Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

आयुर्वेद से होगा इन समस्याओं का निदान, कुछ परियोजनाओं का होगा कायाकल्प

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 8, 2023
in दिल्ली
A A
आयुर्वेद चिकित्सा
26
SHARES
861
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली : निगम की आयुष इकाइयों में आयुर्वेद के माध्यम से माेटापा, मधुमेह और हड्डी से जुड़ी समस्याओं का इलाज होगा। शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक संतुलन भी स्थापित किया जाएगा। व्यक्ति की जीवनशैली और खानपान की आदतों को बदलने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। खासकर पोस्ट कोविड समस्याएं झेल रहे लोगों का यहां शिविर लगाकर निदान किया जाएगा।

आयुर्वेद को चिकित्सा की सबसे प्राचीन व प्रामाणिक उपचार प्रणाली माना जाता है, जो आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है। पिछले कुछ सालों में निगम ने राजधानी में आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली को मजबूती से स्थापित करने में सफलता हासिल की है।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

निगम ने पहले आयुष विभाग की स्थापना की, जिसके अंतर्गत निगम ने 16 आयुर्वेदिक पंचकर्मा अस्पताल, 10 मधुमेह केंद्र, 44 होम्योपैथिक व 36 यूनानी औषधालय स्थापित किए गए हैं। कुछ समय पहले इन केंद्रों में ओपीडी सेवाएं शुरू की गई हैं। अब इनमें सिद्ध और योग के माध्यम से असाध्य रोगों का इलाज किया जाएगा।

इन केंद्रों में हर्बल गार्डन और नक्षत्र वाटिका विकसित की जाएगी, जिनमें आयुर्वेदिक पौधे लगाए जाएंगे। कोरोना महामारी के दौरान भारी संख्या में लोगों ने अंग्रेजी दवाओं के साथ साथ आयुर्वेदिक उपचार किया। मौजूदा समय आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की ओर युवा पीढ़ी का भी विश्वास बढ़ा है।

निगम को राजस्व और दिल्ली को मिला स्वास्थ्य लाभ

पिछले वित्त वर्ष के दौरान निगम के आयुर्वेदिक अस्पतालों व औषधालयों में करीब 4,55,676 से अधिक रोगियों का इलाज हुआ है। होम्योपैथिक औषधालयों में 2,57,619 से अधिक रोगियों और यूनानी औषधालयों में 1,17,381 से अधिक रोगियों का उपचार किया गया है। पंचकर्मा उपचार के माध्यम से निगम ने 27,22,95 रुपये से अधिक का राजस्व कमाया है। मौजूदा वित्त वर्ष ने निगम अपनी आयुष सेवाओं को और प्रगतिशील बनाने की तैयारी कर रहा है।

इन परियोजनाओं का होगा कायाकल्प

  • कैर गांव, छावला और शिकारपुर आयुर्वेदिक औषधालय का नवीनीकरण किया जाएगा।
  • रोगियों को दैनिक जीवन में योग और ध्यान के लाभ सिखाए जाएंगे, रोगियों को सरल योग मुद्राएं सिखाई जाएंगी।
  • मजनू का टीला, पल्ला और अलीपुर में होम्योपैथिक औषधालय का सुधार किया गया, कंचनपुरी में डिस्पेंसरी बनकर तैयार।
  • त्रिलोकपुरी और गौतम नगर में होम्योपैथिक औषधालय का नवीनीकरण होगा, बजट आवंटित।
  • लाजपत नगर-1 आयुर्वेदिक औषधालय का नवीनीकरण और निलोठी जच्चा बच्चा केंद्र में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी औषधालय निर्माण जारी।
  • तिलकनगर कॉलोनी में पंचकर्म केंद्र की स्थापना होगी।
  • यूनानी औषधालयों में इस साल 50 लाख की दवाएं आएंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi

चौंका देंगे 2024 के नतीजे, राहुल गांधी के दावे में कितना है दम?

June 4, 2023

अमेरिका में होने वाले सत्ता परिवर्तन का भारत पर सम्भावित असर

December 6, 2024
odisha train accident

ओडिशा ट्रेन हादसा : 6 अधिकारी चुपचाप किस ‘छेड़छाड़’ की बात कह गए?

June 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.