Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने पति से किया किनारा, थाने पहुंचा मामला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 21, 2025
in राज्य
A A
पति पत्नी तलाक
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के कानपुर से कथित तौर पर पत्नी द्वारा सरकारी नौकरी लगने के बाद पति को छोड़ देने का मामला सामने आया है। मामला जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने का दरवाजा खटखटाया है और पुलिस से घर छोड़कर जा चुकी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है।

साल 2023 में हुई थी बजरंग-लक्षिता की शादी

इन्हें भी पढ़े

leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Load More

पुलिस के पास पहुंचे शख्स ने कहा है कि पत्नी के जाने के वो बहुत परेशान है। समाज में उसकी बड़ी बेइज्जती हो रही है। ऐसे में पुलिस पत्नी को वापस घर लाने में उसकी मदद करे। बता दें कि कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र निवासी बजरंग का साल 2023 में गाजियाबाद की रहने वाली लक्षिता नाम की युवती से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी हुई थी।

शादी के बाद कानपुर आई लक्षिता ने अपने पति बजरंग से सरकारी टीचर बनने का अपना सपना बताया। पत्नी के सपने को अपना सपना समझ कर बजरंग उसे साकार करने में लग गया। पत्नी की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए उसने जी तोड़ मेहनत की और पत्नी को कॉलेज से लेकर नौकरी की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग तक में पढ़ने को भेजा।

नाराज लक्षिता अपने मायके चली गई

पति की मदद और अपनी लगन के कारण लक्षिता जल्द ही अपना सपना साकार करने में सफल रही। उसकी बतौर सरकारी टीचर नौकरी लग गई। हालांकि, टीचर बनने के बाद वो बजरंग से कटी-कटी रहने लगी। ऐसे में परेशान होकर बजरंग ने उससे ऐसा करने का कारण पूछा। इस कारण दोनों में बहस हुई और नाराज लक्षिता अपने मायके चली गई।

बजरंग का आरोप है कि मायके जाने के बाद लक्षिता ने उससे फोन करके साथ रहने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की। उसने कहा, “तुम्हारी कोई हैसियत नहीं है। मैं ऐसे तो साथ नहीं रह सकती। मुझे एक करोड़ रुपये दो तो मैं पहले की तरह तुम्हारे साथ रहने लगूंगी।” ये सुनकर बजरंग सन्न रह गया। उसका दिल टूट गया।

मामले में पुलिस ने क्या कुछ कहा?

इस संबंध में बजरंग ने अपने सास-सुसर (लक्षिता के मां-बाप) से भी बात की। कोई समाधान नहीं निकलने पर उसने कानून की मदद लेने का फैसला किया। इस संबंध में डीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों के बीच विवाद और लड़ाई की वजह पता की जा रही है।

उन्होंने कहा कि लक्षिता और उसके घर वालों को कानपुर बुलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे तस्वीर साफ हो जाएगी। दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद ही सही बात का पता चलेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UAE Pakistan?

क्या पाकिस्तान को बचा पाएगी यूएई की खैरात?

January 13, 2023
भू-माफिया

हरिद्वार नगर निगम जमीन घोटाला प्रकरण में डीएम, पूर्व नगर आयुक्त, एसडीएम पर गिरी गाज

June 4, 2025

सनातन राष्ट्र शंखनाद’ महोत्सव में ‘पद्मश्री’ के समान 4 हिन्दुत्वनिष्ठों को ‘हिंदू राष्ट्र रत्न’ व 18 हिन्दुत्वनिष्ठों को मिला ‘सनातन धर्मश्री’ पुरस्कार !

May 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.