन्होंने इसके लिए 3 दिन का इंतजार क्यों किया? कल जो वीडियो सामने आया, उसमें वह बिलकुल ठीक नजर आ रही हैं। पुलिस वालों को उनकी वर्दी उतारवाने की धमकी देती हुई नजर आ रही हैं। विभव कुमार जी को अपशब्द बोलते हुए नजर आ रही हैं।”

स्वाति मालीवाल जी ने उस तथाकथित घटना के बाद मेडिकल क्यों नहीं कराया, उन्होंने इसके लिए 3 दिन का इंतजार क्यों किया?

कल जो वीडियो सामने आया, उसमें वह बिलकुल ठीक नजर आ रही हैं। पुलिस वालों को उनकी वर्दी उतारवाने की धमकी देती हुई नजर आ रही हैं। विभव कुमार जी को अपशब्द बोलते हुए नजर… pic.twitter.com/iHturgu5qj

— AAP (@AamAadmiParty) May 18, 2024

वहीं आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को सीएम आवास पर बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की. आम आदमी पार्टी ने बिभव कुमार पर लगे आरोपों को खारिज किया है. हालांकि अब सवाल उठ रहा है कि क्या अरविन्द केजरीवाल इस मामले पर चुप्पी तोड़ेंगे ? क्या बिभव पर लगे आरोप सही हैं या गलत ? क्या मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी !

देखिए पूरी रिपोर्ट

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
mcd election delhi

MCD चुनाव: बदला है राजधानी का राजनीति‍क म‍िजाज, किसके पक्ष में जनसमर्थन!

December 5, 2022

लिंगायतों के गढ़ में बीजेपी के लिए मुश्किल लड़ाई!

May 7, 2023
Russians

रूसी अपने विजय दिवस से ठीक पहले डरे हुए!

May 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान से ऐसे युद्ध खत्म करना चाहता है अमेरिका, आखिरी प्रहार के लिए 5 प्लान तैयार
  • 2028 का इंतजार खत्म, इस साल ही दस्तक देंगे राफेल मरीन जेट्स
  • PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.