Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड में आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा, हर ब्लॉक में होंगे आयुष क्लीनिक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 9, 2026
in राज्य
A A
आयुष क्लीनिक
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने प्रदेश के हर ब्लॉक में आयुष क्लीनिक खोलने की योजना बनाई है। इन क्लीनिकों में आयुर्वेद और होम्योपैथी के साथ-साथ पंचकर्म और वेलनेस सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

मंगलवार को विधानसभा में आयुष विभाग की समीक्षा के बाद प्रेसवार्ता में आयुष मंत्री मदन कौशिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक मॉडल की तर्ज पर लागू की जाएगी, जिससे आम लोगों को नजदीक ही पारंपरिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

इन्हें भी पढ़े

चारधाम यात्रा

चारधाम दर्शन से पहले कर लें ये तैयारियां, बर्फबारी से बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

April 9, 2026
Subodh Agrawal

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल दिल्ली से गिरफ्तार, अब जांच में क्या निकलेगा

April 9, 2026
amarnath yatra

इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल्स

April 9, 2026
smart electricity meters

उपभोक्ता आयोग का आदेश, बिना सहमति नहीं लगा सकते बिजली का स्मार्ट मीटर

April 8, 2026
Load More

वेलनेस और आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड औषधीय पौधों की दृष्टि से बेहद समृद्ध प्रदेश है। ऐसे में आयुर्वेद और वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए सरकार व्यापक कार्ययोजना तैयार कर रही है। होटल, धर्मशाला और आश्रमों को भी आयुष सेवाओं से जोड़ने की नीति पर काम किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर्यटन को भी नई दिशा मिल सके।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के लिए बनेगी कमेटी

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए निदेशक आयुर्वेद की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति विभिन्न मुद्दों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

ऋषिकुल में आयुष एम्स की तैयारी

मदन कौशिक ने बताया कि हरिद्वार के ऋषिकुल परिसर में आयुष एम्स स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए करीब 15 एकड़ जमीन की आवश्यकता है और प्रशासन को उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

सरकार की इस पहल से न केवल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, बल्कि आयुर्वेद, पंचकर्म और वेलनेस के जरिए प्रदेश को हेल्थ टूरिज्म हब के रूप में भी विकसित करने में मदद मिलेगी।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस हो

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह पत्नी और राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लोक भवन में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज की नींव रखती है। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वच्छता एवं नियमित जांच को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सफाई संग जागरूक करने की जरूरत है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
jagannath rath yatra

भगवान जगन्ननाथ की निकली सवारी, दिल्ली से पुरी तक आस्था का सैलाब !

June 27, 2025
india economy

भारत के आर्थिक विकास के अनुमानों को बढ़ा रहे हैं विश्व के वित्तीय एवं निवेश संस्थान

October 1, 2024
CM Dhami reviewed for achieving the goals of Uttarakhand @ 25

उत्तराखंड: जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति की मंजूरी

October 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चलता फिरता यमदूत है ये ड्रोन, पाताल में छिपे दुश्मन को भस्म करने की रखता है ताकत
  • MCD का बड़ा डिजिटल कदम, अभिभावकों को घर बैठे मिलेगी बच्चों की पूरी जानकारी
  • चारधाम दर्शन से पहले कर लें ये तैयारियां, बर्फबारी से बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.